BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महादेव की नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, काशी विश्वनाथ धाम सजी आकर्षक झांकी

वाराणसी । भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है और कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शिव की नगरी काशी भी कान्हा के रंग में रंग गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब काशीपुराधिपति के आंगन विश्‍वनाथ धाम में लड्डू गोपाल का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा। काशी विश्‍वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा धाम में सोमवार को कान्‍हा के जन्‍मोत्‍सव के आयोजन की तैयारी कर ली हैं। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में ज्योर्तिलिंग के मंगला आरती में लड्डू गोपाल की झांकी के दर्शन भी किए जाएंगे।
काशी विश्वनाथ धाम का जन्माष्टमी कार्यक्रम धाम के मंदिर चौक में लड्डू गोपाल के अभिषेक और जन्‍म अनुष्‍ठान समारोह आयोजित किया जाएगा। जन्म उत्‍सव रात्रि में 11 बजे अभिषेक के साथ शुरू होकर मध्‍यरात्रि तक अनवरत चलेगा। 27 अगस्‍त को लड्डू गोपाल बाबा विश्‍वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे। मंगला आरती में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा विश्‍वनाथ के साथ ही लड्डू गोपाल के दर्शन का पुण्‍य मिलेगा। श्रद्धालुओं को पहली बार दोनों देव के एक साथ दर्शन करने की सुविधा मिलेगी और लड्डू गोपाल के अभिषेक, चरणामृत एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More