देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। कस्बा के विभिन्न क्षेत्रों में चोरों द्वारा मोटर साइकिल चोरी समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कही एटीएम तोड़ा गया तो कही चोरी करने की कोशिश की गई। घटनाओं को लेकर पीड़ितों ने थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज भी कराई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है। कस्बा की पुलिस चौकी में पिछले दस दिन से कोई जिम्मेदार चौकी प्रभारी नही है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। जानकारी के अनुसार दस दिन पूर्व चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह को एसएसपी डाॅ गौरव ग्रोवर ने विवेचनाओं में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया था। लेकिन अभी कस्बा की पुलिस चौकी पर जिम्मेदार चौकी प्रभारी नही तैनात किया गया है। चोर चौकी प्रभारी न होने का फायदा उठा रहे है। इससें कस्बा में आये दिन चोरी की घटनाऐं हो रही है।
घटना-1
नवीन काॅलानी स्थित 18 जून की सुबह 8 बजे बीकेश कुशवाह की घर के बाहर हीरो सीडी डिलैक्श मोटर साईकिल खड़ी थी। जब वह अपने कार्य से बाजार जाने के लिए घर से बाहर निकला तो मोटर साइकिल गायब मिली। मोटर साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट थाना मगोर्रा में दर्ज कराई।
घटना-2
सहजुआ थोक स्थित 24 जुलाई की दोपहर 1 बजेे सभासद राजकुमारी चौधरी के पुत्र धर्मवीर की डिशकवर मोटर साइकिल घर के गेट के सामने खड़ी की थी। जब कुछ समय बाद घर से खेत जाने के लिए बाहर आया तो मोटर साइकिल चोरी हो गई। इसे लेकर सभासद पुत्र धर्मवीर ने थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना-3
कस्बा की पुलिस चौकी की चंद कदमों की दूरी पर कस्बा में लगा इंडिया वन बैंक का एटीएम मशीन को 26 जुलाई की देर रात को चोरों द्वारा तोड़ा गया। और पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन एटीएम में रखी नकदी को नही ले जा सके।
घटना-4
वार्ड संख्या 4 नवीन काॅलोनी स्थित राजेंद्र कुशवाह के घर में चोरी करने नियत से 26 जुलाई की देर रात करीब 1 बजे चोर बाउंड्री से कूद कर आ गये। घर में समान को खोजने लगा। गृह स्वामी ने शोर मचा दिया। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। मामले में कोई कार्यवाही नही हुई। किशोर द्वारा पुलिस ने छोड़ दिया।













Related Items
खेलो भारत नीति 2025 से खेल सामग्री के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी - रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज