BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

’बिजली विधेयक वापस लिया जाए, बिल माफ किए जाएं’

मथुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने सरकार से मांग की है कि बिजली विधेयक को वापस लिया जाए साथ ही किसानों के बिजली के बिल माफ किये जाएं। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ एमएसपी खरीद गारंटी कानून शीघ्र बनाया जाए और फसल खरीद की गारंटी दी जाए। आवारा पशुओं से फसल नुकसान की भरपाई की नीति तैयार की जाए। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मदद दी जाए और किसानों पर थोपे मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रदेश भर में ओलावृष्टि और सूखे से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाए। छाता बिजली मिल को शीघ्र चालू किया जाए। जिला मंत्री रामवीर सिंह ने कहा कि छुट्टा गोवंश की समस्या से किसान परेशान हैं। सरकार बातें हजार कर रही है लेकिन कर कुछ नहीं रही। सियाराम, पप्पू वर्मा, द्वारका, चंदपाल, पिंकी, खुशी, फूलवती, लियाकत अली, कृष्णपाल, जगदीश, दयाराम, रामवीर, तुलसीराम आदि ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More