देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अन्तर्गत जिले में ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागर में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें आज लखनऊ में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इन्वेस्टर्स के प्रथम ग्राउन्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमी जनपद में नियमानुसार उद्योगों को आगे बढ़ाने तथा नये उद्योग स्थापित करने का प्रयास करें जिससे जनपद में युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने जनपद में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने और उद्यमियों, व्यापारियों की समस्या का समय से प्रभावी समाधान करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिये शासन की प्राथमिकता पर विस्तार प्रकाश डालते हुए अधिकारियों से अपेक्षा की कि जिले में नये उद्योग और व्यापार स्थापना के लिये सकारात्मक रवैया अपनायें। उन्होंने नये उद्योगों की स्थापना के लिये उद्यमियों की परेशानियों का समय से समाधान सुनिश्चित कराने के लिये निर्देश देते हुए कहा कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक में प्रस्तुत सभी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण हेतु ध्यान दिया जाय इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लखनऊ में आयोजित पूर्व इन्वेस्टर सम्मिट में मथुरा जनपद के जिन उद्यमियों द्वारा एमओयू साइन किया गया था उसमें से आज 5 इन्वेस्टर उपस्थित हुए जिन्हें जिलाधिकारी ने पुष्प व दुपट्टा देकर सम्मानित किया। पशु आहार के लिये निवेश हेतु राकेश शर्मा, पेपर कप तैयार करने के लिये आरिफ खान, वायों फर्टीलाइजर के लिये माजिद सिंह, स्वास्टिक पाइप के लिये नरेन्द्र सिंह तथा महेश खण्डेलवाल उद्यमी को सम्मानित किया गया।
प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना के सम्बन्ध में उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में शिक्षित बेरोजगार, स्थापित उद्योगों को विभिन्न ऋण प्रदान करने वाली योजनाओं के अन्तर्गत युवाओं को लाभ प्रदान कराया जाना है, जिनमें मुख्य रूप् से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधामंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं स्टैन्डअप इण्डिया है। ओडीओपी योजना के तहत शासन द्वारा सेनेटरी बाथ फिटिंग उत्पाद का चयन किया गया था लेकिन यह उत्पाद प्रदूषण सम्बन्धी औरंज श्रेणी में होने के कारण शासन के निर्देशानुसार इस उत्पाद को बदलकर ठाकुर जी की पोशाक, कंठी माला बनाने का प्रस्ताव अनुमोदन हेतु शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमोदन प्राप्त होते ही योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया जायेगा जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी संघों से अपेक्षा की गई कि वह योजना के अनुमोदन उपरान्त अधिक से अधिक दस्तकारी कारीगरों को प्रेरित कर योजना में लाभान्वित करायें।
जिला उद्योग बन्धु की बैठक में एकल मेज योजना के अन्तर्गत विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों को प्रेषित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए व बी में स्ट्रीट लाइटें लगवाने एवं क्षेत्र की सफाई सड़क मरम्मत आदि कराने के लिये नगर निगम तथा यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।बैठक में उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार द्वारा जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी बबलू कुमार तथा मंत्री प्रतिनिधि चौधरी नरदेव सिंह को पुष्प् एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबन्धक, एलडीएम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता तथा बड़ी संख्या उद्यमीगण उपस्थित रहे













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
किसानों को नुकसान का शत प्रतिशत लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंः डीएम
MATHURA : फसलों के सर्वे के लिए डीएम ने किया टीमों का गठन