BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लातूर में आजादी के बाद पहली बार हारी कांग्रेस, बीजेपी ने जीती 41 सीटें

लातूर में आजादी के बाद पहली बार हारी कांग्रेस, बीजेपी ने जीती 41 सीटेंमुंबई । महाराष्ट्र की चंद्रपुर, लातूर और परभणी महापालिका चुनावों के नतीजे शुक्रवार आ गए। बीजेपी ने लातूर और चंद्रपुर में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को परभणी में जीत हासिल हुई है। चौंकाने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र के लातूर में बीजेपी ने महानगरपालिका का चुनाव जीतने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी बना ड़ाला है। 

अभी तक इस सीट से कांग्रेस ही जीतती आ रही है। लेकिन, इस बार कांग्रेस 28 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है और आजादी के बाद से लगातार कांग्रेस के जीतने का रिकॉर्ड टूट गया है। लातूर में पिछली बार बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन, इस बार बीजेपी 41 सीटें जीती हैं। आपको बात दें कि तीनों महापालिकाओं के लिए 19 अप्रैल को चुनाव हुआ था। काफी समय से सूखे की मार झेल रहे लातूर में इस बार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने भी जमकर प्रचार-प्रसार किया था। लातूर कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था और प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख का यहां दबदबा हुआ करता था। इस बार यहां पर कांग्रेस देशमुख और चाकूरकर गुटों में विभाजित हो गई थी, जिसका बीजेपी को काफी फायदा हुआ। 

विलासराव देशमुख के देहांत के बाद उनकी विरासत को संभालने के लिए कांग्रेस में आपसी खींचातनी चल रही थी। विलासराव के बड़े बेटे अमित देशमुख और धीरज देशमुख के बीच नेतृत्व को लेकर काफी मतभेद चलता रहा, जिसके कारण पार्टी अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More