देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(केके पाठक)। जनपद के प्रभारी मंत्री (पंचायतीराज मंत्री) चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विकास खण्ड मथुरा के ग्राम तेहरा में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम में गांववासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए गन्दगी जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना होगा, जिसमें सभी की जनसहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी अभियान चलाती है उसे बिना जनसहयोग के पूर्ण नहीं कर सकती और जनसहयोग से ही गन्दगी जैसे समाज के कोढ़ को दूर कर पायेंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाओं को बहुत गम्भीरता से लिया है। पहले बड़ी संख्या में परिवारों के पास शौचालय नहीं हुआ करते थे, लेकिन सरकार ने ऐसा निर्णय लिया कि आमजन को शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि शुरू की गई और यह एक जन आन्दोलन के रूप में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया निरन्तर संचालित है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में इनके रख-रखाव, प्रयोग जब शुरू हुआ जो कि जनता के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के सम्मान की बात करते है, जिसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने आगामी 2 अक्टूबर से पहले शौचालय निर्माण को पूर्ण कराने का संकल्प लिया है, जिसे हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि बाहर शौचालय जाना हमारे लिए अभिशाप एवं एक सामाजिक बुराई है, जिससे बच्चों में कुपोषण भी होता है।
इस अवसर पर विधायक गोवर्धन ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि सफाई होने से स्वच्छ वातावरण होगा और स्वच्छ विचार भी आयेंगे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से बाहर शौच न जाने की अपील करते हुए स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम से पूर्व में प्रभारी मंत्री तथा विधायक ने वृक्षारोपण किया। स्वच्छता जागरूकता अभियान संबंधी बच्चों द्वारा निकाली गई रैली का झण्डी दिखाकर शुभारम्भ भी किया। मंत्री जी ने महात्मा गांधी जी द्वारा स्वच्छता शपथ को सामूहिक रूप से ग्रामीणों को भी शपथ दिलाई, जिसमें आमजनता को अपने घर, पड़ोस, मुहल्ले, गांव में सफाई के प्रति वचनबद्ध किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, विधायक, डीएम, सीडीओ, ब्लॉक प्रमुख तथा प्रतिनिधि को साफा बांधकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला पंचायतराज अधिकारी प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान अभी 1 अगस्त से शुरू हुआ है, जो 30 अगस्त तक पूरे जनपद में निरन्तर चलेगा। गांव में स्वच्छता की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए गांवों का सर्वेक्षण किया जायेगा, जिसके तहत केन्द्र सरकार की ओर से भेजी गई टीमों द्वारा गांवों का भ्रमण कर सफाई की समुचित जांच की जायेगी, जिसमें प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण ग्रामीणों की प्रतिक्रिया, प्रचार प्रसार संबंधी प्रक्रिया शौचालय आच्छादन पर आंकलन किया जायेगा। कार्यक्रम में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीडीओ राम नेवास, पीडी आरके त्रिवेदी, ब्लॉक प्रमुख नौहझील राजेश चौधरी, मथुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, भाजपा के तरूण सेठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।













Related Items
'सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में युवतियों के दायित्व का दायरा बढ़ा'
राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने गांधी और शास्त्री जयंती पर आयोजित किए कार्यक्रम
मथुरा पहुंची सपा की सामाजिक न्याय यात्रा