BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

किसानों की समस्या को लेकर रालोद का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट परिसर में रालोद के जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह जिला प्रशासन से वार्ता करते हुए
मथुरा(सतपाल सिंह)। किसानों की फसल बरसात के चलते पानी में डूबकर तबाह हो चुकी है जिसको लेकर आज रालोद जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रमुख सचिव कृषि एवं डीएम तथा अन्य अधिकारियों के बीच किसानों की समस्या रखी। 
आज सैकड़ों की संख्या में माँट ब्रांच,सौख रजवाह,सहार रजवाह,नंदगाँव रजवाह,कोसी रजवाह,अड़ींग रजवाह और मथुरा इस्केप आदि रजवाहो में नहर विभाग की अदूरदर्शिता व अकर्मयता की वजह से आज हज़ारों ऐकड फ़सल धान,बाजरा,ज्वार,कपास,निल आदि की फ़सले पानी में डूबने के कारण तबाह हो चुकी हैं।करोडो की फ़सल नष्ट हो गई है।अगर सरकार ने समय रहते हुए नहर विभाग द्वारा नहरों की रजवाहो की माइनरो की सफ़ाई करा दी गई होती तो इतनी भयावाह स्तिथि किसानो की नही होती।
आज प्रमुख सचिव कृषि,जिलाधिकारी, अधिकारियों के बीच बैठकर राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय लोक दल के ज़िलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिसमें रामवीर सिंह भरनगर,राजपाल सिंह भरनगर प्रमुख,बच्चन पहेलवान आदि सैकड़ों की संख्या में आए किसानो को प्रमुख सचिव ने आश्वाशन दिया कि  किसानो के नुक़सान का आकलन कर शीर्घ नुक़सान के मुआवज़े की प्रसाशन द्वारा भरपाई की जाएगी। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में समय रहते बरसात से पूर्व नहर,रजवाहो,माईनरों की सफ़ाई के लिए अलग से धान उपलब्ध कराकर सफ़ाई करायी जाए,नहर विभाग के अलावा नोडल औफिसर बनाए जाएँ जिससे कि भविष्य में किसानो को नुक़सान न हो सके,प्रमुख ने तत्काल त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किए।नौहज़ील में डीलरो की समस्या थी। पूर्ति निरक्षक पारुल नौहझील  की शिकायत थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पारुल शर्मा को हटाकर मथुरा में ऑफ़िस सम्बंध कर दिया और राशन डीलर का कोटा बहाल किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More