देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। 23 जुलाई की रात भगवती नगर में हुई लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोरों को शहर की कोतवाली की कृष्णानगर चौकी पुलिस ने बीतीरात राधानगर की पुलिया के पास से माल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके तीन साथी अभी फरार है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि विगत 23 जुलाई की रात चौकी कृष्णानगर क्षेत्र स्थित भगवती नगर निवासी मोनू पुत्र द्वारिका की दुकान से नगदी एवं परचून का सामान चोरी हो गया था, जिसके एवज में बीतीरात कृष्णानगर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरी में लिप्त बौना पुत्र सुरेश, दिनेश पुत्र बीधा राधानगर की पुलिया के पास से करीब पौने 12 बजे पकड़ लिया, पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना को कबूला है तथा चोरी में साथ देने वाले भोला, विष्णु एवं मुरारी निवासी छाता नाम प्रकाश में आए है। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस प्रयासरत है। दोनों शातिर चोरों के पास से चोरी किए माल में 185 लीटर सैमसंग फ्रिज, 4500 रूपए, 50 किलो चीनी, सात किलो चावल, तीन किलो सूजी और भी सामान बरामद हुए है। कृष्णानगर पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा