देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा मंगलवार को मथुरा पहुंची। न्याय यात्रा का मथुरा में सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ने कहाकि प्रदेश की जनता योगी सरकार से परेशान है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। इस सरकार में दलित बिछड़े अति बिछड़े किसान नौजवान गरीब मजदूर छात्र व्यापारी महिलाएं सब का शोषण हो रहा है।
पिछड़ों के अधिकार पर इस सरकार में धोखा देने का काम किया जा रहा है। पेड़ पौधे जानवरों की सरकार जनगणना करा रही है परंतु बिछड़े समाज की जातियों की जनगणना को जानबूझकर सरकार नहीं होने दे रही है। बिछड़े व दलित समाज का कोई भी जिला अधिकारी एसएसपी एवं कुलपति अन्य बड़े पदों पर नहीं है। योगी जी ने एक जाति विशेष के लोगों को डीएम एसएसपी बना रखा है।
थानों में तैनात किया गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के बिछड़े और दलितों के अधिकारों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए भी योजनाएं बनाकर अच्छे से चालू कर उनको लाभ दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय यात्रा का मथुरा में पिछड़े वर्ग के समाज के लोगों ने भारी जन समर्थन किया अति पिछड़े लोगों ने तय किया है कि अखिलेश यादव की सरकार बना कर दम लेंगे। समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष डॉ अबरार हुसैन, महानगर महासचिव रवि यादव, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष जगदीश निषाद, महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, वरिष्ठ नेता पहलाद यादव, भगवती चतुर्वेदी, अशोक जाटव, संजय यादव, रणवीर धनगर, शेरा यादव, बिला यादव, हरि ओम के रूप में आदि समाजवादी साथी मौजूद थे।













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन