देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास के आराध्य बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर वृंदावन में चहुंओर उल्लास है। नगर का कण कण बांके बिहारी लाल के जयकारे से गुजायमान है। जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी जी के प्राक्टयदिवस मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी पर श्री निधिवनराज में ब्रह्ममुहूर्त से ही उत्सव का माहौल है। स्वामी हरिदास अपने लाड़ले ठाकुर बांके बिहारी लाल को चांदी के रथ में विराजमान होकर बधाई देने पहुंचे। स्वामी जी की बधाई यात्रा में भक्तांे की टोली ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकती चल रही थी। श्रीनिधिवनराज से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाँके बिहारी मंदिर पहुंची। जन जन के आराध्य ठाकूर बांके बिहारी जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर धार्मिक नगरी में चहुंओर आनन्द का माहौल है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास स्वयं परम्परानुसार अपनी साधनास्थली निधिवनराज से ठाकुर जी को बधाई देने के लिये जैसे ही चांदी के रथ में विराजमान हुए कुंजबिहारी श्री हरिदास के उदघोष से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो उठा है। देश के विविध प्रांतों से आये बैंड बाजों व ढोल नगाड़ो की धुन पर श्रद्धालुओं की टोलियां मदमस्त होकर थिरकने लगी। बधाई यात्रा गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, चुंगी चौराहा, अनाजमंडी, प्रताप बाजार, लोई बाजार, वनखण्डी, आठखम्बा होते हुए बाँके बिहारी मंदिर पहुंची। ठाकुर जी बधाई देने मन्दिर पहुंचे स्वामी हरिदास को बुधवार को ठाकुर जी के साथ अनेकों व्यंजन निवेदित किए गए। मध्यान्ह स्वामी जी की बधाई यात्रा जैसे ही मन्दिर के मुख्यद्वार पर पहुंची। सेवायत गोस्वामी समाज ने बधाई पद गायन करते हुए स्वामी जी के चित्रपट को हाथों में झुलाते हुए मन्दिर के गर्भगृह में ठाकुर जी की प्रतिमा के समक्ष विराजित किया। ठाकुर जी व स्वामी जी के सन्मुख केशर भात, दुधभात, चन्द्रकला, केशर हलुआ आदि विविध व्यंजन निवेदित किये गए। मन्दिर परिसर को पीले रंग के गुब्बारों, परदों से सजाया गया था। स्वामी हरिदास जी की वंशपरम्परा से निकले ठाकुर जी के सेवानुरागी गोस्वामीजन पीत वस्त्र पहनकर प्राक्टयस्थली पर एकत्रित हुए। जहां वैदिक ऋचाओ की ध्वनि के साथ दुग्ध, दही, मधु, शर्करा, घृत इत्यादि से महाभिषेक कर सुगन्धित इत्र द्रव्यों से मालिश की गई। सैकड़ो भक्त इस महाभिषेक का पंचामृत व अपने आराध्य के प्राक्टयस्थली की झलक पाने के लिये लालायित दिखाई दे रहे थे। महाभिषेक के उपरांत सेवायत भीकचन्द्र गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, रोहित गोस्वामी ने महाआरती उतारी। सेवायत गोस्वामी समाज ने भक्तो को लाड़ले के जन्मोत्सव की बधाई दी। सम्पूर्ण श्री निधिवनराज को देशी विदेशी पुष्पो के अलावा रंगबिरंगे गुब्बारो से सजाया गया था।













Related Items
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री
1971 में पार्टी से ऊपर उठकर देशहित में कांग्रेस सरकार के समर्थन में खुलकर बोले थे अटल बिहारी वाजपेयी
ब्रज में मची है कान्हा के जन्मोत्सव की धूम