देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन में एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जो पीड़ितों की सुनवाई करने में लापरवाही बरतेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को श्रावण व भादौ माह में पड़ने वाले त्यौहारों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
बैठक में एसएसपी ने सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को सर्तक करते हुए कहा कि एक से 10 अगस्त और 15 से 25 अगस्त तक प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फरियादियों के लम्बित पड़े प्रार्थना पत्र और विवेचनाओं का डिस्पोजल किया जाए। इसके अलावा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जल्द फरार अपराधियों को जेल पहुंचाया जाएग। उन्होंने कहा कि श्रावण भादो माह में कान्हा की नगरी में 15 अगस्त, ईद, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी आदि बड़े पर्व होते है, इसलिए अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। इसके अलावा सैनिक सम्मेलन का आयोजन करके सिपाहियों की समस्याएं को गंभीरता से निपटाएं।
एसएसपी ने जनसुनवाई डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जानी चाहिए। बैठक में एसपी सिटी श्रवण कुमार, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसपी क्राइम राजेश सोनकर, एसपी सुरक्षा सहित सभी सर्किलों के सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे।













Related Items
थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई अन्तर्राजीय तीन पशु तस्कर दबोचे
पीड़ितों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लेकिन कार्यवाही कोई नही की
थाना सदर बाजार पुलिस ने की कार्रवाही