BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कान्हा की नगरी में हुआ जलभराव

झमाझम बरसात में ब्रजवासी
मथुरा(सतपाल सिंह) ब्रजवासियों की कान्हा नगरी दो दिनों से जलमग्न हो चुकी है, झमाझम वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं बरसात के पानी से हुए जलभराब से अच्छी खासी मुसीबत सामने खड़ी कर दी है, जिसके कारण हर चौराहे पर जाम की स्थिति से लोगों को रूबरू होना पड़ रहा है। विद्युत विभाग की आंख-मिचौली से भी लोग व्यथित हो रहे है। वहीं कुछ लोग जलभराव की निकासी न होने से जिला प्रशासन एवं नगर निगम को खरी खोटी सुनाते देखे गए। 
मथुरा वृंदावन सहित जनपदभर में गुरूवार की भोर से भारी वर्षा से जनजीवन अस्त होकर रह गया। मथुरा के भूतेश्वर रेलवे पुल, कंकाली, नया बस अड्डा के समीप रेलवे पुल, पुराना बस अड्डा, होलीगेट, छत्ताबाजार, राधानगर, अम्बेडकर कॉलौनी, डैम्पीयर में संग्रहालय से रेलवे स्टेशन रोड काफी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को जलभराव के चक्कर में कई किलोमीटर घुमकर अपने गतंव्य व आफिस जाना पड़ रहा है। 
बुधवार से लेकर गुरूवार तक सड़कों पर बहते पानी में मोटरसाइकिल बह गई और कार डूब गईं। शहर की कोई कालोनी और मोहल्ला ऐसा नहीं था जहां की सड़कों पर घुटनों घुटनों पानी न रहा हो। जो जहां था वहीं फंस गया। घरों से लोग निकल नहीं पाए। दुकानों के आगे भी पानी भर गया। कई मोहल्लों में तो घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया। वहीं चंदनवन, द्वारिकापुरी और इंडस्ट्रियल एरिया, बल्देवपुरी आदि क्षेत्र की कालोनियों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। पुराने शहर में टीले पर बसे एक लाख परिवारों में दहशत फैल जाती है। उनको डर लगता है कि कहीं उनका मकान जमीन में धंस न जाए। क्षेत्र के पार्षद नीलम गोयल और रीतेश पाठक द्वारा कई दफा नगर निगम अधिकारियों को भी अवगत कराया। विद्युत विभाग की आंख मिचौली के चलते आज पूरे दिन बैटरी भी चार्ज नहीं हो सकी। कई-कई जगह इंवर्टर भी बैठ गए। दूसरे दिन तक पानी की निकासी न होने से लोगों नगर निगम को खरी खोटी सुनाते नजर आए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More