देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(केके पाठक)। सावन के प्रथम सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर लग गई। बम बम भोले के जयकारे से पूरी कृष्ण नगरी गूंज उठी। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसलिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है।
कान्हा नगरी मथुरा में भूतेश्वर, कामेश्वर, चकलेश्वर एवं गोपेश्वर मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। भक्त अपने आराध्य का विधि विधान के जलाभिषेक कर रहे हैं। बता दें कि मथुरा के ये चार ऐसे शिव मंदिर हैं, जिन्हें ब्रज का कोतवाल कहा जाता है।
सावन मास के प्रथम सोमवार पर आज शिव मंदिरो में प्रातः काल से ही जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना चलती रही। बेलपत्र, धतूरे और पुष्पों से तीन लोक के स्वामी को मनाते महिला, पुरूष देखे गये। शिव मंदिरों में बम-बम भोले के उद्घोष गूंजते रहे। अपने आराध्य देव को मनाने के लिए भक्तो ने अपने-अपने तरीके से पूजा की। प्रमुख मंदिरों मे ही नहीं छोटे-छोटे शिवालयों में भगवान शंकर की पूजा हुई। व्रत, उपवास रखे गये। प्रभु को मनाने के लिए सभी श्रद्धालु भक्ति में नजर आये। मंदिरो पर भी विशेष सफाई व्यवस्थाआ हुई। बंगलो का आयोजन किया गया। श्रावण मास में भगवान शिव से लोग मनोती मांगने के लिए उपवास रखते है। इस मास और भादौ का इसीलिए श्रद्धालुओं की नजर में महत्व रहता है। मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर, गर्तेश्वर, नीलकण्ठ महादेव, रंगेश्वर मंदिर और गली-मौहल्लों व बाजारों मे बने शिव मंदिरो पर सोमवार के चलते अच्छी खासी भीड़ देखते को मिली।
शहर के चार कोनो में चार कोतवाल कहें जाने वाले रंगेश्वर, गलेत्श्वर, भूतेश्वर व पिपलेश महादेव मन्दिरों पर विशेष भीड़ दिखाई दे रही थी। वैसे तो भगवान शिव के जगह जगह गली मौहल्ले में मन्दिर बने हुए हैं। लेकिन शहर के चारों कोतवाली कही जाने शिव मन्दिरो का अलग ही महत्व हैं। वहीं श्रावण के प्रथम सोमवार को जहॉ प्रातः काल शिव भक्तों ने पूजन अर्चना की वहीं शहर के प्रमुख शिव मन्दिरों के अलावा भी शिव मन्दिर पर तरह तरह के फूल बंगले व मिष्ठानों तक के बंगले सजाकर भगवान सिंह को तरह तरह के रूप प्रदान किये गये। जिनके दर्शन पाकर भगक्तगण अपने को धन्य कर रहें थे। वहीं शिव मन्दिरों पर आने वाली भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये। वहीं सभी शिव मन्दिरों पर पुरूष व महिला पुलिसबल की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके अलावा भी पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण गाड़ियों से भम्रण करती रही।
बम बम भोले के जयकारो से गूंज उठी राधा की नगरी
मथुरा। राधा की नगरी बरसाना में सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे के प्राचीन शिवालयो पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रज में सावन भादो के महीनों में उत्सवों की बड़ी धूम रहती है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बरसाना के अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड़ के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी गणों ने नंद गांव की क्रीड़ा स्थली मैं स्थित आशेश्वर महादेव पर जल चढ़ा कर पुण्य कमाया।
आपको बता दे कि सावन माह में भोले बाबा की पूजा अर्चना करने से जल्दी ही भोले बाबा मुरादें पूरी कर देते हैं, जिसके चलते शिव भक्तो में कुछ ज्यादा ही उल्लास देखने को मिल रहा है। वही शाम को कस्बे के प्राचीन काचेश्वर महादेव, श्यामा शयाम मे श्यामेश्वर महादेव, प्रयेश्वर महादेव, बृषाभानेश्वर महादेव, बृजेश्वर महादेव, रगेश्वर महादेव आदि शिव मन्दिरों में सुबह से ही शिवभक्तो का आना-जाना दोपहर तक लगा रहा । भक्तों ने बेलपत्र, फूल ,रोरी चावल ,फल ,दूध, दही, घी शहद, गंगाजल ,पंचामृत से पूजा-अर्चना की। एवं अभिषेक कर पुण्य कमाया और जगह जगह शाम को शिवालयो मे फूलबंगला सजाये गये। भजन संध्या मे भोले बाबा के भजनो को सुनकर शिवभक्त झूमने पर मजबूर हो गए।
श्रावणमास के पहले सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़
सांवन माह के प्रथम सोमवार के दिन कस्बा राया में स्थित विभिन्न षिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी सुबह से ही पूजा अर्चना करने वालों का ताता लगा रहा और सांय को आकर्शक सजावट के साथ मंदिरों कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सावन माह के पहले सोमवार के दिन सुबह से ही षिवमंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही भक्तों ने उपवास रख कर पूजा अर्चना कर भोग प्रसाद का वितरण किया और सांय के मंदिरों का आकर्शक विद्युत सजावट से सजाया गया। और भंडारे का आयोजन कर भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुए।













Related Items
4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
महाशिवरात्रि: देशभर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे शिवालय
महादेव की नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, काशी विश्वनाथ धाम सजी आकर्षक झांकी