BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बुनियादी सुविधाओं को पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

 

बुनियादी सुविधाओं को पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापननगर में सफाई पेयजल प्रकाश आदि सहित अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

समस्या के समाधान ना होने पर जनता के साथ आंदोलन करने की दी चेतावनी

वृन्दावन(जहीर आलम)। तीर्थ नगरी वृंदावन में बुनियादी समस्याओं का बार-बार कहने के बाद भी समाधान ना होने  पर आज  नगर के पार्षदों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए पार्षदों ने कार्यालय में पहुंचकर अपने अपने क्षेत्र में जन समस्याओं से महापौर को रूबरू कराकर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड संख्या 6 से पार्षद हेमंत भारती ने  अपने क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के बारे में बताया तो वही वार्ड नंबर 69 से पार्षद मुन्ना लाल निषाद ने जर्जर सीवर लाइन एवं क्षेत्र में व्याप्त गंदगी से  निजात ना मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। वार्ड 70 से पार्षद वैभव अग्रवाल ने मंदिरों के आस पास सफाई व्यवस्था बेहतर कराने को कहा। इतना ही नहीं पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जनता के मिलकर सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इधर पार्षद पंकज अरोड़ा ने अपने क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति होने पर  नाराजगी व्यक्त की। बोतलों में दूषित जल को भर कर नगर के पार्षद मेयर व नगर आयुक्त को दिखाने पहुंचे। दूषित जल से भरी बोतलें पार्षदों ने आयुक्त व मेयर के समक्ष खूब लहरायी। मेयर कार्यलय में हंगामे के बीच नगर के पार्षद इतने नाराज दिखे मानो कार्यालय नहीं  बोर्ड बैठक का दौर चल रहा हो। नगर में सफाई व्यवस्था प्रकाश व्यवस्था एवं सीवर को लेकर सभी पार्षदों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। इस संबंध में नगर के पार्षदों ने मिलकर नगर आयुक्त समीर वर्मा को 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।  जिस में सफाई कर्मियों  की संख्या बढ़ाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, वृंदावन में आगामी पर्वो के दृष्टि गत सफाई व्यस्था बेहतर करने, प्रकाश की व्यवस्था ,सभी विभागों में पर्याप्त कर्मचारियों की मांग जैसी विभिन्न मांगें थी। इस संबंध में नगर आयुक्त  समीर वर्मा ने  बताया कि पार्षदों की समस्याओं के  निस्तारण के लिए लगातार निर्देशित किया जाता रहा है। नालों की सफाई भी की जा रही है। जल्द ही व्यवस्थाए सुधार दी जाएंगी।  वहीं दूसरी ओर मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू से पार्षदों की नाराजगी के बारे में पूछा तो वह हंस कर इसे परिवार का मामला कहने लगे। हालांकि वह हंसी के पीछे पार्षदों की शिकायतों को छुपाने की कोशिश करते । उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था बनाने में लगे है । जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में पार्षद लीला ठाकुर, पंकज अरोड़ा, जय शर्मा, रसिक बल्लभ नागार्च, हेमंत भारती, मुन्ना लाल निषाद, राधाकृष्ण पाठक, पवन यादव आदि थे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More