देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने ब्रज विकास को लेकर सोमवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। ब्रज के संपूर्ण विकास के लिए गठित किए गए बृज तीर्थ विकास परिषद के द्वारा शासन को भेजे साढ़े चार सौ करोड़ के विकास योजनाओ पर भी विचार विमर्श किया गया। परिक्रमा मार्ग स्थित संत विजय कौशल महाराज के निकुंज वन आश्रम में हुई बैठक में परिषद के पदाधिकारी शैलजा कांत मिश्रा एवं नागेंद्र प्रताप के अलावा जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने विकास की योजनाओ पर मंथन किया। तो वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संघ कार्यवाहक कृष्ण गोपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में सीएम योगी के द्वारा 31 अगस्त को दो सौ करोड़ के विकास योजनाओ के शिलान्यास को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर रखा गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई है। बृज विकास बोर्ड द्वारा साढ़े चार सौ करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं । जिनमें 200 करोड़ हमे मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीर्थ नगरी वृंदावन का विश्व पटल पर स्थान है हम वृंदावन को सुविधाओं के मामले में भी अंतर्राष्टीय मानचित्र पर देखना चाहते हैं । कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। अब कार्य करने का समय है। सरकार ब्रज के विकास को लेकर संकल्पित है। लगातार ब्रज के विकास को योजनाएं बनाई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वृंदावन को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए यमुना किनारे एलिवेटिड रोड बनाने वाले है। जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने ब्रज में सीवर सफाई को लेकर भी व्यवस्थाएं जल्द सुधारने की बात कही । इस अवसर पर संत विजय कौशल महाराज, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, बृज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, नागेंद्र प्रताप के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे.













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जन संख्या वृद्धि में संतुलन से विकास को गति मिली है