देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली हिन्दू वादी नेत्री साध्वी प्राची ने सोमवार श्री कृष्ण की नगरी वृन्दावन में एक बार फिर विवादित बयान देकर सनसनी फैलादी। हिंदूवादी फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची सोमवार को कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंची। उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए साध्वी प्राची ने बेबाकी से अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी में करोड़ों कावड़िए पूरी आस्था के साथ कावड़ लेकर निकल रहे हैं। कावरियों की आस्था को लेकर उन्होंने योगी सरकार से मांग की है कि जब तक कावड़ियों की धर्म यात्र निकल रही है। तब तक प्रदेश की सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करा दिए जाएं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल कभी सदन में आंख मिचौली करते है तो कभी सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो देखते पाए जाते हैं। उन्होंने कांग्रेसियों व सोनिया गांधी को सलाह दी है कि वह राहुल गांधी की जल्द शादी करा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ना 2019 में बहुमत मिलेगा और ना ही 2024 में उन्हें कभी बहुमत मिलने वाला है। साध्वी यहीं नही रुकी मुस्लिम महिलाओं पर उन्होंने कहा कि तलाक सुदा मुस्लिम महिलाओं को अपने धर्म को ठोकर मारकर हिन्दू लड़को से शादी कर लेनी चाहिए। हिन्दू समाज मे अच्छे संस्कारी लड़के है। यहां विवाह में सात जन्मों का अटूट रिश्ता होता है। तभी उन्हें पहले तीन तलाक और उसके बाद हलाला का सामना नही करना पड़ेगा। राम मंदिर के मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि राम मंदिर आस्था का विषय है। मंदिर तो बनकर ही रहेगा हम कोर्ट के फैंसले का सम्मान करते हैं। इसी लिए चुप है। इलाहाबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुखद है ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। और यह घटना वही होती है जहां पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। उनके निशाने पर मुस्लिम समाज ही रहा। पाकिस्तान के भारत से बेहतर रिश्ते की पेशकश के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखना चाहिए। यह लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे साध्वी ने पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2019 में भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनें ऐसी मेने प्रभु बाँके बिहारी जी से कामना की है। इससे पूर्व सैलू गोस्वामी ने साध्वी का पटुका उड़ाकर एंव परसादी भेंटकर अभिनंदन किया।













Related Items
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री
बांके बिहारी लाल को दी जन्मोत्सव की बधाई
1971 में पार्टी से ऊपर उठकर देशहित में कांग्रेस सरकार के समर्थन में खुलकर बोले थे अटल बिहारी वाजपेयी