BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महाबोधि मंदिर परिसर में 2 महिला पुलिसकर्मियों को रील्स बनाना पड़ा महंगा, हुई निलंबित

गया। विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। महाबोधि मंदिर की सुरक्षा भी चाकचौबंद है। ऐसे में सुरक्षा में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर में मोबाइल फोन से रील्स बनाकर सोशल मीडिया में डालना महंगा पड़ गया।

दोनो महिला पुलिसकर्मियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, महाबोधि मंदिर परिसर में किसी आगंतुक श्रद्धालुओं को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।

श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में जाने के पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहन जांच की जाती है।

बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों को मोबाइल फोन ले जाने की छूट है। ऐसे में महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने वर्दी में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिला पुलिस कर्मी के द्वारा महाबोधि मंदिर, बोधगया परिसर में बनाये गये वायरल वीडियो रील की सूचना प्राप्त हुई थी। वायरल वीडियो रील के संबंध में सत्यापन एवं जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, अस्थाई थाना कालचक्र मैदान, बोधगया को निर्देश दिया गया था। जांच में दोनों पुलिस महिला कर्मियों को अपने कर्तव्य के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कारवाई प्रारंभ की जा रही है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More