देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्र नगर मथुरा के नए भवन का उद्घाटन आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि नगरीय मलिन क्षेत्र में स्थापित इस अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से स्थानीय निवासियों के चिकित्सा एवं मातृ-शिशु सेवाएं, टीकाकरण डिलीवरी आदि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। केन्द्र पर गुणवता परक परिवार कल्याण काउसलिंग की व्यवस्था भी ‘द चलैंज ट्रनिशिमेटिव फार हेल्दी सिरिज या टीसीआई एचसी के माध्यम एवं सहयोग से की गई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने पोलियो की दवा भी बच्चों को पिलाई। डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से 50 हजार की जनसंख्या कवर की जाएगी तथा आसपास के क्षेत्रों में टीकाकरण कैम्प तथा स्वास्थ्य कैम्प भी लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी डा. वीके द्विवेदी, यूनीसेफ के मानवेन्द्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक राल डा. मनोज वशिष्ठ, टीसी आई एचसी के परिवार नियोजन समन्वयक हरिओम सिकरवार आदि उपस्थित रहे।













Related Items
PM मोदी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
सीडीओ ने फीता काट कर किया मेला का उद्घाटन
वायु सेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन कल, बाड़मेर में राजमार्ग की हवाई पट्टी तैयार