BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परिक्रमा देकर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा

परिक्रमा देकर लौट रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने मोबाइल लूटावृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में मोबाइल छिनैती की घटनाए रुकने का नाम नही ले रही है । बीती रात लगभग 8 बजे  नगर की परिक्रमा लगा कर लौट रहे व्यक्ति से एक बार फिर दो बाइक सवार बदमाश  बाइल छीनकर फरार हो गये। गुरु पूर्णिमा के दौरान इस तरीके की घटना  पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर  सवालिया निशान खड़े करती है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ओमेक्स इटर्निटी निवासी हीरा सिंह जो रेलवे में सरकारी ठेकेदार बताये गये हैं। हीरा सिंह बीती रात लगभग 8 बजे नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगा कर प्रेम मंदिर के पीछे से लौट रहे थे। पीड़ित के अनुसार  वह फोन पर बात करते हुए सुन रख तिराहे के समीप पहुंचे ही थे कि तभी बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनसे झपट्टा मारकर उनके फोन वीवो वी-9 को छीन ले गये।  वह शोर मचा कर पीछे भागे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर कुछ देर बाद इलाका पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे। घटना को लेकर पीड़ित ने दो अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध थाना वृंदावन में तहरीर दी है। नहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More