देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को के आर डिग्री कॉलेज में बैठक कर कॉलेज इकाई का गठन किया गया जिसमें अमित कुमार अध्यक्ष एवं बांके बिहारी को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी गठन को लेकर के किशोरी रमन महाविद्यालय कैंपस में विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अमित कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, यश, नवनीत चैहान और खुशी सिंह को उपाध्यक्ष, बांके बिहारी को मंत्री, सुमा इला, विनय सैनी, रामू और अंकित भारद्वाज को सहमंत्री, वंदना शर्मा को कॉलेज सोशल मीडिया प्रमुख एवं सीमा शर्मा को सह सोशल मीडिया प्रमुख, राहुल सैनी को कॉलेज एस एफ एस प्रमुख, शिवम शर्मा को सह एस एफ एस प्रमुख, नेहा को कॉलेज मीडिया प्रमुख एवं विक्रम ठाकुर व नीरज शर्मा को सह मीडिया प्रमुख, सचिन चौधरी को आंदोलन प्रमुख तथा सुखबीर सिंह को सह आंदोलन प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के लिए मरने की नहीं अपितु जीने की महती आवश्यकता है तभी हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में सहयोगी होंगे। महानगर विस्तारक निर्दोष कुमार, अमन शर्मा, गौरव सैनी, निशांत ठाकुर, दीन दयाल , हर्ष चैधरी, शिवा, निशा, वंदना नागर आदि उपस्थित रहे।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी