देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। अकबरपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। जिन्हें समीप ही केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक को चिंताजनक स्थिति में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वृंदावन के मथुरा गेट निवासी आमीन (24) पुत्र उस्मान कुरैशी अपने साथी साकिर उर्फ गिल्ली पुत्र काले के साथ अपनी बुलेट बाइक से शेरगढ़ किसी काम से गये थे। शाम 4 बजे लौटते वक्त अकबरपुर के समीप पीछे से आये ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारदी। जिससे बाइक चालक आमीन दूर छटक कर जा गिरा। वही पीछे बैठा दूसरा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। दोनो को समीप ही केडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक आमीन को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे युवक को अगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से मथुरा गेट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। जवान मौत से क्षेत्र में हर कोई सकते हैं।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव