BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिला के साथ गैंगरेप, तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

महिला के साथ गैंगरेप, तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्जवृन्दावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत ग्राम छटीकरा में महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद वृंदावन पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना 21 जुलाई की बताई गयी है। जानकारी के अनुसार छटीकरा में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक फार्म पर कार्यरत महिला ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई को शाम 4 बजे जब वह खेत मे चरी काट रही थी। तभी फरह के एक गांव के रहने वाले पप्पू पुत्र लख्मी, भूरी सिंह पुत्र हरि सिंह एवं रज्जो पुत्र ईश्वरी ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जानसे मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने अपने पति को दी । और दोनों शिकायत लेकर जैंत चौकी पहुंचे। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर 24 जुलाई को पीड़ित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। कप्तान के आदेश पर 26 जुलाई को  वृन्दावन पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला के अनुसार दुष्कर्म करने वालों में एक उसका करीबी भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयीं है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More