BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दबंगो ने महिला सहित 3 लोगो को मारपीट कर किया घायल

मकान पर कब्जे का विरोध करना युवक को पड़ा भारी वृन्दावन(जहीर आलम)। वृन्दावन कोतवाली अंतर्गत किशोरपुरा क्षेत्र में मकान पर कब्जे का विरोध करना युवक व उसके परिजनों पर भारी पड़ गया। कब्जा कर रहे लोगो ने लाठी डंडो से हमलाकर एक महिला सहित तीन लोगो को घायल कर दिया। घटना 25 जुलाई की बताई गई है। घटना को 3 दिन गुजरने के बाद भी जब स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तो पीड़ितों ने आज  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। 

जानकारी के अनुसार किशोरपुरा गांधीनगर में  आलोक कुमार पुत्र नारायण दास  का मकान है।
उक्त मकान के ताले तोड़ अवैध कब्जा कर श्याम पुत्र भीखचंद्र नामक व्यक्ति पिछले काफी समय से मकान में रह रहा है। बीती 25 जुलाई को जब आलोक के भतीजे कमल ने श्याम से मकान खाली करने को कहा तो श्याम ने एक महिला के साथ मिलकर कमल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में  कमल लहूलुहान  हो गया वही सोरसन बीच बचाव को आए  कमल के भाई  हेमंत और मां  किशन देवी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। और उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो स्थानीय पुलिस ने  उनकी एक न सुनी। स्थानीय स्तर पर  सुनवाई  ना होने पर  पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। कप्तान के आदेश के बाद पीड़ित पुनः आज वृंदावन कोतवाली पहुंचे। अब देखना होगा कि क्या पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज हो पाती है या नहीं।  वही घटना को लेकर आलोक कुमार ने वृंदावन पुलिस की शिकायत गृह मंत्रालय के निजी सचिव को पत्र भेजकर की ह।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More