BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन(जहीर आलम)। सामाजिक संस्था प्रयास के बेनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। रक्तदान जीवनदान के तहत बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर शिविर में सहभागिता की। वही महिलाएं भी इस रक्तदान में पीछे नहीं रही। संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर को भव्य रुप देने को संस्था  एवं अस्पताल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से महोत्सव जैसा भव्य रुप दिया गया। जिसमें तरंग और उल्लास के मध्य युवाओं ने रक्तदान कर खुशी की अनुभूति की। रक्तदान शिविर में करीब 90 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराकर रक्दान किया।   वही  70 यूनिट रक्त शिविर में एकत्रित किया गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष अभय वशिष्ठ एवं विवेक आचार्य के द्वारा रक्तदाताओं को हीरो ऑफ ब्लड डोनेशन के नाम से मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही अन्य युवाओं को रक्तदान करने को सहयोग मांगा। रक्दान करने को शिविर में आए युवक और महिलाओं में खासा देखने को मिला। जिला संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारी भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे लगभग 1 दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत रक्तदाताओं के लिए संस्था द्वारा पौष्टिक आहार एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई थी। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नही। रक्दान हमे एक दसरे से जोड़ता है। साथ ही कहा कि हमारी छोटी सी मुहिम से आज युवाओ का एक बड़ा कारवां हमारे साथ है। लोगो मे रक्दान से जुड़ी भ्रांतियां अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब महीने के आखिरी रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर के चुंगी चौराहा पर मोबाइल वैन के माध्यम से रक्तदान किया जासकता है । इसके लिए अब अस्पताल जाने की जरूरत नही। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की डॉ गीता सिंह, सुशीला सिंह, हेमंत रावत, सुशील कुमार, रामकुमार ,नेहा , निशा त्यागी सहित अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर के के गुप्ता का विशेष सहयोग रहा. इस अवसर पर प्रवीण वशिष्ठ, संजीव वर्मा, सचिन अग्रवाल, लखन कश्यप, झूमनेश्वर, रवि डे, कौशल, संदीप, तनुश्री, कमल अरोड़ा, पॉहप सिंह, कन्हैया अग्रवाल, अलका द्विवेदी, सुशीला अग्रवाल, सीता अग्रवाल, अनिल, मनोज, राहुल, उमाशंकर, आदि मौजूद रहे।  

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन में एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जो पीड़ितों की सुनवाई करने में लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को श्रावण व भादौ माह में पड़ने वाले त्यौहारों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  बैठक में एसएसपी ने सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सर्तक करते हुए कहा कि एक से 10 अगस्त और 15 से 25 अगस्त तक प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फरियादियों के लम्बित पड़े प्रार्थना पत्र और विवेचनाओं का डिस्पोजल किया जाए। इसके अलावा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जल्द फरार अपराधियों को जेल पहुंचाया जाएग। उन्होंने कहा कि श्रावण भादो माह में कान्हा की नगरी में 15 अगस्त, ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी आदि बड़े पर्व होते है, इसलिए अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा सैनिक सम्मेलन का आयोजन करके सिपाहियों की समस्याएं को गंभीरता से निपटाएं।  एसएसपी ने जनसुनवाई डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। बैठक में एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी क्राइम राजेश सोनकर, एसपी सुरक्षा सहित सभी सर्किलों के सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)। पोलारिस इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पोलारिस इंडिया प्रा. लि. ने गत दिवस उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद को पर्यावरण-अनुकूल पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन भेंट किया। उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा प्रखर व शक्तिशाली पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग मथुरा के चुनौतीपूर्ण स्थलों तक पहुंचने हेतु किया जाएगा।  पोलारिस इंडिया के एमडी व कंट्री हैड पंकज दुबे ने यूपी के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा तथा उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र (सेवानिवृत्त आईपीएस) को पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन सौंपा है। पोलारिस इंडिया प्रा.लि. के एमडी व कंट्री हैड श्री पंकज दूबे ने कहा, ’’उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ जुड़ने का हमें गौरव है क्योंकि ब्रजभूमि के पर्यावरण को संरक्षित तथा विकसित करने एवं इसको बनाए रखने में हम कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर पाएंगे। हमने पर्यावरण के अनुकूल यह पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन भेंट में देने का निर्णय इसलिए लिया ताकि मथुरा जनपद को समृद्ध बनाने में प्रशासन एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद की भूमिका को सुगम किया जा सके। पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन शक्तिशाली तथा विश्वसनीय होते हैं एवं इनके रखरखाव का व्यय भी कम होता है किंतु फिर भी ये सच्चे अर्थों में एक ’ऑफ-रोडर’ का प्रदर्शन कर के दिखाते हैं। इस वाहन की सच्ची शक्ति यह है कि यह उन ’ऑफ-रोड’ स्थानों पर भी जा सकता है जहां सामान्य वाहन पहुंचने में सक्षम नहीं होते।’’ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ’’समाज में योगदान देने के लिए तथा सरकार से निकटता रखते हुए कार्य करने हेतु पोलारिस ने अत्यंत उच्च मानक स्थापित किए हैं। इस उदाहरण से यह एकदम स्पष्ट होता है कि किस प्रकार कॉर्पोरेट एवं सरकार मिलजुल कर कार्य करते हुए राष्ट्रहित में उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर सकते हैं। पर्यावरण अनुकूल वाहन चलाने में सस्ते होते हैं और इनसे पर्यावरण को होने वाली हानि को घटाया जा सकता है।’’ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नागेन्द्र प्रताप (आईएएस) ने कहा, ’’पोलारिस इंडिया को उनकी उदारता के लिए हम धन्यवाद देते हैं कि कठिन स्थानों तक सरलता से पहुंचने में एवं प्रदूषण को नियंत्रित करने के हमारे ध्येय में वे हमारे साथ आ जुड़े हैं। इससे न केवल नागरिकों के बीच जागरुकता उत्पन्न होगी बल्कि वे पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन की क्षमताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस सहयोग से दुर्गम स्थलों पर पहुंचने, खोज व निगरानी में पोलारिस रेंजर इलेक्ट्रिक वाहन की क्षमता प्रदर्शित होगी व इस प्रकार प्रबंधन की क्षमता में वृद्धि होगी।’’ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन उत्तर प्रदेश ब्रज नियोजन और विकास बोर्ड अधिनियम 2017 के अंतर्गत किया गया है। इसका उद्देश्य है ब्रज की धरोहर के विविध रंगों के संरक्षण, विकास व रखरखाव की योजना बनाना। इस विशेष अवसर पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेन्द्र प्रताप (आईएएस) भी उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्र नगर मथुरा के नए भवन का उद्घाटन आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि नगरीय मलिन क्षेत्र में स्थापित इस अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से स्थानीय निवासियों के चिकित्सा एवं मातृ-शिशु सेवाएं, टीकाकरण डिलीवरी आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। केन्द्र पर गुणवता परक परिवार कल्याण काउसलिंग की व्यवस्था भी ‘द चलैंज ट्रनिशिमेटिव फार हेल्दी सिरिज या टीसीआई एचसी के माध्यम एवं सहयोग से की गई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने पोलियो की दवा भी बच्चों को पिलाई। डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से 50 हजार की जनसंख्या कवर की जाएगी तथा आसपास के क्षेत्रों में टीकाकरण कैम्प तथा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाए जाएंगे।  इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डा. वीके द्विवेदी, यूनीसेफ के मानवेन्द्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक राल डा. मनोज वशिष्ठ, टीसी आई एचसी के परिवार नियोजन समन्वयक हरिओम सिकरवार आदि उपस्थित रहे।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। राया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीतीरात के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर सीएनजी कार में आग लग गयी, जिससे हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।  यमुना एक्सप्रेस वे पर वृन्दावन कट के समीप रात दो बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली जा रही सीएनजी स्टीम कार में आग लग गयी। बताया गया कि कार तेजगति से चल रही थी, जिससे वह गर्म होकर तार आपस में भिड़ गए और कार में आग लग गयी। आग लगते ही कार में सवार लोग उतर गए और सूचना पर दकमल पहुंच गयी। बताया गया कि तीन दिन पहले ही कार को दिल्ली से खरीदा था। कार में आग से राख हो गयी। कार स्वामी कार को छोड़ कर रात को चले गए।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सपफलता चार शातिर चोरों को धर दबोचा जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार कर लिया है।  जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सैना ने बताया कि मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने चार शातिर चोरो को धर दबोचा जिनके पास से जीआरपी पुलिस ने एक टेबलेट 16 मोबाइल 4 चाकू बरामद किए हैं यह चारो शातिर चोर दिल्ली झांसी कासगंज रूट की ट्रेनों में बैग छीनना चोरी की घटनाओ को अंजाम देते थे मुखबिर की सूचना पर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से चारो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इस गैंग का सरगना सरपफराज भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है सरफराज निवासी भरतपुर पहले भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है फिलहाल जीआरपी पुलिस ने चारो आरोपियों को जेल भेज दिया।  

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। राया थाना व कस्बा क्षेत्र में थोक ज्ञान सोनई में बीतीरात संदिग्ध परस्थिति में विवाहिता की जलकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थोकज्ञान सोनई निवासी विनोद का विवाह 12 वर्ष पूर्व में जगनेर थाना इगलास निवासी श्रीमती राजवती के साथ हुआ था। बताया गया कि शनिवार की रात 11 बजे श्रीमती राजवती आग से झुलस गयी जिसकी उपचार को ले जाते समय मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर बिचपुरी पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं देर सांय तक मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ  कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि गया विनोद का राजवती से यह दूसरा विवाह हुआ था। रविवार सुबह मृतका की 7 वर्षीय पुत्री कुमकुम ने बताया पापा और मम्मी में झगड़ा हो गया था पापा ने मिट्टी का तेल डालकर मम्मी में आग लगा दी   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। अकबरपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए।  जिन्हें समीप ही केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक को चिंताजनक स्थिति में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वृंदावन के मथुरा गेट निवासी आमीन (24) पुत्र उस्मान कुरैशी अपने साथी साकिर उर्फ गिल्ली पुत्र काले के साथ अपनी बुलेट बाइक से शेरगढ़ किसी काम से गये थे। शाम 4 बजे लौटते वक्त अकबरपुर के समीप पीछे से आये ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारदी। जिससे बाइक चालक आमीन दूर छटक कर जा गिरा। वही पीछे बैठा दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनो को समीप ही केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक आमीन को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को अगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से मथुरा गेट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जवान मौत से क्षेत्र में हर कोई सकते हैं।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। वाल विकास परिषद के द्वारा आज फ्रेंडशिप डे  अनाथ बच्चों के साथ नारायण अनाथालय मनाया गया. सभी अनाथ बच्चों को हमने फेंरडशिप बैंड उनकी कलाइयों पर बांधी और उन्हें उपहार भी दिऐ साथ में चाकलेट बिस्कुट चिप्स कुरकुरे भी दिए संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि मित्रता का सम्बनध मानव जीवन मे बहुत महत्व रखता है महामंत्री अंकित वार्ष्णेय ने कहा कि मित्रता तो भगवान कॄष्ण ओर सुदामा जैसी होनी चाइये अशोक कुमार ने कहा की अनाथ बच्चो को रिश्ते नातो ओर सम्बन्धो का एहसास कराना अनुकरणीय कार्य है. उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि बचपन से लेकर म्रत्यु तक मित्रता का सम्बंध व्यक्ति के जीवन मे रहता है। इस अवसर पर मेघश्याम वार्ष्णेय राम गुरु विष्णु शर्मा राधाचरण ठाकुर अशोक कुमार अंकित वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे.

Read More

              मथुरा(केके पाठक)। जनपद के प्रभारी मंत्री (पंचायतीराज मंत्री) चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विकास खण्ड मथुरा के ग्राम तेहरा में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम में गांववासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए गन्दगी जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना होगा, जिसमें सभी की जनसहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी अभियान चलाती है उसे बिना जनसहयोग के पूर्ण नहीं कर सकती और जनसहयोग से ही गन्दगी जैसे समाज के कोढ़ को दूर कर पायेंगे।   प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाओं को बहुत गम्भीरता से लिया है। पहले बड़ी संख्या में परिवारों के पास शौचालय नहीं हुआ करते थे, लेकिन सरकार ने ऐसा निर्णय लिया कि आमजन को शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि शुरू की गई और यह एक जन आन्दोलन के रूप में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया निरन्तर संचालित है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में इनके रख-रखाव, प्रयोग जब शुरू हुआ जो कि जनता के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के सम्मान की बात करते है, जिसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आगामी 2 अक्टूबर से पहले शौचालय निर्माण को पूर्ण कराने का संकल्प लिया है, जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि बाहर शौचालय जाना हमारे लिए अभिशाप एवं एक सामाजिक बुराई है, जिससे बच्चों में कुपोषण भी होता है। इस अवसर पर विधायक गोवर्धन ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि सफाई होने से स्वच्छ वातावरण होगा और स्वच्छ विचार भी आयेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से बाहर शौच न जाने की अपील करते हुए स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम से पूर्व में प्रभारी मंत्री तथा विधायक ने वृक्षारोपण किया। स्वच्छता जागरूकता अभियान संबंधी बच्चों द्वारा निकाली गई रैली का झण्डी दिखाकर शुभारम्भ भी किया। मंत्री जी ने महात्मा गांधी जी द्वारा स्वच्छता शपथ को सामूहिक रूप से ग्रामीणों को भी शपथ दिलाई, जिसमें आमजनता को अपने घर, पड़ोस, मुहल्ले, गांव में सफाई के प्रति वचनबद्ध किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, विधायक, डीएम, सीडीओ, ब्लॉक प्रमुख तथा प्रतिनिधि को साफा बांधकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।  जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अभी 1 अगस्त से शुरू हुआ है, जो 30 अगस्त तक पूरे जनपद में निरन्तर चलेगा। गांव में स्वच्छता की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए गांवों का सर्वेक्षण किया जायेगा, जिसके तहत केन्द्र सरकार की ओर से भेजी गई टीमों द्वारा गांवों का भ्रमण कर सफाई की समुचित जांच की जायेगी, जिसमें प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण ग्रामीणों की प्रतिक्रिया, प्रचार प्रसार संबंधी प्रक्रिया शौचालय आच्छादन पर आंकलन किया जायेगा। कार्यक्रम में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ राम नेवास, पीडी आरके त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख नौहझील राजेश चौधरी, मथुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, भाजपा के तरूण सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना व कस्बा सुरीर क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 90 के समीप नोएडा से वृंदावन की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोग खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के लिए वृंदावन जा रहे थे।   प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीति सिंह निवासी अरूण बिहार सेक्टर 37 नोएडा फोर्ड कार एमपी 04 सीजी 2300 में अपनी बेटी मैथली सिंह, बेटा अंनत सिंह एवं दोस्त स्मृति सनेही के साथ शुक्रवार सुबह नोएडा से वृंदावन आ रही थीं, जैसे ही वे सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 के समीप पहुंचे ता उनकी कार में आग लग गई। जिसे देखकर चारों लोग खिड़की से कूदकर कार से दूर भागे, कार में आग की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मी दमकल गाड़ी लेकर पहुंच गए। लेकिन तब तक कार एवं उसमें रखी 20 हजार रूपए की नगदी, मोबाइल एवं कागजात समेत हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।     

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस व एआरटीओ द्वारा संयुक्त अभियान चला कर बिना नम्बर के २५ ई रिक्शाओं को सीज कर दिया गया है। इस अभियान के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबूल कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा के नेतृत्व में 15 दिन पूर्व ई रिक्शा चालकों के साथ एक बैठक हुई थी। जिसमें एआरटीओ व एसएसपी द्वारा बिना नम्बर वाले ई रिक्शा चालकों को स्पष्ट रूप से बता दिया गया था कि 31 जुलाई के बाद ई रिक्शा शहर की सड़कों पर नहीं चलना चाहिए। वहीं 10 वर्ष पुराने डीजल के टेंपो को हटाने के निर्देश दिए थे।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More