BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भारी बारिश ने थामी ' तीर्थनगरी' वृंदावन की रफ्तार

घरों में पानी भरने से हुआ नुकसान
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। गुरुवार की हुई बारिश ने तीर्थनगरी वृंदावन की रफ्तार थाम के रख दी। बारिश के चलते नगर के विभिन्न स्थानों पर जल भराव के कारण बाढ़ जैसे हालात नजर आये। सड़को पर हुए जलभराव के कारण जहाँ बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वही रोजमर्रा के कामकाज को जाने वाले लोग भी खासे परेशान नजर आये। गुरुवार की अल सुबह 5 बजे हुई तेज बारिश के चलते नगर में कई घंटों तक भारी जलभराव हो गया।
घरों में पानी भरने से हुआ नुकसानहालत यह हो गई कि घरों और दुकानों के अंदर बारिश व नालों का गंदा पानी प्रवेश कर गया। तस्वीरों में आप देख सकते है कि घरों के अंदर पानी भर जाने से परिवार के लोग कितने बेबस दिखाई दे रहे हैं ।
घरों में पानी भरने से हुआ नुकसानराधा निवास व मथुरा दरवाजा क्षेत्र में पानी भर जाने से लोगो को काफी नुकसान हुआ। कई दर्जन घरों के लोग इसी स्थित में घंटों तक पानी उतरने के इंतजार में बैठे रहे। इतना ही नहीं घरों मे पानी भर जाने से महिलाएं खाना व नास्ता भी न बना सकी।
घरों में पानी भरने से हुआ नुकसानजिसके चलते परिवार के लोग व बच्चो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अपने आप को कैद में महसूस कर रहे ये लोग मानो कह रहे हो कि कब उन्हें इस नारकीय जीवन से छुटकारा मिलेगा। 
लेकिन शायद नगर निगम प्रशासन को नगर की जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। वरना बरसों पुरानी जलभराव की समस्या पर आखिर नगर निगम प्रशासन क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। क्यों जलभराव के निवारण को अब तक कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई। जबकि तीर्थनगरी के लिए ना ही धन की कोई कमी है और ना ही संसाधनों की ।
 
घरों में पानी भरने से हुआ नुकसानबस जरूरत है तो निगम अधिकारियों में दृढ़ इच्छा शक्ति की। स्थानीय लोगों का कहना है कि राधा निवास क्षेत्र में बनी 100 साल पुरानी पुलिया का नव निर्माण हो जाता है तो जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। तीर्थनगरी में बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इस तरह के हालात को देख कर सरकार के नुमाइंदों और जिला प्रशासन को कोशते दिखाई दिये।
घरों में पानी भरने से हुआ नुकसानस्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पूर्व अगर नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले नालियों की सफाई कराई जाती तो शायद उन्हें जलभराव की समस्या से दो चार न होना पड़ता।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More