देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को लेकर आज प्रचार प्रसार के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सीएमओ डा. शेर सिंह ने जीआईसी कालेज जनरल गंज पर हरी झंडी दिखाकर किया। रविवार को पोलियो बूथ का नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र महेन्द्र नगर में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर आज जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए सीएमओ डा. शेर सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को पोलियो अभियान के तहत बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। जिसके लिए 1393 बूथ बनाए गए है इसके पश्चात छूटे बच्चों को उनके धर जाकर दवा पिलाने का कार्य टीम करेगी। इसके लिए 811 टीमें बनाई गई है। 63 स्थानों पर ट्रॉजिट बूथ भी बनाए गए है। इसके अलावा ईट भट्टा आदि स्थानों के लिए 53 मोबाइल टीमें भी काम करेंगी। रैली में एसीएमओ डा. पीके गुप्ता, डा. एसके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके सिंह, डीएचआईओ वीके द्विवेदी, डिप्टी डीएचआईओ जितेन्द्र सिंह, एके भसीन, अरविन्द भारद्वाज, डा. सुरभि कौल, डा. विकास गुप्ता, मानवेन्द्र सिंह आदि चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह