BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी सरकार व्यापारी विरोधी : अनिल चौधरी

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी रालोदनगर अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल (बॉबी)ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र 
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी युवा कार्यकर्ताओ को जोड़कर लक्ष्य 2019 को फतह करने का मंत्र दे रही हैं। इसी क्रम में मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित एक भवन में राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक में रालोद के दिग्गज नेता जुटे। रविवार को आयोजित बैठक  में नवनियुक्त रालोद नगर अध्यक्ष धमेंद्र अग्रवाल बॉबी ने  नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 9 वार्डो के अध्यक्ष, के अलावा 9 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नियुक किये। वही  नगर कार्यकारिणी में 41 लोगों को जोड़कर मनोनयन पत्र भी  सौपे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी का नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने सौल उड़ाकर अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने मोदी सरकार को व्यापारी विरोधी बताते हुए गठबंधन को महा विजय मिलने की बात कही।
कहा कि आज केंद्र की जनविरोधी नीतियों की वजह से किशान, गरीब,, मजदूर सब परेशान है। डॉक्टर यूनुस कुरैशी एवं अशोक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार में युवा बेरोजगार हैं। सरकार अपने किसी भी वादे को  पूरा नहीं कर सकी है। रालोद जिला अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त कर  युवा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। नगर अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल ने युवा कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वही युवाओ को आगामी लोकसभा चुनाव में जुट कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का मंत्र दिया।  इस अवसर पर जगपाल चौधरी , ताराचंद गोस्वामी, विवेक महाजन, रविंद्र नरवार, राजकुमार अग्रवाल, सरफराज अब्बासी, अखिलेश अग्रवाल, मुरलीधर अग्रवाल, दिलीप चौधरी, मोनू शर्मा , हासिम खान, ईशान चौधरी, सत्यपाल चौधरी , सोनू चौधरी, आदि मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More