BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

30 व 31 को सावन पूर्णिमा, भद्रा में नहीं बांधते राखी, जानिये राखी का शुभ मुहूर्त

इस साल सावन पूर्णिमा दो दिन 30 और 31 अगस्त को रहेगी। 30 अगस्त की सुबह सूर्योदय सावन शुक्ल चतुर्दशी तिथि में होगा। इसके बाद करीब 10.05 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू होगी, जो कि अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह 7.35 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के समय को लेकर पंचांग भेद भी हैं।

राखी बांधने का मुहूर्त भद्रा खत्म होने के बाद यानी 30 अगस्त की रात से 31 अगस्त की सुबह तक रहेगा। ये पर्व सावन पूर्णिमा और श्रवण नक्षत्र के योग में मनाया जाता है, लेकिन इस बार पूर्णिमा पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 30 तारीख की रात 9.38 तक धनिष्ठा और फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इस वजह से अधिकतर पंचांगों में 30 अगस्त को ही रक्षा बंधन मनाने की सलाह दी गई है, इसी तारीख को रात में 8.50 बजे के बाद रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है।

ज्योतिषाचार्षों और पंडितों के अनुसार इस साल 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा, लेकिन पूरे दिन भद्रा होने से रात में रक्षा सूत्र बांधने के मुहूर्त रहेगा। 30 अगस्त की सुबह पूर्णिमा तिथि शुरू होते ही भद्रा भी शुरू हो जाएगी, जो कि रात में 8.50 बजे तक रहेगा। रक्षा बंधन पर भद्रा योग में रक्षा सूत्र नहीं बांधा जाता है। 30 की रात में 8.50 से 31 अगस्त की सुबह 7.35 तक रक्षा सूत्र बांध सकते हैं।
31 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा भाद्रपद मास
31 अगस्त की सुबह 7.35 बजे तक पूर्णिमा रहेगी, इसके बाद से भाद्रपद मास शुरू हो जाएगा। इस कारण 30 अगस्त को ही रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा से जुड़े धर्म-कर्म करना ज्यादा शुभ रहेगा, क्योंकि 30 अगस्त को सुबह 10.05 के बाद पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी।
भद्रा में क्यों नहीं बांधते हैं राखी

भद्रा शनि देव की बहन और क्रूर स्वभाव वाली है। ज्योतिष में भद्रा को एक विशेष काल कहते हैं। भद्रा काल में शुभ कर्म शुरू न करने की सलाह सभी ज्योतिषी देते हैं। शुभ कर्म जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, रक्षा बंधन पर रक्षासूत्र बांधना आदि। सरल शब्दों में भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव और छाया की पुत्री भद्रा का स्वरूप बहुत डरावना है। इस कारण सूर्य देव भद्रा के विवाह के लिए बहुत चिंतित रहते थे।

भद्रा शुभ कर्मों में बाधा डालती थीं, यज्ञों को नहीं होने देती थी। भद्रा के ऐसे स्वभाव से चिंतित होकर सूर्य देव ने ब्रह्मा जी से मार्गदर्शन मांगा था। उस समय ब्रह्मा जी ने भद्रा से कहा था कि अगर कोई व्यक्ति तुम्हारे काल यानी समय में कोई शुभ काम करता है तो तुम उसमें बाधा डाल सकती हो, लेकिन जो लोग तुम्हारा काल छोड़कर शुभ काम करते हैं, तुम्हारा सम्मान करते हैं, तुम उनके कामों में बाधा नहीं डालोगी।

इसी कथा की वजह से भद्रा काल में शुभ कर्म वर्जित माने गए हैं। भद्रा काल में पूजा-पाठ, जप, ध्यान आदि किए जा सकते हैं।


नोट: कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं। आप अपने लिए विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर सकते हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More