BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की पुलिस ने बीतीरात राजस्थान भरतपुर के कस्बे एवं थाना रूब्बास  से 11 वर्षों से फरार ईनामी वांछित को पकड़ा है, जो कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर 20 अक्टूबर 2007 चोरी कर गए थे। पुलिस ने आज इसे एसएसपी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेजा है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि 19-20 अक्टूबर 2007 की रात्रि में यज्ञदत्त निवासी कस्बा फरह मथुरा की ट्यूबेल से 25 केवी का ट्रांसफार्मर को अज्ञात लोग चोरी कर ले गए। जिसमें प्रकाश में एक अभियुक्त रामऔतार शर्मा पुत्र मुरारी लाल निवासी मुडिक थाना बसेडी जिला धौलपुर राजस्थान ने अपने व्यानो में चोरी में अपने 12 साथियों को सह अभियुक्त बताया था जिनके अभियुक्त महेन्द्र व उसका भाई धर्मेन्द्र पुत्रगण अमर सिंह निवासी कुथियाना थाना अम्वाह जिला मुरैना मध्यप्रदेश आया। पूर्व एसएसपी ने इस वांछित पर 20 हजार का ईनाम भी घोषित कर दिया था। बीतीरात मुखबिर की सूचना पर ईनामी 11 वर्षां से वांछित महेन्द्र पुत्र अमर सिंह को फरह पुलिस ने बिजेन्द्र मैमोरियल डिग्री कालेज के पीछे कस्बा रूब्बास थाना रूब्बास जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। इसे आज जेल भेजा गया है। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)।जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के उपलक्ष में आयोजित धर्मगुरु सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण से ही स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत का सपना साकार हो सकता है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी आवश्यक है जनभागीदारी से ही कार्यक्रम सफल होते हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मेलन में आए विभिन्न सम्रप्रदायो के प्रतिनिधियों से अपील की कि जनता स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा परिवार कल्याण का साधनों, टीकाकरण, गर्भवती की जांच जेसे सेवाओ का लाभ उठाएंजिससे जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ-साथ मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु में भी कमी आ सके । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में साधनों की कमी नहीं है सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर माला एन गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा साप्ताहिक गर्भनिरोधक एवं महिला पुरुष नसबंदी की सेवाएं उपलब्ध हैं। सम्मेलन में टीएसआई के धर्मेंद्र पार्टी ने बताया के जनपद की सकल प्रजनन दर टीएफआर 3 प्रति दंपति है जिस में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं टीएसयू के पंकज पाठक ने बताया कि परिवार नियोजन विधियों के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों तथा चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।  सम्मेलन में महंत हरीश गिरी मनीष दयाल, एडवर्ड राजू ,आर के  मैसी, रमेशचंद्र आचार्य ,उत्तम सिंह चौधरी, डॉक्टर अजीम अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की तथा जीवन की  गुणवत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉक्टर राजीव गुप्ता डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल डीपीएम संजय सिहोरिया, डिप्टी डी एच ई आई ओ जितेंद्र सिंह ,परिवार नियोजन समन्वयक हरिओम सिकरवार विशेष रुप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी डॉक्टर वीके द्विवेदी ने किया। 

Read More

    मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित में लिखे जाने वाले पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरता से लेते हुए यथा संभव समाधान सुनिश्चित करायें तथा उसकी सूचना भी  जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से भिजवायें। प्रमुख सचिव ने वर्षा के कारण बढ़ रहे जल स्तर को गम्भीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस स्थिति पर निरन्तर सतर्क रहने की आवश्यकता है और प्रभावित होने वाले निचले क्षेत्रों में निवासियों को समय-समय पर सूचित करते हुए आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें, जिससे किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। इस संबंध में एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि जनपद स्तर पर नियंत्रण कक्ष शुरू करा दिया गया है, जिसमें शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है और निचले क्षेत्रों में निरन्तर दृष्टि रखी जा रही है। जल्द ही निचले इलाकों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा लिया जायेगा। प्रमुख सचिव ने किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए खेतों में हुए जलभराव की निकासी व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने पॉलीथिन उपयोग पर नियंत्रण की समीक्षा करते हुए प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिये। इस संबंध में नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि इस बार मुड़िया पूनो मेला में काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। अब शहर में पूर्ण रूप से प्रभावी कार्यवाही करायी जायेगी। स्वच्छ शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया कि अभी 26 हजार शौचालयों का निर्माण कार्य शेष है, जिसे 02 अक्टूबर से पहले पूर्ण करा लिया जायेगा। इस पर डीपीआरओ ने बताया कि जनपद के 216 गांव ओडीएफ हो चुके हैं शेष शौचालय निर्माण कार्यों को 02 अक्टूबर तक करा लिया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डॉक्टरों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिये। उन्होंने बर्षात के कारण कीडे़-मकौडे़ काटने पर रोगियों के लिए एण्टी रैबीज वैक्सीन को हर सीएचसी, पीएचसी तथा जिला अस्पताल में उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पलात में निरीक्षण के दौरान प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त कराने तथा साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राशन वितरण की समीक्षा में जिलापूर्ति अधिकारी ने प्रमुख सचिव को अवगत कराया कि शहरी क्षेत्र में राशन का वितरण मशीन द्वारा किया जा रहा है अब ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी शुरूआत करायी जायेगी, अब मुखिया के साथ ही अन्य सदस्यों का आधार फीडिंग लिंक कराया जायेगा, जिससे राशन वितरण में प्रक्रिया  और अधिक सरल बन जायेगी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत पेंशन योजनाओं का समय से सत्यापन कराने तथा छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समयानुसार आवेदन प्रक्रिया को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी ने नगर आयुक्त से कहा कि शहरी क्षेत्र में एक हजार वर्गमीटर जमीन की तलाश करें जिस पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आर्गेंनिक सब्जियां उगाने की व्यवस्था शुरू करायी जायेगी, जिससे निर्धारित स्थान पर आर्गेंनिक सब्जियां उपलब्ध होंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, हैण्ड पम्प रीबोर, सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की स्थिति, एण्टीभू-माफिया, सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों का निस्तारण, चकबन्दी वादों का निस्तारण, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, नगरीय स्ट्रीट लाइट, छाता-गोवर्धन मार्ग पूर्ण होने की समीक्षा की।  प्रमुख सचिव ने परिवहन तथा स्टाम्प रजिस्ट्रेशन विभाग में लक्ष्य पूर्ति बहुत कम होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एआरटीओ तथा एआईजी स्टाम्प को प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपशिष्ट प्रबन्धन, कूड़ा प्रबन्धन निस्तारण, ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जीकरण, विद्युत आपूर्ति, थाना दिवसों में शिकायतों का निस्तारण, राज्य पोषण मिशन, अवैध अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों की बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।  बैठक के पश्चात प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, नगर आयुक्त समीर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राम नेवास गुप्ता, एडीएम फाइनेंस रवीन्द्र कुमार, प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ0 शेर सिंह, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एसके वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत महेन्द्र कुमार, सिंचाई, जल निगम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। किसानों की फसल बरसात के चलते पानी में डूबकर तबाह हो चुकी है जिसको लेकर आज रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रमुख सचिव कृषि एवं डीएम तथा अन्य अधिकारियों के बीच किसानों की समस्या रखी।  आज सैकड़ों की संख्या में माँट ब्रांच,सौख रजवाह,सहार रजवाह,नंदगाँव रजवाह,कोसी रजवाह,अड़ींग रजवाह और मथुरा इस्केप आदि रजवाहो में नहर विभाग की अदूरदर्शिता व अकर्मयता की वजह से आज हज़ारों ऐकड फ़सल धान,बाजरा,ज्वार,कपास,निल आदि की फ़सले पानी में डूबने के कारण तबाह हो चुकी हैं।करोडो की फ़सल नष्ट हो गई है।अगर सरकार ने समय रहते हुए नहर विभाग द्वारा नहरों की रजवाहो की माइनरो की सफ़ाई करा दी गई होती तो इतनी भयावाह स्तिथि किसानो की नही होती। आज प्रमुख सचिव कृषि,जिलाधिकारी, अधिकारियों के बीच बैठकर राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय लोक दल के ज़िलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिसमें रामवीर सिंह भरनगर,राजपाल सिंह भरनगर प्रमुख,बच्चन पहेलवान आदि सैकड़ों की संख्या में आए किसानो को प्रमुख सचिव ने आश्वाशन दिया कि  किसानो के नुक़सान का आकलन कर शीर्घ नुक़सान के मुआवज़े की प्रसाशन द्वारा भरपाई की जाएगी। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में समय रहते बरसात से पूर्व नहर,रजवाहो,माईनरों की सफ़ाई के लिए अलग से धान उपलब्ध कराकर सफ़ाई करायी जाए,नहर विभाग के अलावा नोडल औफिसर बनाए जाएँ जिससे कि भविष्य में किसानो को नुक़सान न हो सके,प्रमुख ने तत्काल त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किए।नौहज़ील में डीलरो की समस्या थी। पूर्ति निरक्षक पारुल नौहझील  की शिकायत थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पारुल शर्मा को हटाकर मथुरा में ऑफ़िस सम्बंध कर दिया और राशन डीलर का कोटा बहाल किया।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। सावन के प्रथम सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर लग गई। बम बम भोले के जयकारे से पूरी कृष्ण नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसलिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है।  कान्हा नगरी मथुरा में भूतेश्वर, कामेश्वर, चकलेश्वर एवं गोपेश्वर मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। भक्त अपने आराध्य का विधि विधान के जलाभिषेक कर रहे हैं। बता दें कि मथुरा के ये चार ऐसे शिव मंदिर हैं, जिन्हें ब्रज का कोतवाल कहा जाता है।  सावन मास के प्रथम सोमवार पर आज शिव मंदिरो में प्रातः काल से ही जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना चलती रही। बेलपत्र, धतूरे और पुष्पों से तीन लोक के स्वामी को मनाते महिला, पुरूष देखे गये। शिव मंदिरों में बम-बम भोले के उद्घोष गूंजते रहे। अपने आराध्य देव को मनाने के लिए भक्तो ने अपने-अपने तरीके से पूजा की। प्रमुख मंदिरों मे ही नहीं छोटे-छोटे शिवालयों में भगवान शंकर की पूजा हुई। व्रत, उपवास रखे गये। प्रभु को मनाने के लिए सभी श्रद्धालु भक्ति में नजर आये। मंदिरो पर भी विशेष सफाई व्यवस्थाआ हुई। बंगलो का आयोजन किया गया। श्रावण मास में भगवान शिव से लोग मनोती मांगने के लिए उपवास रखते है। इस मास और भादौ का इसीलिए श्रद्धालुओं की नजर में महत्व रहता है। मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर, गर्तेश्वर, नीलकण्ठ महादेव, रंगेश्वर मंदिर और गली-मौहल्लों व बाजारों मे बने शिव मंदिरो पर सोमवार के चलते अच्छी खासी भीड़ देखते को मिली।  शहर के चार कोनो में चार कोतवाल कहें जाने वाले रंगेश्वर, गलेत्श्वर, भूतेश्वर व पिपलेश महादेव मन्दिरों पर विशेष भीड़ दिखाई दे रही थी। वैसे तो भगवान शिव के जगह जगह गली मौहल्ले में मन्दिर बने हुए हैं। लेकिन शहर के चारों कोतवाली कही जाने शिव मन्दिरो का अलग ही महत्व हैं। वहीं श्रावण के प्रथम सोमवार को जहॉ प्रातः काल शिव भक्तों ने पूजन अर्चना की वहीं शहर के प्रमुख शिव मन्दिरों के अलावा भी शिव मन्दिर पर तरह तरह के फूल बंगले व मिष्ठानों तक के बंगले सजाकर भगवान सिंह को तरह तरह के रूप प्रदान किये गये। जिनके दर्शन पाकर भगक्तगण अपने को धन्य कर रहें थे। वहीं शिव मन्दिरों पर आने वाली भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये। वहीं सभी शिव मन्दिरों पर पुरूष व महिला पुलिसबल की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके अलावा भी पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण गाड़ियों से भम्रण करती रही।    बम बम भोले के जयकारो से गूंज उठी राधा की नगरी    मथुरा। राधा की नगरी बरसाना में सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे के  प्राचीन शिवालयो पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रज में सावन भादो के महीनों में उत्सवों की बड़ी धूम रहती है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार  मंडल बरसाना के अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़ के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी गणों ने नंद गांव की क्रीड़ा स्थली मैं स्थित आशेश्वर महादेव पर जल चढ़ा कर पुण्य कमाया।  आपको बता दे कि सावन माह में भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से जल्दी ही भोले बाबा मुरादें पूरी कर देते हैं, जिसके चलते शिव भक्तो में कुछ ज्यादा ही उल्लास देखने को मिल रहा है। वही शाम को कस्बे के प्राचीन काचेश्वर महादेव,  श्यामा शयाम  मे श्यामेश्वर महादेव, प्रयेश्वर महादेव, बृषाभानेश्वर महादेव, बृजेश्वर महादेव, रगेश्वर महादेव आदि शिव मन्दिरों में सुबह से ही शिवभक्तो का  आना-जाना दोपहर तक लगा रहा । भक्तों ने बेलपत्र, फूल ,रोरी चावल ,फल ,दूध, दही, घी शहद, गंगाजल ,पंचामृत से पूजा-अर्चना की। एवं अभिषेक कर पुण्य कमाया  और जगह जगह शाम को शिवालयो मे फूलबंगला सजाये गये। भजन संध्या मे भोले बाबा के भजनो को सुनकर शिवभक्त झूमने पर मजबूर हो गए।  श्रावणमास के पहले सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़   सांवन माह के प्रथम सोमवार के दिन कस्बा राया में स्थित विभिन्न षिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों का ताता लगा रहा और सांय को आकर्शक सजावट के साथ मंदिरों कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सावन माह के पहले सोमवार के दिन सुबह से ही षिवमंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही भक्तों ने उपवास रख कर पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद का वितरण किया और सांय के मंदिरों का आकर्शक विद्युत सजावट से सजाया गया। और भंडारे का आयोजन कर भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुए। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। 23 जुलाई की रात भगवती नगर में हुई लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोरों को शहर की कोतवाली की कृष्णानगर चौकी पुलिस ने बीतीरात राधानगर की पुलिया के पास से माल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके तीन साथी अभी फरार है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि विगत 23 जुलाई की रात चौकी कृष्णानगर क्षेत्र स्थित भगवती नगर निवासी मोनू पुत्र द्वारिका की दुकान से नगदी एवं परचून का सामान चोरी हो गया था, जिसके एवज में बीतीरात कृष्णानगर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरी में लिप्त बौना पुत्र सुरेश, दिनेश पुत्र बीधा राधानगर की पुलिया के पास से करीब पौने 12 बजे पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को कबूला है तथा चोरी में साथ देने वाले भोला, विष्णु एवं मुरारी निवासी छाता नाम प्रकाश में आए है। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस प्रयासरत है। दोनों शातिर चोरों के पास से चोरी किए माल में 185 लीटर सैमसंग फ्रिज, 4500 रूपए, 50 किलो चीनी, सात किलो चावल, तीन किलो सूजी और भी सामान बरामद हुए है। कृष्णानगर पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।    

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम) । कोतवाली की जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत जीएलए विश्वविद्यालय के समीप वृद्ध महिला को नशीली दवा देकर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पुत्र ने अज्ञात बाइक सवार महिला व पुरुष के विरुद्ध लूटपाट करने की तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार थाना हाईवे के अंतर्गत गांव उसपार निवासी नरेश पुत्र सुरेश ने वृंदावन पुलिस को दी तहरीर में लिखा है। कि आज सुबह मेरी मां ओमवती अपनी बहन उर्मिला से शहदपुर मिलने जा रही थी।  जब मां मंडी चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। तभी एक अधेड़ व्यक्ति बाइक लेकर आया जिसके पीछे एक महिला बैठी हुई थी। दोनो ने बातों  में लगाकर मां को अकबरपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि गोवर्धन चौराहा से आगे कुछ दूरी पर अलवर वाले पुल से पहले सड़क किनारे एक दुकान पर बाइक रोक ली। पीछे बैठी महिला ने दुकान से लाकर दो गोली वृद्ध महिला को यह कहकर दी कि आप इसे खा लीजिए आपका जो भी दर्द है वह दूर हो  जाएगा। वृद्ध महिला ने गोली खाई और वह बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो वह अचेत अवस्था में जीएलए विश्वविद्यालय के समीप सड़क किनारे पड़ी हुई थी। होश आने पर महिला ने देखा कि उसके गले में पड़ी चेन कानों के कुंडल जेब में रखे 900 रु एवं दो साड़ी गायक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को वृंदावन कोतवाली लेकर आयी। जहां से महिला को उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली हिन्दू वादी नेत्री साध्वी प्राची ने सोमवार श्री कृष्ण की नगरी वृन्दावन में एक बार फिर विवादित बयान देकर सनसनी फैलादी। हिंदूवादी फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची सोमवार को कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंची। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए   साध्वी प्राची ने बेबाकी से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी में करोड़ों कावड़िए पूरी आस्था के साथ कावड़ लेकर निकल रहे हैं। कावरियों की आस्था को लेकर उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि जब तक कावड़ियों की धर्म यात्र निकल रही है। तब तक प्रदेश की सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करा दिए जाएं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल कभी सदन में आंख मिचौली करते है तो कभी सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो देखते पाए जाते हैं। उन्होंने कांग्रेसियों व सोनिया गांधी को सलाह दी है कि वह राहुल गांधी की जल्द शादी करा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ना 2019 में बहुमत मिलेगा और ना ही 2024 में उन्हें कभी बहुमत मिलने वाला  है। साध्वी यहीं नही रुकी मुस्लिम महिलाओं पर उन्होंने कहा कि तलाक सुदा मुस्लिम महिलाओं को अपने धर्म को ठोकर मारकर  हिन्दू लड़को से शादी कर लेनी चाहिए। हिन्दू समाज मे अच्छे संस्कारी लड़के है। यहां विवाह में सात जन्मों का अटूट रिश्ता होता है। तभी उन्हें पहले तीन तलाक और उसके बाद हलाला का सामना नही करना पड़ेगा। राम मंदिर के मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है। मंदिर तो बनकर ही रहेगा  हम कोर्ट के फैंसले का सम्मान करते हैं। इसी लिए चुप है। इलाहाबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे  को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुखद है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। और यह घटना वही होती है जहां पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। उनके निशाने पर मुस्लिम समाज ही रहा। पाकिस्तान के भारत से बेहतर रिश्ते की पेशकश के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए। यह लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे साध्वी ने पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई करने की बात कही। उन्होंने कहा  कि 2019 में भी  नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें ऐसी मेने प्रभु बाँके बिहारी जी से कामना की है। इससे पूर्व सैलू गोस्वामी ने साध्वी का पटुका उड़ाकर एंव परसादी भेंटकर अभिनंदन किया।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अन्तर्गत जिले में ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें आज लखनऊ में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इन्वेस्टर्स के प्रथम ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।  इस अवसर पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमी जनपद में नियमानुसार उद्योगों को आगे बढ़ाने तथा नये उद्योग स्थापित करने का प्रयास करें जिससे जनपद में युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने जनपद में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने और उद्यमियों, व्यापारियों की समस्या का समय से प्रभावी समाधान करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिये शासन की प्राथमिकता पर विस्तार प्रकाश डालते हुए अधिकारियों से अपेक्षा की कि जिले में नये उद्योग और व्यापार स्थापना के लिये सकारात्मक रवैया अपनायें। उन्होंने नये उद्योगों की स्थापना के लिये उद्यमियों की परेशानियों का समय से समाधान सुनिश्चित कराने के लिये निर्देश देते हुए कहा कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक में प्रस्तुत सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण हेतु ध्यान दिया जाय इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।  लखनऊ में आयोजित पूर्व इन्वेस्टर सम्मिट में मथुरा जनपद के जिन उद्यमियों द्वारा एमओयू साइन किया गया था उसमें से आज 5 इन्वेस्टर उपस्थित हुए जिन्हें जिलाधिकारी ने पुष्प व दुपट्टा देकर सम्मानित किया। पशु आहार के लिये निवेश हेतु राकेश शर्मा, पेपर कप तैयार करने के लिये आरिफ खान, वायों फर्टीलाइजर के लिये माजिद सिंह, स्वास्टिक पाइप के लिये नरेन्द्र सिंह तथा महेश खण्डेलवाल उद्यमी को सम्मानित किया गया।   प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के सम्बन्ध में उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में शिक्षित बेरोजगार, स्थापित उद्योगों को विभिन्न ऋण प्रदान करने वाली योजनाओं के अन्तर्गत युवाओं को लाभ प्रदान कराया जाना है, जिनमें मुख्य रूप् से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधामंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं स्टैन्डअप इण्डिया है। ओडीओपी योजना के तहत शासन द्वारा सेनेटरी बाथ फिटिंग उत्पाद का चयन किया गया था लेकिन यह उत्पाद प्रदूषण सम्बन्धी औरंज श्रेणी में होने के कारण शासन के निर्देशानुसार इस उत्पाद को बदलकर ठाकुर जी की पोशाक, कंठी माला बनाने का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमोदन प्राप्त होते ही योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया जायेगा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी संघों से अपेक्षा की गई कि वह योजना के अनुमोदन उपरान्त अधिक से अधिक दस्तकारी कारीगरों को प्रेरित कर योजना में लाभान्वित करायें।  जिला उद्योग बन्धु की बैठक में एकल मेज योजना के अन्तर्गत विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों को प्रेषित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए व बी में स्ट्रीट लाइटें लगवाने एवं क्षेत्र की सफाई सड़क मरम्मत आदि कराने के लिये नगर निगम तथा यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।बैठक में उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार द्वारा जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार तथा मंत्री प्रतिनिधि चौधरी नरदेव सिंह को पुष्प् एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक, एलडीएम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता तथा बड़ी संख्या उद्यमीगण उपस्थित रहे

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मोत हो गई। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वनखंडी निवासी 27 वर्षीय विजय पुत्र भोले राम की संदिग्ध परिस्थितियों में आज घर के कमरे में पंखे पर शव झूलता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  दूसरी घटना थाना गोविन्द नगर की बंगाली कॉलौनी निवासी लक्ष्मी पुत्र प्रेम सिंह ने बीतीरात घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Read More

नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल (बॉबी)ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र    वृन्दावन(जहीर आलम)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी युवा कार्यकर्ताओ को जोड़कर लक्ष्य 2019 को फतह करने का मंत्र दे रही हैं। इसी क्रम में मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित एक भवन में राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक में रालोद के दिग्गज नेता जुटे। रविवार को आयोजित बैठक  में नवनियुक्त रालोद नगर अध्यक्ष धमेंद्र अग्रवाल बॉबी ने  नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 9 वार्डो के अध्यक्ष, के अलावा 9 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक किये। वही  नगर कार्यकारिणी में 41 लोगों को जोड़कर मनोनयन पत्र भी  सौपे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी का नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने सौल उड़ाकर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने मोदी सरकार को व्यापारी विरोधी बताते हुए गठबंधन को महा विजय मिलने की बात कही। कहा कि आज केंद्र की जनविरोधी नीतियों की वजह से किशान, गरीब,, मजदूर सब परेशान है। डॉक्टर यूनुस कुरैशी एवं अशोक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार में युवा बेरोजगार हैं। सरकार अपने किसी भी वादे को  पूरा नहीं कर सकी है। रालोद जिला अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त कर  युवा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल ने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वही युवाओ को आगामी लोकसभा चुनाव में जुट कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का मंत्र दिया।  इस अवसर पर जगपाल चौधरी , ताराचंद गोस्वामी, विवेक महाजन, रविंद्र नरवार, राजकुमार अग्रवाल, सरफराज अब्बासी, अखिलेश अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, दिलीप चौधरी, मोनू शर्मा , हासिम खान, ईशान चौधरी, सत्यपाल चौधरी , सोनू चौधरी, आदि मौजूद रहे.

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)।  पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से यमुना का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। जो यमुना पिछले दिनों पूर्व घाटो से काफी दूर बहा करती थी। आज उसी यमुना का जल घाटों से लगकर चल रहा है। लोग यमुना के स्वरूप को देखकर उत्साहित हैं तो वहीं कुछ यमुना में लगातार हो रही जल व्रद्धि से चिंतित भी हैं। इधर हथनीकुंड से छोड़े लाखों क्यूसेक पानी का असर भी  तीर्थ नगरी में देखने को मिल रहा है। यमुना में लगातार हो रही जल वृद्धि अब तटीय स्थानों पर रह रहे लोगो को सोचने पर मजबूर कर रही है। हर घंटे यमुना में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर नगर वासियों में तरह तरह की चर्चाये हैं। यमुना में पल पल  बढ़ते जल स्तर पर पुलिस प्रशासन भी नजर जमाए हुए हैं । कोई हादसा न हो इसके लिए केसी घाट पर पुलिसकर्मी गस्त कर श्रद्धालुओं से गहरे पानी मे न जाने को सचेत कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही एवं राजनीतिक उपेक्षा के चलते अपना स्वरूप खो चुकी कालिंदी आज घाटों से लगकर वापस अपने प्राचीनस्वरूप में लौट कर भक्तो को उत्साहित कर रही है। तो वही बढ़ते जल स्तर ने  निचली कालोनियों में रहे लोगो के माथे पर चिंता की लकीरें खींचना शुरू कर दिया है। कहीं न कही लोग यमुना के बढ़ते जलस्तर को खतरे की घण्टी भी मान रहे हैं। केसी घाट पर यमुना का जलस्तर इस कदर बढ़ चुका है। की परिक्रमार्थियों को अब पानी में होकर परिक्रमा लगानी पड़ रही है। केशीघाट पर डूबती सीढ़ियों को देखकर लोग यमुना का जल स्तर नाप रहे हैं।  माना जा रहा है हथनीकुंड से छोड़े 6 लाख क्यूसेक पानी का असर रविवार रात तक और देखने को मिल सकता है। यमुना में काफी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इधर किसी भी खतरे से अनजान कोलकाता से आए श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर सुखद अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि यमुना का स्वरूप देखकर उन्हें खांसी प्रसन्नता हो रही है। कहा कि यमुना इसी तरह घाटों से लगकर बहनी चाहिये। इसका स्वरूप ऐसा ही बना रहे। वही केशीघाट स्थित यमुना जी मंदिर के सेवायत सिद्धार्थ शुक्ला ने यमुना के स्वरूप को लेकर जहां प्रसन्नता व्यक्त की वही लगातार हो रही जल वृद्धि पर चिंता भी जताई। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर खासकर यमुना खादर में रह रहे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वही निचले स्थानों पर बनी कॉलोनी वासियो की चिंता बढ़ सकती है। हालांकि अभी प्रशासन ने ऐसी किसी भी स्थित को लेकर अपना रुख स्पष्ट नही किया है.

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More