देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। सामाजिक संस्था प्रयास के बेनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित किया गया। रक्तदान जीवनदान के तहत बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर शिविर में सहभागिता की। वही महिलाएं भी इस रक्तदान में पीछे नहीं रही। संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर को भव्य रुप देने को संस्था एवं अस्पताल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से महोत्सव जैसा भव्य रुप दिया गया। जिसमें तरंग और उल्लास के मध्य युवाओं ने रक्तदान कर खुशी की अनुभूति की। रक्तदान शिविर में करीब 90 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराकर रक्दान किया।
वही 70 यूनिट रक्त शिविर में एकत्रित किया गया। इस दौरान संस्थाध्यक्ष अभय वशिष्ठ एवं विवेक आचार्य के द्वारा रक्तदाताओं को हीरो ऑफ ब्लड डोनेशन के नाम से मैडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही अन्य युवाओं को रक्तदान करने को सहयोग मांगा। रक्दान करने को शिविर में आए युवक और महिलाओं में खासा देखने को मिला। जिला संयुक्त चिकित्सालय के कर्मचारी भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रहे लगभग 1 दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत रक्तदाताओं के लिए संस्था द्वारा पौष्टिक आहार एवं पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई थी। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि रक्त दान से बड़ा कोई दान नही। रक्दान हमे एक दसरे से जोड़ता है। साथ ही कहा कि हमारी छोटी सी मुहिम से आज युवाओ का एक बड़ा कारवां हमारे साथ है। लोगो मे रक्दान से जुड़ी भ्रांतियां अब समाप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब महीने के आखिरी रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर के चुंगी चौराहा पर मोबाइल वैन के माध्यम से रक्तदान किया जासकता है । इसके लिए अब अस्पताल जाने की जरूरत नही। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक की डॉ गीता सिंह, सुशीला सिंह, हेमंत रावत, सुशील कुमार, रामकुमार ,नेहा , निशा त्यागी सहित अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर के के गुप्ता का विशेष सहयोग रहा. इस अवसर पर प्रवीण वशिष्ठ, संजीव वर्मा, सचिन अग्रवाल, लखन कश्यप, झूमनेश्वर, रवि डे, कौशल, संदीप, तनुश्री, कमल अरोड़ा, पॉहप सिंह, कन्हैया अग्रवाल, अलका द्विवेदी, सुशीला अग्रवाल, सीता अग्रवाल, अनिल, मनोज, राहुल, उमाशंकर, आदि मौजूद रहे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”