BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आठ गोवंश की डूबने से मौत,15 गाय बीमार

आठ गोवंश की डूबने से मौत, 15 गाय बीमार
स्वामी बाबा गोशाला में भरा पांच-पांच फीट पानी 
 
100 क्विंटल से अधिक भूसा पानी में भींगा, गायों के चारे की समस्या 
 
चौमुंहा(सतपाल सिंह)। गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा गोशाला में बारिश व शेरगढ़ रजबहा की पटरी टूटने से पानी भर गया। गोशाला में पांच फीट की ऊंचाई में पानी भरने से डूब कर आठ गोवंश की मौत हो गयी। 15 से अधिक गाय-बछड़े बीमार हो गये हैं। बीमार गायों के उपचार के लिए कोई भी सरकारी कर्मचारी नही पहुंचा है। पानी भरने से सैकड़ों क्विंटल भूसा भीग गया है। इससे गायों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गयी है। अकबरपुर गोशाला के संचालक संत मदनमोहन महाराज ने रविवार को गोशाला पहुंच कर बीमार गायों को दवा आदि दिलाई। 
 
गांव तरौली स्थित स्वामी बाबा मंदिर पर संत बल्लभदास के निर्देशन में स्वामी बाबा गोशाला संचालित है। गोशाला में 300 से अधिक गाय हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गायों को चारा आदि खिला कर रात को दूसरे बाड़े में बांध दिया गया। यह बाड़ा थोड़ी निचली जमीन पर बना है। रात में तेज बारिश आने तथा शेरगढ़ रजबहा की पटरी टूटने से बाड़े में पांच-पांच फीट पानी भर गया। गायें रंभाने लगी। गायों की आवाज सुन कर गोशाला पर सो रहे लोग जाग गये। उन्होंने गांव वालों को फोन कर बुला लिया। ग्रामीणों ने गायों को जैसे-तैसे पानी से निकाला। इस दौरान आठ गाय पानी में डूब कर मर गयी। 15 से अधिक गाय बीमार हो गयी हैं। गायों के पानी में भींगने से बीमार गायों की संख्या बढ़ रही है। 100 क्विंटल से अधिक भूसा भींग कर खराब हो गया है। इससे गायों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गयी है। अकबरपुर गोपाल जी गोशाला के संत मदन मोहन दास ने तरौली पहुंच बीमार गायों को दवा आदि दिलाई। गोशाला संचालक बल्लभदास ने गो भक्तों से गायों की चारे आदि की व्यवस्था की अपील की है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More