देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। एक वर्ष से वांछित चल रहा 15 हजार का ईनामी बदमाश तथा वृंदावन के कथावाचक का अपहरणकर्ता व फिरौती की डिमांड करने वाला बीतीरात थाना जमुनापार के लक्ष्मीनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार करते हुए आज एसएसपी के समक्ष पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 20 जून को पंडित रविशंकर मिश्रा एवं नागेश मिश्रा का अपहरण हो गया था जिसमें अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की डिमांड की थी, पुलिस ने वांछित मनोज पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर स्वाट एवं जमुनापार पुलिस ने बीतीरात राया रोड लक्ष्मीनगर तिराहे से मनोज पुत्र चिरमौली निवासी बहेटा थाना शेरगढ़ को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। इसके कब्जे से एक तमंचा मय तीन कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ईनामी बदमाश पर थाना वृंदावन एवं जमुनापार में कई मुकद्मा दर्ज है।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी