देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। नगर के राजपुर स्थित गुरुकुल क्षेत्र में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब जर्जर अवस्था में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे की चपेट में आकर दो सगे भाई वह पिता मामूली रूप से चोटिल हो गये। तीर्थनगरी वृन्दावन में लगातार हो रही बारिश के चलते जहां आम आदमी को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश गरीब तबके के लिए किसी मुसीबत से कम नही है।
वही लगतार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को एक मकान धरासायी हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।
दरअसल गुरुकुल निवासी सतेंद्र कुमार मंडल सुबह 8 बजे अपने घर मे परिवार के साथ मौजूद थे। अचानक छत से कुछ ईंटे गिरने लगी। सतेंद्र बच्चों को बाहर ले जाते उससे पहले ही घर की छत भरभरा कर गिर गयी। वही मलबे की चपेट में आकर सतेंद्र व उसके के दो पुत्र 16 वर्षीय पंकज व 15 वर्षीय मनीष मामूली रूप से चुटैल हो गये। छत गिरने की आवाज से आस पड़ोस के लोग मौके पर दौड़ लिये । गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ।













Related Items
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा