BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  मथुरा(सतपाल सिंह)। गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व मसानी स्थित गुरू विरजानंद आर्ष गुरूकुल वेद मंदिर में आर्य समाज द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के गुरू विरजानंद की जयंती के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर गुरूकुल अधिष्ठाता आचार्य स्वदेश महाराज द्वारा नवीन ब्रम्हचारियों के प्रवेश दीक्षा व उपनयन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज ही के दिन गुरुवर विरजानन्द ने महर्षि दयानन्द को आदेश दिया था कि देश में फैले अन्धकार को मिटाकर फिर से देश को विश्व का सिरमौर बना दो। उन्होंने कहा कि दुनिया का उपकार कोई कर सकता है तो वह केवल एक ब्रम्हचारी ही कर सकता है। सत्याचरण रुपी धर्म को अपनाकर अपने जीवन को देश धर्म को समर्पित करें तभी देश बचेगा। आचार्य श्री ने कहा कि आज देश में पाखंड व अंधविश्वास बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसको केवल आर्य समाज ही रोक सकता है। उन्होंने सभी आर्यजनों से बच्चों को संस्कारित करने का भी आह्वान कर संकल्प कराया। इससे पूर्व वैदिक विधि विधान से वेद मंत्रों के द्वारा यज्ञ सम्पन्न हुया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। गुरूकुल के ब्रम्हचारियों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्यप्रिय आर्य प्रधान, तोरन चौधरी, विवेक प्रिय आर्य, कपिल प्रताप सिंह, योगेश आर्य, भानुप्रताप मलिक, संतोष आर्य, विनोद चौधरी, विपिन बिहारी आर्य, ब्रजकिशोर आर्य, भगत सिंह वर्मा, रामबिहारी आर्य, नबाब सिंह सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। शहर कोतवाली पुलिस ने बीतीरात चैकिंग के दौरान 10 हजार का ईनामी बदमाश पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।  कोतवाली की चौकी बंगाली घाट प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि क्वालिटी मंदिर हनुमान तिराहा पर एक वर्ष से फरार चल रहा 10 हजार रूपए का ईनामी बदमाश फारूख उर्फ जान मौहम्मद पुत्र इबीब उर्फ रहीश निवासी रीडा मौहल्ला बलदेव को एक चाकू के साथ गिरफ्तार करते हुए आज जेल भेजा दिया। पुलिस ने बताया कि यह विभिन्न मुकद्मों में एक वर्ष से वांछित चल रहा था। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। गुरू पूर्णिमा पर्व पर इंद्र देव की मेहरबानी इतनी हुई कि बीते 72 घंटों में बरसात ने तबाही का मंजर दिखा डाला है। बरसात ने रिकॉर्ड तोड़ कर रख डाला। ये सीजन की सबसे अधिक बरसात है। जलभराव का हाल ये है कि शहर जगह-जगह टापू में बदल गया। प्रमुख मार्गो पर जलभराव के चलते आवागमन ठप्प है और हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है।   गुरू पूर्णिमा पर्व के समापन अवसर पर देश से लाखों श्रद्धालु मथुरा और फिर गोवर्धन पहुंचे तथा उमस भरे इस मौसम में इंद्रदेव ने खूब मेहरबानी की। बरसात ने मौसम को सुहावना बना दिया। लेकिन निगम के कार्यो की कलई खुलकर सामने आ गई। बाहरी कालोनियों से शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्ग भूतेश्वर, नया बस स्टैंड और पुराने बस स्टैंड सहित बीएसए कालेज रोड, कृष्णा नगर, होली गेट, डीगगेट, छत्ता बाजार, मथुरा आगरा रोड सहित अधिकांश मार्ग और पॉश कालोनियों में जल भर गया। लोगों के घरों मकानों में पानी भर जाने से खासा नुकसान हुआ। शहर के मार्गो पर जाम लगने के बाद वाहन हाइवे की ओर मुड़ गए ऐसे में हाइवे पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा गोवर्धन, कोसीकलां, छाता, नौहझील, बलदेव, राया, फरह आदि क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने लगा। वहीं रास्तों में ज गह जगह जल भराव होने से राहगीर परेशान रहे। जिले के अधिकांश कार्यालयों में जल भराव देखने को मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मंडी समिति कार्यालयों में चारों तरफ पानी भरा हुआ था। शहर के कई कालेज व स्कूल भी जल मग्न दिखाई दिए। यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।  

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। नगर के राजपुर स्थित गुरुकुल क्षेत्र में  उस समय एक बड़ा हादसा टल गया  जब जर्जर अवस्था में  एक मकान की छत भरभराकर गिर गई।  छत के मलबे की चपेट में आकर  दो सगे भाई  वह पिता मामूली रूप से चोटिल हो गये। तीर्थनगरी वृन्दावन में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां आम आदमी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश गरीब तबके के लिए किसी मुसीबत से कम नही है।  वही लगतार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को एक मकान धरासायी हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।  दरअसल गुरुकुल निवासी सतेंद्र कुमार मंडल सुबह 8 बजे अपने घर मे परिवार के साथ मौजूद थे। अचानक छत से कुछ ईंटे गिरने लगी। सतेंद्र बच्चों को बाहर ले जाते उससे पहले ही घर की छत भरभरा कर गिर गयी। वही मलबे की चपेट में आकर सतेंद्र व उसके के दो पुत्र 16 वर्षीय पंकज व 15 वर्षीय मनीष मामूली रूप से चुटैल हो गये। छत गिरने की आवाज से आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़ लिये । गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन ठा.मदन मोहन मंदिर के समीप बने नवीन मदन मोहन मंदिर की दीवार गिरने से जहां गम्भीर हादसा टल गया। वही घंटो तक रास्ता अवरुद्ध होने के चलते श्रद्धालुओ को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी समय बाद मलबा एक तरफ कराकर रास्ता सुचारू कराया गया। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकतर क्षेत्रो को जलमग्न कर दिया है।  जलभराव के चलते जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही स्थानीय लोग रोजमर्रा के काम को अंजाम न देकर घरो में कैद होने को मजबूर है। लगातार बारिश से जहां सड़के धसक रही है। वही कई दीवारें भी गिरने की खबर मिलती रहती हैं।  शुक्रवार को भी ऐशी ही सूचना मिली परिक्रमा मार्ग स्थित नवीन ठाकुर मदन मोहन मंदिर पर । जहां भारी बारिश के चलते पिछले काफी समय से जर्जर पड़ी दीवार भरभराकर गिर गयी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ठाकुर मदन मोहन मन्दिर की यह 18 फुट ऊँची दीवार पिछले काफी समय से जर्जर हालत में थी। जिसका किसी ने ध्यान नही दिया । और आज यह दीवार गिर गयी। वो गनीमत रही दीवार गिरने के समय कोई मौजूद नही था । वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

Read More

जलभराव से निकल एसएसपी डीएम ने लोगों को दिलाया भरोसा  झमाझम बारिश में ताल-तलैया बना शहर मथुरा(सत्यपाल सिंह)। श्री जी आश्रम भूतेश्वर रॉड जन्म भूमि रॉड पूल के नीचे भरा हुआ है पानी जिले में तीन से लगातार हो रही नॉनस्टोप बरसात के चलते पूरा शहर ताल तलिया में तब्दील हो गया है। मुड़िया मेले में देश और विदेशों से आए लाखों श्रद्धालु शहर की इस हालत को देख हतप्रभ रह गए। जिलाधिकारी एस आर मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण। जलभराव की निकासी के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश।   पुराने बस स्टेशन, नया बस स्टैण्ड, भूतेश्वर पुल के जलभराव के चलते आवागमन ठप हो गया। शहर की 100 से अधिक पॉश कॉलौनी इलाके जलमग्न है। अनाज मंडी के अंदर 90 से अधिक दुकानों और गोदामों में पांच करोड़ से अधिक का किसानों और व्यापारियों का अनाज डूब गया। जाम के चलते लाखों श्रद्धालु कराह रहे है, शहरवासी घरों में कैद है, आक्रोशित है। इस बीच डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी बबलू कुमार ने शहर का निरीक्षण कर लोगों को जल्द हालात सामन्य होने का भरोसा दिलाया।    

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। नोएडा और गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह ने सभी सबंधित जेई को अवैध निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई को कहा है। प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह ने कहा है कि शहर में अवैध निर्माण को चिन्हित किया जा रहा है जिन लोगों ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया है उन बिल्डर्स और निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध प्राधिकरण के दायरे में आने वाली कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Read More

मथुरा(पवन शर्मा) । वाटर एंड सेनिटेशन फॉर अर्बन पुअर तथा यूएस एड, नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के सौजन्य से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण उनके रखरखाव उनके संचालन तथा निजी विकास कर्ताओं की इस क्षेत्र में भूमिका से संबंधित एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। इस विजिट में मेयर मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त समीर वर्मा ,पार्षद राधे कृष्ण पाठक व संयुक्त नगर आयुक्त अजीत सिंह सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त अलीगढ़ ,संयुक्त निदेशक स्वच्छ भारत मिशन श्री मृत्युंजय, डब्लूएसयूपी के राष्ट्रीय हेड अखिलेश गौतम, जिन्होंने इस पूरे कार्यक्रम को तैयार किया था वह भी इस में सम्मिलित थे। वाटर एंड सेनिटेशन फॉर अर्बन पुअर संस्था ने विशाखापट्टनम नगर निगम के साथ मिलकर कार्य किया जिसके कारण विशाखापट्टनम नगर निगम को लगातार 3 वर्षों से खुले में शौच मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिल रहा है। विशाखापत्तनम देश के सर्वाधिक 10 स्वच्छ शहरों में पिछले कई वर्षों से बना हुआ है। विशाखापत्तनम शहर की सफाई व्यवस्था अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण भी है। सार्वजनिक तथा निजी शौचालयों के निर्माण तथा उनके संचालन में भी निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका यहां देखने को मिली। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सफाई निरीक्षकों तथा वार्ड स्तर पर गठित कमेटियां किस प्रकार से कार्य करती हैं तथा नागरिक किस प्रकार से अपने शहर की स्वच्छता तथा जागरूक को लेकर जागरूक हैं यह भी अन्य नगरों के लिए अनुकरणीय है।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह) । मुडिया पूर्णिमा मेला के दौरान राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारियो की हड़ताल से श्रद्धालुओ की परेशानी बढ गई है। बुधवार दोपहर से ही राजस्थान परिवहन निगम की बसों के पहिये जहां के तहां थम गये। गोवर्धन में चल रहे पांच दिवसीय राजकीय मेला में परिक्रमार्थियो की भीड गोवर्धन में उमड़ रही है। गिरिराज महाराज में राजस्थान के नागरिको की खासी आस्था के चलते भारी तादाद मे श्रद्धालु राजस्थान से गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करने आते है। राजस्थान प्रशासन द्वारा इस मेले में 35  अतिरिक्त बस लगाई हैं। रोडवेज कर्मियो द्वारा अपनी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर शुरू की गयी दो दिवसीय चक्काजाम हड़ताल के चलते बुधवार दोपहर से गोवर्धन में भी राजस्थान रोडवेज बसो के पहिये थम गये है। गोवर्धन में राजस्थान की विभिन्न डिपो की 18 बस डीग रोड स्थित उपमंडी समिति पार्किंग पर खड़ी हो गई। रोड़वेज कर्मियों ने डीग रोड पर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चालक परिचालको ने एकत्रित होकर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व परिवहन मंत्री के विरोध में जमकर नारेवाजी की। चालक भाग्य सिंह गुर्जर, सुरेश चंद, हरपाल सिंह निरीक्षक, जयपाल सिंह, सतीश चंद्र, छतर सिंह, शिवचरन शर्मा, विष्णु दत्त, प्रकाश, जगल सिंह, कृष्णा परमार, दिनेश व प्रताप सिंह  आदि ने बताया कि उनकी 13 सूत्रीय मांगो को लेकर आज से चक्का जाम हुआ है।  गौरतलब है कि राजस्थान से गोवर्धन पहुंचने के लिये वाया भरतपुर व वाया डीग दो रास्ते है। जिन पर सिर्फ  राजस्थान रोडवेज की बसे ही श्रद्धालुओ के आवागमन का माध्यम है। इन रोड पर यूपी परिवहन निगम की बसें नही है। राजस्थान रोडवेज की बसो के चक्का जाम से राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओ की परेशानी खासी बढ़ जायेगी। वहीं इस संबंध में मेला प्रभारी राजस्थान सीमा उपखंड अधिकारी शेर सिंह लुहारिया ने बताया कि मेला के चलते मथुरा-अलवर रेलवे मार्ग पर अतिरिक्त ट्रेने चलाई जा रही हैं। राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल अपनी मांगों को लेकर हैं। जो कि शासन स्तर का मामला है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता। राजस्थान रोडवेज की हड़ताल से जयपुर, अलवर, दौसा, हिंडोन सिटी, करौली आदि जगह से आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। गोवर्धन से डीग-अलवर मार्ग पर मुडिय़ा मेला में सिर्फ राजस्थान रोडवेज की बसें चल रही है। भरतपुर प्रशासन की ओर से हर बार की तरह इस बार भी करीब तीन दर्जन रोडवेज की बसों का इंतजाम किया था, लेकिन हड़ताल के कारण परेशानी हो गई है। श्रद्धालु डग्गेमार वाहनों से इधर-उधर धक्के खा रहे हैं। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वाधान गुरू वेद व्यास की कृष्ण गंगा घाट स्थित पौराणिक तपस्थल मन्दिर पर गुरू वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह मनाया गया। वेद ऋचाओं के मंत्रोच्चार के मध्य आदि गुरू का चरणाभिषेक पूजन अर्चन मुख्य अतिथि सुदामा कुटी के श्रीमहन्त सुतीक्षण दास महाराज, संत राजा बाबा समिति संस्थापक पं.अमित भारद्वाज अध्यक्ष पं. शशांक पाठक एवं योगेश आवा ने संयुक्त रूप से किया।  मंगलदीप प्रज्जवल के उपरान्त संगोष्ठी में अनुरागकृष्ण शास्त्री, काशी विद्वत परिषद प्रभारी, नागेन्द्र महाराज, आचार्य रमाकान्त गोस्वामी, मदनलाल शर्मा, श्रीनिवास शास्त्री, विजय शास्त्री, हरिशंकर शास्त्री, बृजेश शास्त्री, बच्चू पंडित, राधाबल्लभ शास्त्री, मुकेश शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री, पं. मुकेश गौड़ आदि ने व्यासजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। इस दौरान समिति द्वारा विद्वानों एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विप्रजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मथुरा के अलावा वृन्दावन के भागवचार्य ज्योतिविद, पंडितजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। संचालन समिति के साहित्य मंत्री राधाबिहारी गोस्वामी एवं आभार व्यक्त विप्र समाज सेवी पंकज शर्मा ने किया।  

Read More

मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर निरंतर बढ़ रहा है श्रद्धालुओं का सैलाब  मथुरा(पवन शर्मा) । बुधवार को इन्द्रदेव की मेहरबानी के चलते श्रद्धालुओं में मुड़िया पूर्णिमा परिक्रमा लगाने का उत्साह बढ़ा हुआ देखा गया। जहां गिर्राज महाराज के जयकारों से पूरा वर्षामय वातावरण गुंजेमान हो उठा। आस्था का मिनी कुंभ इस समय गोवर्धन में देखने को मिल रहा है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य देव श्रीगिर्राज महाराज की सप्त कोसीय परिक्रमा कर उनका आशीर्वाद ले रहे है।  मुडिय़ा मेला में बुधवार को भगवान इन्द्रदेव की मेहरबानी ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। गिरिराज दानघाटी से परिक्रमा मत्था टेककर जैसे ही रेला आगे बढ़ा तो गिरिराज महाराज के उद्घोष के साथ तलहटी गुंजायमान हो गई और चारों तरफ सिर ही सिर दिखाई देने लगे। यूं तो परिक्रमा करने देश के कोने कोने से श्रद्धालु अपने साथियों के साथ एवं  परिवार को लेकर गिरिराज महाराज की शरण में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी परिक्रमार्थियों को किसी प्रकार का कोई कष्ट न पहुंचे इसके लिए प्रयासरत हैं। 21 किमी. में फैले विशाल गिरिराज पर्वत की परिक्रमा शाम होते ही जनसमुद्र का रूप धारण कर लेती है। मुडिय़ा मेला के तीसरे दिन देखते ही देखते भीड़ का सैलाब आस्था के समंदर में डुबकी लगाने लगा। परिक्रमा मार्ग हो या रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड सभी जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। परिक्रमार्थियों का उत्साह भी कम नहीं हो रहा है। गिरिराज धाम आने वाले श्रद्धालु परेशानी की परवाह किये बगैर वाहनों से उतरकर कई कोस पहले ही पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। रिक्शा व अन्य वाहनों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गिरिराज धाम के सैलाब की भीड़ मथुरा जंक्शन के बाद मथुरा बाईपास चौराहे से सतोहा, खामिनी अड़ीग से गोवर्धन, छटीकरा से राल, जल्हेंदी बसोंती राधाकुंड, डीग से बहज, गांठौली, जाजम पट्टी से सौंख पैंठा, महमदपुर, बरसाना रोड से पलसों, नीमगांव तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। अलवर-मथुरा रेलवे मार्ग के गोवर्धन व राधाकुंड रेलवे स्टेशन पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं का जत्था परिक्रमा भीड़ में शामिल होता है और गिरिराज महाराज की परिक्रमा करके वापिस लौट जाता है। मुडिय़ा मेला में भीड़ का आवागमन बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा करने के बाद मानसी गंगा के फुब्बारों के नीचे स्नान कर रहे हैं। गिरिराज महाराज पर दूध चढ़ाया जा रहा है। मुडिय़ा मेला में टनों दूध चढ़ चुका है। मेला का कंट्रोल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। खोया-पाया कैंपों में अपनों के बिछुड़ गये लोगों को मिलाया जा रहा है। मुडिय़ा मेला में एक ओर जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है वहीं दूसरी ओर सेवा करने वाले भक्त पीछे नहीं है। जगह-जगह भंडारे व सेवा शिविरों का आयोजन माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में आधुनिक सजावट की गई है। मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मंदिर में झिलमिलाती रोशनी और नाव में चल रहे फुब्बारे के अभिनव दर्शन श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रहे हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा के गोवर्धन के अलावा राधाकुंड, आन्यौर, जतीपुरा व पूंछरी में धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं। 

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। गुरुवार की हुई बारिश ने तीर्थनगरी वृंदावन की रफ्तार थाम के रख दी। बारिश के चलते नगर के विभिन्न स्थानों पर जल भराव के कारण बाढ़ जैसे हालात नजर आये। सड़को पर हुए जलभराव के कारण जहाँ बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वही रोजमर्रा के कामकाज को जाने वाले लोग भी खासे परेशान नजर आये। गुरुवार की अल सुबह 5 बजे हुई तेज बारिश के चलते नगर में कई घंटों तक भारी जलभराव हो गया। हालत यह हो गई कि घरों और दुकानों के अंदर बारिश व नालों का गंदा पानी प्रवेश कर गया। तस्वीरों में आप देख सकते है कि घरों के अंदर पानी भर जाने से परिवार के लोग कितने बेबस दिखाई दे रहे हैं । राधा निवास व मथुरा दरवाजा क्षेत्र में पानी भर जाने से लोगो को काफी नुकसान हुआ। कई दर्जन घरों के लोग इसी स्थित में घंटों तक पानी उतरने के इंतजार में बैठे रहे। इतना ही नहीं घरों मे पानी भर जाने से महिलाएं खाना व नास्ता भी न बना सकी। जिसके चलते परिवार के लोग व बच्चो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने आप को कैद में महसूस कर रहे ये लोग मानो कह रहे हो कि कब उन्हें इस नारकीय जीवन से छुटकारा मिलेगा।  लेकिन शायद नगर निगम प्रशासन को नगर की जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। वरना बरसों पुरानी जलभराव की समस्या पर आखिर नगर निगम प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। क्यों जलभराव के निवारण को अब तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई। जबकि तीर्थनगरी के लिए ना ही धन की कोई कमी है और ना ही संसाधनों की ।   बस जरूरत है तो निगम अधिकारियों में दृढ़ इच्छा शक्ति की। स्थानीय लोगों का कहना है कि राधा निवास क्षेत्र में बनी 100 साल पुरानी पुलिया का नव निर्माण हो जाता है तो जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। तीर्थनगरी में बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इस तरह के हालात को देख कर सरकार के नुमाइंदों और जिला प्रशासन को कोशते दिखाई दिये। स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पूर्व अगर नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले नालियों की सफाई कराई जाती तो शायद उन्हें जलभराव की समस्या से दो चार न होना पड़ता।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More