देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)।जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के उपलक्ष में आयोजित धर्मगुरु सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेर सिंह ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण से ही स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत का सपना साकार हो सकता है उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जनता की भागीदारी आवश्यक है जनभागीदारी से ही कार्यक्रम सफल होते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मेलन में आए विभिन्न सम्रप्रदायो के प्रतिनिधियों से अपील की कि जनता स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा परिवार कल्याण का साधनों, टीकाकरण, गर्भवती की जांच जेसे सेवाओ का लाभ उठाएंजिससे जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ-साथ मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु में भी कमी आ सके । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि सरकारी चिकित्सालय में साधनों की कमी नहीं है सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर माला एन गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा साप्ताहिक गर्भनिरोधक एवं महिला पुरुष नसबंदी की सेवाएं उपलब्ध हैं। सम्मेलन में टीएसआई के धर्मेंद्र पार्टी ने बताया के जनपद की सकल प्रजनन दर टीएफआर 3 प्रति दंपति है जिस में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं टीएसयू के पंकज पाठक ने बताया कि परिवार नियोजन विधियों के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों तथा चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
सम्मेलन में महंत हरीश गिरी मनीष दयाल, एडवर्ड राजू ,आर के मैसी, रमेशचंद्र आचार्य ,उत्तम सिंह चौधरी, डॉक्टर अजीम अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की तथा जीवन की गुणवत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉक्टर राजीव गुप्ता डॉक्टर देवेंद्र अग्रवाल डीपीएम संजय सिहोरिया, डिप्टी डी एच ई आई ओ जितेंद्र सिंह ,परिवार नियोजन समन्वयक हरिओम सिकरवार विशेष रुप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी डॉक्टर वीके द्विवेदी ने किया।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
चिकित्सा की पारंपरिक पद्धतियों का पूरा लाभ उठाना चाहिए: आयुष मंत्री