BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौंख(अनिल कुमार)। बाबा कढेरा विद्या मन्दिर नगला अक्खा में सतरंज प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के 70 विद्यार्थियों  ने प्रतिभाग किया।  मंगलवार को बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में आयोजत सतरंज प्रतियगिता मे कक्षा 10से12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग भारती सिंह प्रथम, दिव्या गोयल द्वितीय व श्रृष्टि आर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मानवेन्द्र सिंह प्रथम, राज कुमार द्वितीय, यवनसिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन सुरेशसिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि विद्यालय में इस तरह के खेल व अन्य प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। विधार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक हरिचंद, प्रशासक शगुनसिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, गणित विभागाध्यक्ष एसवीसिंह, उपप्रधानाचार्य रामबाबू, सुरेन्द्रसिंह, खेल विभागाध्यक्ष बिपिन सिंह, पवन राघव, के मुद्गल, ललित, सुमन, डॉ अशोक, सुग्रीवसिंह, महेश बिष्ट, रघुनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। थाना मगोर्रा क्षेन्तार्गत गांव उंचागांव में खेती में कार्य करने को लेकर दो समुदाय के मजदूर आपस में भिंड़ गये। और दोनांे पक्षों की ओर पथराव हुआ। इससें गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। मंगलवार की सुबह मगोर्रा के गांव उंचागाॅव में किसान खेत पर कार्य करने को लेकर दो समुदाय के मजदूर आपस में भिंड़ गये। दोनों पक्षों की ओर काफी देर तक ईट-पत्थर से पथराव हुआ। इससें ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष यशपाल सिंह और चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गये। और पुलिस मामले की जांच की। मामले को लेकर चैकी प्रभारी अमित चैहान द्वारा दोनों पक्षों के 25 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गांव के ही पुष्पेन्द्र पुत्र नेमसिंह, अनवर खां व असमत खां पुत्रगण सुल्तान खां को पुलिस ने जेल भेज दिया है। और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। इस बारे में थाना मागोर्रा यशपाल सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। और 3 युवकों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया जायेगा।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 श्री ब्रजेश कुमार महाराज कांकरौली, नरेश तृतीय पीठाधीश्वर के आदेशानुसा व श्रीश्री 108 डा. वागीश कुमार युवराज के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाता है। इस संबंध में मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पूरे ब्रज मंडल में श्रावण मास का अपना अलग ही महत्व है। ब्रज मंडल के सभी घरों में ठाकुरजी को भावनास्वरुप से झूला झुलाया जाता है। 6 अगस्त सोमवार श्रा.कृ.नवमी के दिन भोग संध्या आरती में फूलों की कली से बनाए गए भव्य हिण्डोलों में ठाकुर राजाधिराज ने विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। उक्त मनोरथ अनूप चतुर्वेदी द्वारा आयोजित कराया गया। इस अवसर पर देश विदेश से आए लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन कर लाभ कमाया। इसी के साथ ही पूरे श्रावण मास में मंदिर में विभिन्न मनोरथ होंगे। इसी क्रम में मंदिर में 7 अगस्त मंगलवार के दिन पंचरंगी फूलों का हिण्डोला दर्शन सायं संध्या आरती में होंगे।   इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. मंदिर के समस्त मुखिया, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, अजय भट, बनवारी लाल, ब्रजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, कमलाशंकर, कन्हैयालाल व मंदिर के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। 

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज व राष्ट्र को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय विचारधारा के पोषक स्व. भानु प्रताप शुक्ल का जयंती के अवसर पर मगलवार को वात्सल्य ग्राम प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के मध्य पत्रकार सम्मान समारोह व  विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि जीएलए विश्वविद्यालय के कुलपति दुर्ग सिंह चौहान एवं दैनिक जागरण के संपादक अवधेश गुप्ता व दीदी साध्वी ऋतंभरा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। जयंती समारोह में आये दोनो मुख्य अतिथियों का साध्वी ऋतंभरा ने शॉल उढ़ाकर एव स्म्रति चिन्ह भेंटकर अभीनंदन किया। कार्यक्रम में संविद गुरुकुलम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुति से मौजूद अतिथियों को मंत्र मुग्द कर दिया। तालियों के साथ सभी ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।  वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावांजलि अर्पित की। इतना ही नहीं जीवनपर्यंत उनके द्वारा समाज व राष्ट्र हित में किए गए कार्यों का जमकर गुणगान किया। इधर विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कविता के माध्यम से वर्तमान में पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सिंह चौहान ने भी अपने साथी रहे पत्रकार एवं वात्सल्य ग्राम की स्थापना में सहयोगी भानु प्रताप शुक्ल के साथ अपने अनुभव सभी के बीच साझा किए।  इधर छात्राओं ने भी पत्रकारों के समक्ष विभिन्न चुनौतियों के बीच आम जनता से लेकर सरकार की आवाज को बुलंद करने का सुंदर वर्णन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार मोहन स्वरूप भाटिया का दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि वात्सल्य ग्राम की स्थापना में भानु प्रताप शुक्ल की अहम भूमिका रही थी गाने राष्ट्रीय सेवा के साथ अपनी कलम के माध्यम से समाज के प्रत्येक पहलू को अपनी लेखनी के माध्यम से उजागर किया राष्ट्रीय विचारधारा के पोषक भानु प्रताप शुक्ल का नाम देश के वरिष्ठ पत्रकारों की अग्रिम पंक्ति में लिखा जाता है उनके द्वारा की गई निष्पक्ष और निर्भीक टिप्पणी आज भी हमारे बीच प्रासंगिक है।

Read More

  वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने ब्रज विकास को लेकर सोमवार को  ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। ब्रज के संपूर्ण विकास के लिए गठित किए गए बृज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा शासन को भेजे साढ़े चार सौ करोड़ के विकास योजनाओ पर भी विचार विमर्श किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित संत विजय कौशल महाराज के निकुंज वन आश्रम में हुई  बैठक में परिषद के पदाधिकारी शैलजा कांत मिश्रा एवं नागेंद्र प्रताप के अलावा जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने विकास की योजनाओ पर मंथन किया। तो वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संघ कार्यवाहक कृष्ण गोपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।  बैठक में सीएम योगी के द्वारा 31 अगस्त को दो सौ करोड़ के विकास योजनाओ के  शिलान्यास को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। बृज विकास बोर्ड द्वारा साढ़े चार सौ करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं । जिनमें 200 करोड़ हमे मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीर्थ नगरी वृंदावन का विश्व पटल पर स्थान है हम वृंदावन को सुविधाओं के मामले में भी अंतर्राष्टीय मानचित्र पर देखना चाहते हैं । कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। अब कार्य करने का समय है। सरकार ब्रज के विकास को लेकर संकल्पित है। लगातार ब्रज के विकास को योजनाएं बनाई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री ने  बताया कि वृंदावन को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यमुना किनारे एलिवेटिड रोड बनाने वाले है। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने ब्रज में सीवर सफाई को लेकर भी व्यवस्थाएं जल्द सुधारने की बात कही । इस अवसर पर संत विजय कौशल महाराज, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, बृज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, नागेंद्र प्रताप के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे.

Read More

  नगर में सफाई पेयजल प्रकाश आदि सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन समस्या के समाधान ना होने पर जनता के साथ आंदोलन करने की दी चेतावनी वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में बुनियादी समस्याओं का बार-बार कहने के बाद भी समाधान ना होने  पर आज  नगर के पार्षदों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए पार्षदों ने कार्यालय में पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र में जन समस्याओं से महापौर को रूबरू कराकर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड संख्या 6 से पार्षद हेमंत भारती ने  अपने क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के बारे में बताया तो वही वार्ड नंबर 69 से पार्षद मुन्ना लाल निषाद ने जर्जर सीवर लाइन एवं क्षेत्र में व्याप्त गंदगी से  निजात ना मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड 70 से पार्षद वैभव अग्रवाल ने मंदिरों के आस पास सफाई व्यवस्था बेहतर कराने को कहा। इतना ही नहीं पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनता के मिलकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर पार्षद पंकज अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति होने पर  नाराजगी व्यक्त की। बोतलों में दूषित जल को भर कर नगर के पार्षद मेयर व नगर आयुक्त को दिखाने पहुंचे। दूषित जल से भरी बोतलें पार्षदों ने आयुक्त व मेयर के समक्ष खूब लहरायी। मेयर कार्यलय में हंगामे के बीच नगर के पार्षद इतने नाराज दिखे मानो कार्यालय नहीं  बोर्ड बैठक का दौर चल रहा हो। नगर में सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था एवं सीवर को लेकर सभी पार्षदों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। इस संबंध में नगर के पार्षदों ने मिलकर नगर आयुक्त समीर वर्मा को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।  जिस में सफाई कर्मियों  की संख्या बढ़ाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, वृंदावन में आगामी पर्वो के दृष्टि गत सफाई व्यस्था बेहतर करने, प्रकाश की व्यवस्था ,सभी विभागों में पर्याप्त कर्मचारियों की मांग जैसी विभिन्न मांगें थी। इस संबंध में नगर आयुक्त  समीर वर्मा ने  बताया कि पार्षदों की समस्याओं के  निस्तारण के लिए लगातार निर्देशित किया जाता रहा है। नालों की सफाई भी की जा रही है। जल्द ही व्यवस्थाए सुधार दी जाएंगी।  वहीं दूसरी ओर मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू से पार्षदों की नाराजगी के बारे में पूछा तो वह हंस कर इसे परिवार का मामला कहने लगे। हालांकि वह हंसी के पीछे पार्षदों की शिकायतों को छुपाने की कोशिश करते । उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था बनाने में लगे है । जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में पार्षद लीला ठाकुर, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, रसिक बल्लभ नागार्च, हेमंत भारती, मुन्ना लाल निषाद, राधाकृष्ण पाठक, पवन यादव आदि थे.

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की राया पुलिस ने बीतीरात चैकिंग के दौरान बिचपुरी तिराहे से अंर्तराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो शातिर कार सहित गिरफ्तार किए हैं। इनके पास से चोरी की चार बाइकें के साथ-साथ तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिन्हें राया पुलिस ने आज दोपहर एसएसपी के समक्ष करते हुए जेल भेजा है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में पेश हुए दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर के बारे में अबगत कराते हुए एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना राया क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बिचपुरी पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को रोका तो वह हड़बड़ा गई जब पुलिस ने रुख बदलते हुए पूछा तो दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम यशवीर पुत्र जगन सिंह निवासी ग्राम असावटी अशोक पुत्र राधाकिशन निवासी ग्राम गंजखेडली बताया पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मथुरा जनपद के अलावा अन्य जनपदों में भी फोर व्हीलर गाड़ियों की वह मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं मथुरा से भी हमने कई मोटरसाइकिल चुराई थी जो एक ठिकाने पर हम रखते हैं पुलिस ने एक कार सहित चार मोटरसाइकिल एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर है। इनका अपना एक गैंग है, इनके पकड़े जाने से वाहन चोरी की घटनाओं पर थोड़ा अंकुश लगेगा। जल्द ही इनके गैंग के अन्य साथी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। बरसाना ने पुलिस ने बीतीरात गोवर्धन-बरसाना रोड स्थित जरैला चौराहे के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन वर्ष से फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात ने बताया कि बीतीरात बरसाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तौमर को मुखबिर से सूचनानुसार तीन साल से फरार चल रहे 15 हजार रूपए के ईनामी शातिर बदमाश शौकीन पुत्र गुड्ड्न निवासी हाथिया बरसाना जिस पर कई मुकदमें दर्ज है, उसे गोवर्धन बरसाना रोड स्थित जरैला चौराहे के पास से घटना से पूर्व ही थाना प्रभारी ने अपने उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के साथ पहुंच गए। इन्हें देख ईनामी बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा लेकिन पुलिस ने जबावी फायरिंग करते हुए उसे दबोच लिया गया है। इसकी जामातलाशी में एक तमंचा कारतूस सहित बरामद हुए एसपी देहात ने बताया कुख्यात पर थाना मौजा में सन 2012 में मुजफ्फर नगर के व्यक्ति से दस हजार रुपये ठगने के मुकदमे के साथ ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे फर्ज है, यह शातिर अपराधी टटलू काटने का कार्य करता है। यह लोगों को अपने साथियों के साथ बुलाकर उनसे लूटपाट करता था। इसके पकड़े जाने से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वहीं एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार का ईनाम दिया है। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर आज प्रचार प्रसार के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सीएमओ डा. शेर सिंह ने जीआईसी कालेज जनरल गंज पर हरी झंडी दिखाकर किया।  रविवार को पोलियो बूथ का नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्र नगर में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर आज जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए सीएमओ डा. शेर सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को पोलियो अभियान के तहत बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिसके लिए 1393 बूथ बनाए गए है इसके पश्चात छूटे बच्चों को उनके धर जाकर दवा पिलाने का कार्य टीम करेगी। इसके लिए 811 टीमें बनाई गई है। 63 स्थानों पर ट्रॉजिट बूथ भी बनाए गए है। इसके अलावा ईट भट्टा आदि स्थानों के लिए 53 मोबाइल टीमें भी काम करेंगी। रैली में एसीएमओ डा. पीके गुप्ता, डा. एसके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके सिंह, डीएचआईओ वीके द्विवेदी, डिप्टी डीएचआईओ जितेन्द्र सिंह, एके भसीन, अरविन्द भारद्वाज, डा. सुरभि कौल, डा. विकास गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह आदि चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। स्वामी एसी भक्ति वेदांत मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के तत्वावधान में वृन्दावन स्थित हेरीटेज पब्लिक स्कूल में ”ब्रज हेरीटेज फेस्ट“ के अंतर्गत ड्रॉईंग कॉप्टीशन का आयोजन शनिवार को किया गया। इस ब्रज कला संस्कृति उत्सव में 35 विद्यालयों के लगभग 950 विद्यार्थीयों ने चित्रकला स्पर्धा में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने श्रीकृष्ण के चित्र पर रंग भरे। वहीं कक्षा पहली से दसवी तक के बच्चों को ब्रज संस्कृति के संरक्षण से संबंधित चित्रों का निर्माण किया।  इस दौरान बच्चों को संबोधित करते वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास ने कहा कि ब्रज की संस्कृति का भारत वर्ष में अपना विशेष स्थान रहा है। इस ब्रज हेरीटेज फेस्ट का आयोजन करने का मूल उद्देश्य यह है कि हमारी आने वाली पिढ़ी हमारे विद्यार्थी अपनी संस्कृति कला साहित्य को जाने समझें और उसका सम्मान करें, उसे आत्मसात करें। इस ब्रज कला संस्कृति उत्सव के विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आगमी दिनांक 17, 18 व 19 अगस्त को ओरटोरी, सिक्रेड चेंट, थियेटर, म्यूजिक और डांस सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से छात्रों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव होगा और उनके हद्य में ब्रज के प्रति प्रेम और बढ़ेगा। इस मौके पर हेरीटेज पब्लिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति अजयदेव दासी ने कहा कि आज बच्चों को अपनी संस्कृति और कला साहित्य से रूबरू कराना अति आवश्यक है। इससे उनमें किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान का उद्दीपन होगा। मैं चंद्रोदय मंदिर को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने एक खूबसूरत सा प्रयास बच्चों को अपनी संस्कृति और मातृभूमि से जोड़ने के लिए किया। हम चाहते हैं कि ब्रज हित में उनके द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर किए जाते रहें। इस दौरान माउंट लिट्रा, कृष्ण बलराम, श्रीजी बाबा, फूल कटोरी, राजीव इंटरनेशनल, परेमेश्वरी देवी धानुका और सीके पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन दयामयी राधिका देवी दासी एवं सम्मोहिनीदेवी दासी जी द्वारा किया गया।  

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आज विकास प्राधिकरण सभागार में विप्रा उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में प्रमुख विकासकर्ता व बिल्डर्स एवं आर्किटेक्ट के साथ योजना को लेकर मंथन हुआ।  शनिवार दोपहर विप्रा उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने सभी बिल्डर्स व विकास कर्ताओं से कहा कि पीएम आवासीय योजना में आप लोग अपना प्रस्ताव दें और आपकी कोई समस्याएं हैं तो उसको दूर किया जाएगा। कई बिल्डर्स ने अपनी परेशानी बताई। इस पर उन्होंने कहा कि ये छोटे मसले हैं बस आप लोग तैयार हो। इस पर बिल्डर्स ने योजना के क्रियान्वयन हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण कराए जाने हेतु ई-टेंडर के माध्यम से निविदाएं एक अगस्त से आमंत्रित की जा चुकी है।  उक्त निविदाएं 21 अगस्त को खोले जाएंगे। उन्होंने गरीबों को आवास बनाने पर सरकार वाह्य विकास शुल्क में 75 प्रतिशत व स्टाम्प शुल्क में भी छूट दे रही है। बिल्डर्स को एक हैक्टेयर में साढ़े चार लाख रूपए वाले 150 आवास बनाने होंगे। जहां 10 प्रतिशत जमीन का उपयोग बिल्डर्स व्यवसायिक तौर पर कर सकते हैं। फिलाहाल छह हजार मकान बनाने का लक्ष्य मिला है। बैठक में विप्रा सचिव संतोष कुमार, मुख्य अभियंता अजीत प्रताप सिंह, व्रिपा के एई जेई, बिल्डर्स सुरेश कौशिक, पवन चतुर्वेदी, विपिन गोयल, नीरव निमेश, सोनल अग्रवाल, चन्द्रा मुनि, माधव जिंदल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। नगर महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को गोपाल खार स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। अध्यक्षता करते हुए नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने कहां की क्षेत्रीय विधायक व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विकास के नाम पर यहां के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से बयान पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा है कि मंत्री बताएं की किस तरह वृंदावन काली दह क्षेत्र में 400 एकड़ में देश का प्रथम पार्क बनाएंगे। जबकि काली दह के इस क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन कहां से लाएंगे। नगर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संध्या चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। भाजपा के विधायक मंत्रियों और सांसदों ने विकास की बातें तो बहुत की परंतु विकास धरातल पर कहीं दिखता नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी नोटबंदी से जनता त्रस्त है। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री कमलेश चौधरी ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है । देश में हर जगह महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी नाकाम साबित हुई है। इनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा को सबक सिखाएंगी। इस अवसर पर ऋषि कुमार शर्मा, नीतू, गीता, सावित्री शर्मा, नेहा चौधरी, कृष्ण प्रभा, राधा, विनय कुमार दीक्षित, सुखबीर यादव, मदन लाल शर्मा, विष्णु यादव, ज्ञान प्रकाश, गुड्डी चौधरी, गौरी चौधरी, नीरज, गीता, राजवती, रीना ठाकुर, शशि आदि मौजूद रहे.  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More