देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreइस दौरान बच्चों को संबोधित करते वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर के उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कृष्ण दास ने कहा कि ब्रज की संस्कृति का भारत वर्ष में अपना विशेष स्थान रहा है। इस ब्रज हेरीटेज फेस्ट का आयोजन करने का मूल उद्देश्य यह है कि हमारी आने वाली पिढ़ी हमारे विद्यार्थी अपनी संस्कृति कला साहित्य को जाने समझें और उसका सम्मान करें, उसे आत्मसात करें। इस ब्रज कला संस्कृति उत्सव के विषय पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आगमी दिनांक 17, 18 व 19 अगस्त को ओरटोरी, सिक्रेड चेंट, थियेटर, म्यूजिक और डांस सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से छात्रों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव होगा और उनके हद्य में ब्रज के प्रति प्रेम और बढ़ेगा।
इस मौके पर हेरीटेज पब्लिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति अजयदेव दासी ने कहा कि आज बच्चों को अपनी संस्कृति और कला साहित्य से रूबरू कराना अति आवश्यक है। इससे उनमें किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान का उद्दीपन होगा। मैं चंद्रोदय मंदिर को धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने एक खूबसूरत सा प्रयास बच्चों को अपनी संस्कृति और मातृभूमि से जोड़ने के लिए किया। हम चाहते हैं कि ब्रज हित में उनके द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर किए जाते रहें। इस दौरान माउंट लिट्रा, कृष्ण बलराम, श्रीजी बाबा, फूल कटोरी, राजीव इंटरनेशनल, परेमेश्वरी देवी धानुका और सीके पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन दयामयी राधिका देवी दासी एवं सम्मोहिनीदेवी दासी जी द्वारा किया गया।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य