BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

 गोवर्धन( पवन शर्मा)। झमाझम बारिश और बारिश में भीगते श्रद्धालु। श्रद्धालुओं की बनी मानव श्रंखला। आस्था के कुंभ में भक्ति और प्रकृति के अनूठे नजारे का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं की आस्था बारिश पर भारी पड़ी। मुड़िया मेला में तीसरे दिन की रात्रि और चैथे दिन लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने बारिश को इन्द्रदेव की कृपा मानते हुए परिक्रमा लगाई। गिरिराज महाराज के जयकारों से समूची तलहटी गुंजायमान रही। आस्था दर आस्था सैलाब बढ़ता ही चला गया। मन की मुराद और भक्ति की कामना को लेकर प्रभु का नाम लिये लाखों श्रद्धालु बस आगे ही बढ़े चले जा रहे थे। दिन हो या रात बस चहुंओर जनसैलाब के नजारे दिखाई दे रहे थे। श्रद्धालुओं ने इन्द्र देव की कृपा को स्वीकार करते भीगते हुए 21 किमी की परिक्रमा लगाई। श्रद्धालुओं के मन में आस्था का इस कदर जुनून सवार था कि बदन पर भीगे कपड़े भी उनको उत्साह कम नहीं कर रहे थे। मुड़िया मेला में लगातार बारिश और बारिश से फैली अव्यवस्थाएं हावी होने के बाद क्षणमात्र भी भक्तों को परेशानी नहीं हो रही थी। सैलाब का नजारा बस वहीं से शुरू और वहीं आता हुआ दिखाई दिया। परिक्रमा में श्रद्धालुओं के बढ़ते हुए कदम तो दिखाई नहीं दे रहे थे लेकिन तेज गति से सैलाब को चलता देख जरूर लगने लगा कि भक्ति की प्रबल धारा अब तेज बहने लगी है। जगह-जगह परिक्रमा में हुए जलभराव के बीच परिक्रमार्थी निकलते नजर आये। पार्किंग स्थलों पर पानी भर गया और बारिश के कारण हैलीकाॅप्टर से भी परिक्रमा नहीं हो सकी। परिक्रमा में ऊपर उड़ने वाले हेलीकाॅप्टर के नजारे को देखने की अभिलाषा अधूरी रह गई। हैलीपैड पर जलभराव नजर आया और हेलीपैड की सुरक्षा में लगे कई दर्जन सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी बारिश का बंद होने का इंतजार करते रहे लेकिन बारिश नहीं रूकी और बारिश का कम और ज्यादा बरसने का क्रम चलता ही रहा। गिरिराज जी के प्रमुख मंदिरों में मुराद को पूरी करने के लिए दूध-भोग चढ़ाने और पूजा करने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। मंदिरों में पूजा करने के लिए खचाखच भीड़ रही। भीड़ का सैलाब गिरिराज दानघाटी मंदिर, परिक्रमा मार्ग में आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा, राधाकुंड के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पार्किंग स्थलों पर दिखाई दिया। परिक्रमा मार्ग में अलग-अलग नजार भी कम नहीं थे। धार्मिक कार्यक्रम हो या सेवा शिविर और भजनों पर थिरकते श्रद्धालु सभी मेला की शोभा बढ़ा रहे थे। मुड़िया मेला में चहुंओर भक्ति का वातावरण दिखाई दिया।   

Read More

    गोवर्धन(पवन शर्मा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज मानसी गंगा की परिक्रमा के साथ निकाली जाने वाली मुड़िया शोभायात्रा के साथ समाप्त हो जायेगा लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन इसे अभी व्यवस्थाओं के क्रम में समाप्त नहीं करेगा। मुड़िया शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुड़िया संत अधिवास संकीर्तन व भजन कुटीरों में ढप-ढोलक, मृदंग-मजीरा आदि की धुन पर थिरक रहे हैं। चक्लेश्वर की भजन कुटीरों में गूंजती भक्ति की स्वरलहरी अलग ही नजर आ रही है। शुक्रवार को दो मुड़िया शोभायात्राएं अलग-अलग समय पर निकाली जाएंगी। मेला में ऐतिहासिक मुड़िया शोभायात्रा की तैयारी में मुड़िया संत जुटे हैं। आज शुक्रवार को मुड़िया शोभायात्राएं निकाली जाएगी। सनातन गोस्वामी की याद में करीब पांच सौ वर्षों से मुड़िया पूर्णिमा शोभायात्रा हरिनाम संकीर्तन के बीच निकाली जाती है। इस बार मुड़िया पूर्णिमा मेला में 27 जुलाई शुक्रवार को पहली शोभायात्रा प्रातः 9 बजे से चक्लेश्वर के श्रीराधा-श्याम सुंदर मंदिर से महंत राम कृष्ण दास महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी। जबकि दूसरी शोभायात्रा चक्लेश्वर के महाप्रभु जी मंदिर से महंत गोपाल दास महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संत अपना सिर मुंडन कराकर शोभायात्रा के साथ मानसी गंगा की परिक्रमा करेंगे। शोभायात्रा से पहले अधिवास संकीर्तन में ढप-ढोलक, मृदंग बजाकर साधु-संतों ने अभ्यास किया। राधा-श्याम सुंदर आश्रम के महंत राम कृष्ण दास महाराज ने कहा कि  मुड़िया शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुड़िया शोभायात्रा का सफल बनाने के लिए अनुयायी जुट गये हैं। राधाकुंड से मुड़िया शोभाया.त्रा में शामिल होने वाले संत केशव दास महाराज ने बताया कि मुड़िया शोभायात्रा से पहले पूज्य सनातन गोस्वामी की भजनस्थली पर अधिवास संकीर्तन किया गया। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। मुड़िया पूर्णिमा मेला के दौरान आन्योर परिक्रमा मार्ग में भिंड मुरैना के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा लगाये गए भंडारे पंडाल को लेकर पुलिस द्वारा बरसाईं र्गइं लाठियों से गोवर्धन के सन्त समाज में रोष व्याप्त है। श्रद्धालुओं पर पुलिस के कायराना कृत्य की सन्त समाज ने पुरजोर विरोध करते हुए पुलिस की लाठी चार्ज, बरबरता एंव पूरे प्रकरण की शिकायत प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक और आर एसएस के रामलाल को पूरे प्रकरण की विडियों और फोटो भेजकर अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही की जायेगी, किसी दोषी को बक्सा नही जायेगा।  महामडलेश्वर सांवरिया बाबा सोमवार को आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित कापरेटिव सहकारी बैंक के सामने पुलिस ने श्रद्धालु भक्तों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने श्रद्वालुओं को हिरासत में लेकर थाने भी ले गई, मामला श्रद्धालु भक्तो से जुड़ा होने पर उच्च अधिकारियों ने पुलिस हिरासत में लिए श्रद्वालु भक्तो को थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा श्रद्धालु भक्तों पर भांजी गईं लाठियां एंव वरवर्ता के पुरे प्रकरण की जानकारी जब सन्त समाज को हुई तो सन्त समाज ने पुलिस के इस कृत्य की भत््र्सना करते हुए कायराना करार दिया है। महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा ने वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस प्रशासन गिरिराज धाम में आने वाले भक्तों की आस्था से खिलबाड़ कर रहा है। गोवर्धन में भंडारे लगाने वाले सेवाभावी भक्तों के साथ पुलिस के द्वारा की गई मारपीट क्या संदेश देगी। सन्तों ने पुलिस के कायराना कृत्य का वीडियो प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक एंव आर एसएस के रामलाल को भेज दिया है मंत्री को फोनकर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी दे गई है। उन्होंने सन्त समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। रिफाइनरी क्षेत्र के कासीराम नगर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कासीराम आवास कालौनी के ब्लाक  8 में निवासी 16 वर्षीय सुनील ने अपनी मॉ के मायके से नहीं आने से व्यथित होकर घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो मृतक युवक के कमरे से मिलें सुसाइट नोट मिला। जिसमें लिखा था कि उसने मॉ के घर वापस नहीं आने के चलते आत्महत्या कर रहा हूॅ। पुलिस ने युवक के शव को कब्जें में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। चौकी कृष्णानगर क्षेत्र अंतर्गत आज देर सायं बीएसए कालेज के सामने गेस्ट हाउस में केरल निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, गेस्ट हाउस संचालकों ने बताया कि आज सुबह कमरा ले सुबह से बंद हो गए थे। शाम को बेटर द्वारा दरवाजा खुलवाया गया तो दरवाजा नहीं खुला, शक होने पर पुलिस को सूचना दी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसए कालेज के सामने परमानंद गेस्ट हाउस में गोपीचंद कृष्ण निवासी केरल ने गेस्ट हाउस का कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र लगभग 60-65 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है, शव की शिनाख्त मिले आधार कार्ड से की गई है।    

Read More

मथुरा(केके पाठक)। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह बिजली के प्राइवेट मिस्त्रियों पर अचानक 11 हजार की वोल्टेज की तार गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे विद्युत कर्मियों को भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।  कोसी कलां में दो लाइन मेन आज 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आए गए। दीपक और सतीश दोनों बिजली कर्मी है वह आज बिजली का वोल्ट देखने के लिए कस्बे में पहुंचे ही थे कि उनके ऊपर 11 हजार वोल्टेज का तार गिर गया। जिससे दीपक और सतीश दोनों झुलस कर घायल को हो गए। दोनों को अस्पताला भेजा जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया वहीं सतीश का उपचार हीरा हॉस्पीटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों खुर्जा के नजदीक गांव नारायणपुर के रहने वाले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम) विश्व पटल पर ब्रज की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर अब फिल्मकारों ने ब्रज का रुख करना शुरू कर दिया है। बृज क्षेत्र  फिल्मांकन के एतबार से भी अब निर्देशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बृज की प्राचीन धरोहरों और संस्कृति को लेकर ब्रज में बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद बॉलीवुड की एक और फिल्म की शूटिंग बुधवार को श्री धाम वृंदावन में शुरू हुई. बुधवार को कोतवाली वृन्दावन में फिल्म की शूटिंग के दौरान  कैमरा एक्शन की गूंज सुनाई दी। कोतवाली में लगे फिल्म सेट पर मथुरा द सिटी ऑफ लव नामक मूवी के कई दृश्य फिल्माए गए। बॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। और तो और बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी कैमरा एक्शन की आवाज सुन मौके पर लगे फ़िल्म सेट को देखने से खुद को रोक ना सके। और कोतवाली में आ पहुंचे। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में  एक्शन रोमांस और प्रेम से के अलावा ब्रज भूमि की संस्कृति को भी दर्शाया गया है। पिक्चर में मुंबई के रहने वाले कलाकार सोनू हीरो का किरदार निभा रहे हैं। वही इटावा की रहने वाली जानवी फिल्म की हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। बुधवार को कोतवाली में फ़िल्म के कई दृश्य की शूटिंग की गई। इस बीच डायरेक्टर मनोज तिवारी ने वृंदावन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह एवं एसएसआई अवधेश कुमार जादौन से भी कुछ फ़िल्म के दृश्य में एक्टिंग करवाई गई। दरसल फिल्म का सीन यह था कि पॉलिटिशन की बेटी जानवी हीरो के साथ कॉलेज में पढ़ती है। वही लड़के  के साथ किसी की मारपीट हो जाने पर पुलिस लड़के को कोतवाली में बंद कर देती है। जहां लड़के की महिला दोस्त थाने पहुंच कर  पुलिस से उसे छोड़ देने का आग्रह करते हैं। लेकिन पुलिस इनकी एक न सुनकर हिरासत में लिये युवक को जेल भेजने की बात कहती है। जानकारी के अनुसार मथुरा द सिटी ऑफ लव पिक्चर के दृश्य ब्रज के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर फिल्माए जाएंगे । वही आगामी कई दिनों तक फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी। फिलहाल पिक्चर के संबंध में शूटिंग के लिए आई टीम ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। इधर श्री धाम वृंदावन में बॉलीवुड के बढ़ते रुझान को देख कर नगर के युवाओं में खासा उत्साह दिखायी दिया।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में बुधवार को हुई बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोल के रख दी। सिल्ट से अटे पड़े नाले और गलियों की चौक हुई नालियों के कारण कुछ ही समय की बारिश में तीर्थनगरी ताल तलैया बनती नजर आई। नगर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। गौरतलब है कि गुरु पूर्णिमा को लेकर बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी भले ही बेहतर सुविधाएं देने का दावा भर रहे हो। लेकिन धरातल पर यह सभी दावे हास्यास्पद साबित होते दिखाई दिए हैं। नाही नगर के नाले साफ हुए न ही चौक हुई नालियों को खोला गया। ये और बात है अधिकारियों ने  कागजो में नाले नालियों को जरूर क्लीन कर दिया है। आप देख सकते हैं कुछ समय में ही राधा निवास, रंगजी मंदिर, सीएफसी भारत सेवा आश्रम आदि क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं । आज  नगर के अधिकतर क्षेत्रों में लगभग इसी तरह का मंजर देखा गया। इधर नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है । सीएफसी निवासी दुकान स्वामी नितिन अग्रवाल का कहना है कि जरा सी बारिश में सीएफसी चौराहा पर भारी जलभराव हो जाता है। घर और दुकानों में पानी भर जाने से उन्हें हजारों रुपए का नुकसान वहन करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी वर्षो से समस्या का समाधान नही हो सका। यह तो थी स्थानीय लोगों की पीड़ा। आप देख सकते हैं बाहर से आने वाले तीर्थ यात्री भी नाले के गंदे पानी से होकर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर है। इतना ही नही तीर्थ नगरी में गंदे पानी से होकर गुजर रहे श्रद्धालुओ की भावनाये भी आहत हो रही है। खैर नगर निगम को किसी की भावनाओ से क्या लेना देना। भावनाये ही तो आहत हो रही हैं। कौन सा कोई सीनियर अधिकारी या कोई नेता गंदे पानी से होकर गुजर रहा है। आज हुई बारिश ने जहां जनजीवन थाम के रख दिया। तो वहीं भारी जल भराव के चलते  स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं कुछ स्कूली छात्राएं सुरक्षित स्थानों पर खड़ी होकर सड़क से पानी उतरने का इंतजार करती रही। तीर्थनगरी में नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर धौलपुर से आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन से यहां व्यवस्था सुधारने की मांग की। श्रद्धालु गौरव त्यागी  ने बताया कि इससे अच्छी व्यवस्था तो हमारे धौलपुर में है। वहां पर भी इतना जलभराव नहीं होता जितना कि यहाँ होता है। उन्होंने नगर निगम  प्रशासन को तीर्थनगरी में व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत दे डाली। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही अगर नगर निगम ने व्यवस्थाएं नहीं सुधारी तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। कोतवाली की बांके बिहारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत लोई बाजार में चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को निशाना बनाकर गल्ले में रखे हजारों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया।  घटना की जानकारी दुकान स्वामी को उस समय हुई जब उसकी नजर दुकान में बिखरे गल्ले पर पड़ी। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।   जानकारी के अनुसार वृंदावन की प्रमुख मार्केट लोई बाजार में पी के इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान है। दुकान स्वामी प्रदीप कुमार गुप्ता  रोज की तरह 24 जुलाई की रात 10 बजे दुकान बढ़ाकर घर चले गये। रात्रि में चोरों ने पिछले दरवाजे से सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। दुकान के पीछे गली में होकर जा रहे संकरे रास्ते से  होकर पहुंचे चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे पर लगे लकड़ी के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसे चोरों ने गल्ले में रखें हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकान स्वामी प्रदीप कुमार गुप्ता को उस समय हुई जब वह आज सुबह 10 बजे रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही सटर उठाकर उनकी नजर कांउटर पर गयी तो उनके होश उड़ गये। सारा सामान दुकान मे इधर उधर बिखरा पड़ा है। चोरों ने नकली चाबी लगाकर गले में रखें 25000 रु पार कर दिए। इतना ही नही अन्य छोटे-मोटे सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि लोई बाजार  नगर की प्रमुख बाजारों में से एक है । इस मार्केट में जहां निजी गार्ड रात को पहरा देता है।  वहीं पुलिस के दो सिपाही भी गस्त करते हैं। ऐसे में यहां चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करती है। घटना को लेकर सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन कस्बे में आज मुड़िया मेला में आन्यौर परिक्रमा मार्ग में बिना परमिशन के प्याऊ लगाने पर पुलिस और श्रद्धालुओं में तीखी झड़प हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा प्याऊ हटाने पर श्रद्धालुओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मुरैना के श्रद्धालुओं को खदेड़ दिया। एसपी देहात ने लाठीचार्ज करने की घटना को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना था कि थाने जरूर लाया गया था लेकिन उन्हें नियमानुसार हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीबांके बिहारी गिर्राज भंडारा सेवा समिति भिंड मध्य प्रदेश की ओर से करीब चार दर्जन श्रद्धालु गिर्राजजी के भक्तों की सेवा के परिक्रमा मार्ग के भीमनगर पर टैंट लगाकर प्रसाद वितरण व प्याऊ चला रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाने के नाम पर श्रद्धालुओं के टैंटों को हटाने के बाद सेवा करने आए श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। श्रद्धालु प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करने लगे और नारेबाजी करते हुए थाने की ओर जा रहे थे कि दानघाटी मंदिर से पहले रामानंद आश्रम के सामने पहले से ही सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन पुलिसबल लेकर खड़े थे जैसे ही दर्जनों श्रद्धालु नारेबाजी करते हुए आए तो उनको बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस के लाठी चार्ज होते ही परिक्रमा मार्ग में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दूर-दूर तक लाठियां लेकर श्रद्धालुओं को दौड़ाया। वहीं उपजिलाधिकारी व सीओ भीमनगर स्थित शिविर पर पहुंच वहां मौजूद श्रद्धालुओं को कड़ी चेतावनी दे डाली। गोवर्धन पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को गाड़ी में डालकर थाने ले गई। कई श्रद्धालुओं को रास्ते में से ही पकड़ लिया। पुलिस बर्बरता ने परिक्रमार्थी महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। पुलिस की कार्यवाही देखकर दूर दराज से आए भंडारे लगाने वालों श्रद्धालुओं में रेष देखने को मिला। उनका कहना था कि प्रशासन शुल्क जमा कराकर भण्डारे करने वालों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना और लाठी चार्ज करना बड़ा ही नंदनीय कार्यशैली का प्रतीत है। इस संबंध में जब एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला से पूछा गया तो उनका कहना था कि गोवर्धन में नियमों के अनुसार भंडारा नहीं लगाए जा रहे इसीलिए उन्हें हिदायत देकर थाने लाया गया और नियमानुसार काम करने की कहकर छोड़ दिया गया है। बल प्रयोग जैसी कोई बात नहीं है।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। नौहझील थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-61 पर गांव चाँदपुर खुर्द के पास नोएडा से इलाहाबाद जा रही एम्बुलेंस बीतीरात अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया में जा टकराई एम्बुलेंस के टकराते ही उसमें आग लग गई। एम्बुलेंस में सवार चालक सहित चार लोग झुलस गए।  मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रविवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक एंबुलेंस में आग लग गई। मौके पहुंचे ग्रामीणों ने उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह एंबुलेंस नोएडा से आगरा शव लेकर जा रही थी। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 61 के पास एंबुलेंस बेकाबू होकर गांव चांदपुर के समीप पुलिया से टकरा गई। जिससे एंबुलेंस में आग लग गई।    आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस सवारों को बचा लिया। एंबुलेंस में सवार चार लोगों के साथ शव को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से लपटें निकलता देख नोएडा की ओर से आ रहे वाहन भी कुछ देर के लिए रुक गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।   

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर 3 बजे छाता-बरसाना चौराहे पर स्कूल से घर जा रहे बाईक सवार दो बच्चों को ट्रक द्वारा रोदे जाने से दोनो बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहॉ एक छात्र को नयति हांस्पीटल मथुरा में भर्ती कराया गया है वही दूसरे को कोसीकलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सोमवार दोपहर 3 बजे स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर छाता से नरेन्द्र पुत्र मनीराम निवासी घमसींगा उम्र 20 वर्ष व श्यामसुन्दर पुत्र कृष्ण हरी उम्र 16 बर्ष निवासी भदावल दोनो युवक बाईक न.यूपी 85 एएच 5729 हीरो होन्डा से अपने गांव की तरफ  जा रहे थे तभी विलासपुर से पटना बिहार कोरियर लेकर जा रहे ट्रक न. एच.आर 46 डी 7898 ने युवकों में टक्कर मार दी, जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुॅची पुलिस ने दोनो युवकों अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक चालक जीमल पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी पुन्हैरा सिविल लाईन इटावा को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से टक्कर मार देने का मामला दर्ज किया है। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More