सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा के समीपवर्ती गांव लोरिहा पट्टी में बारिश के दौरान मकान पर पड़ी बिजली से मकान गिर गया। और मकान गिरने से ग्रहस्वामी की दैनिका उपयोगी समान दबकर खराब हो गया। अनन-फानन में मकान से पीड़ित का परिवार बाहर निकलकर बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गांव लोरिहा पट्टी निवासी वीरीसिंह जाटव मजदूरी करता है। वर्तमान में एक मकान में रहा कर अपने 5 पुत्री और 2 पुत्रों का पालन पोषण कर रहा है। मकान के गिरने से करीब एक लाख रूपये का नुकसान हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्या पालेन्द्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सरकार से हर संभव पीड़ित मदद का भरोसा दिलाया।
Read MoreBREAKING NEWS












