BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नशीली दवा देकर महिला के साथ की लूटपाट

पीड़ित के पुत्र ने अज्ञात बाइक सवार महिला व पुरुष के विरुद्ध थाना वृंदावन में  लूटपाट की दी तहरीर वृन्दावन(जहीर आलम) । कोतवाली की जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत जीएलए विश्वविद्यालय के समीप वृद्ध महिला को नशीली दवा देकर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला के पुत्र ने अज्ञात बाइक सवार महिला व पुरुष के विरुद्ध लूटपाट करने की तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना हाईवे के अंतर्गत गांव उसपार निवासी नरेश पुत्र सुरेश ने वृंदावन पुलिस को दी तहरीर में लिखा है। कि आज सुबह मेरी मां ओमवती अपनी बहन उर्मिला से शहदपुर मिलने जा रही थी।  जब मां मंडी चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। तभी एक अधेड़ व्यक्ति बाइक लेकर आया जिसके पीछे एक महिला बैठी हुई थी। दोनो ने बातों  में लगाकर मां को अकबरपुर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। आरोप है कि गोवर्धन चौराहा से आगे कुछ दूरी पर अलवर वाले पुल से पहले सड़क किनारे एक दुकान पर बाइक रोक ली। पीछे बैठी महिला ने दुकान से लाकर दो गोली वृद्ध महिला को यह कहकर दी कि आप इसे खा लीजिए आपका जो भी दर्द है वह दूर हो  जाएगा। वृद्ध महिला ने गोली खाई और वह बेहोश हो गई। जब महिला को होश आया तो वह अचेत अवस्था में जीएलए विश्वविद्यालय के समीप सड़क किनारे पड़ी हुई थी। होश आने पर महिला ने देखा कि उसके गले में पड़ी चेन कानों के कुंडल जेब में रखे 900 रु एवं दो साड़ी गायक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को वृंदावन कोतवाली लेकर आयी। जहां से महिला को उपचार के लिए सौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More