देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। थाना कोसीकलां क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह बिजली के प्राइवेट मिस्त्रियों पर अचानक 11 हजार की वोल्टेज की तार गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे विद्युत कर्मियों को भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। कोसी कलां में दो लाइन मेन आज 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आए गए। दीपक और सतीश दोनों बिजली कर्मी है वह आज बिजली का वोल्ट देखने के लिए कस्बे में पहुंचे ही थे कि उनके ऊपर 11 हजार वोल्टेज का तार गिर गया। जिससे दीपक और सतीश दोनों झुलस कर घायल को हो गए। दोनों को अस्पताला भेजा जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया वहीं सतीश का उपचार हीरा हॉस्पीटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये दोनों खुर्जा के नजदीक गांव नारायणपुर के रहने वाले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।













Related Items
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
बिजली बचाने के लिए आज से पंजाब के दफ्तरों में कामकाज सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा
’बिजली विधेयक वापस लिया जाए, बिल माफ किए जाएं’