देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 श्री ब्रजेश कुमार महाराज कांकरौली, नरेश तृतीय पीठाधीश्वर के आदेशानुसा व श्रीश्री 108 डा. वागीश कुमार युवराज के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाता है। इस संबंध में मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पूरे ब्रज मंडल में श्रावण मास का अपना अलग ही महत्व है। ब्रज मंडल के सभी घरों में ठाकुरजी को भावनास्वरुप से झूला झुलाया जाता है। 6 अगस्त सोमवार श्रा.कृ.नवमी के दिन भोग संध्या आरती में फूलों की कली से बनाए गए भव्य हिण्डोलों में ठाकुर राजाधिराज ने विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। उक्त मनोरथ अनूप चतुर्वेदी द्वारा आयोजित कराया गया। इस अवसर पर देश विदेश से आए लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन कर लाभ कमाया। इसी के साथ ही पूरे श्रावण मास में मंदिर में विभिन्न मनोरथ होंगे। इसी क्रम में मंदिर में 7 अगस्त मंगलवार के दिन पंचरंगी फूलों का हिण्डोला दर्शन सायं संध्या आरती में होंगे। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. मंदिर के समस्त मुखिया, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, अजय भट, बनवारी लाल, ब्रजेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, कमलाशंकर, कन्हैयालाल व मंदिर के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य