BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हुई सरकार : पूजा शर्मा

महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम हुई सरकार : पूजा शर्मावृन्दावन(जहीर आलम)। नगर महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को गोपाल खार स्थित कैंप कार्यालय पर आहूत की गई। अध्यक्षता करते हुए नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने कहां की क्षेत्रीय विधायक व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विकास के नाम पर यहां के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से बयान पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा है कि मंत्री बताएं की किस तरह वृंदावन काली दह क्षेत्र में 400 एकड़ में देश का प्रथम पार्क बनाएंगे। जबकि काली दह के इस क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन कहां से लाएंगे। नगर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष संध्या चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। भाजपा के विधायक मंत्रियों और सांसदों ने विकास की बातें तो बहुत की परंतु विकास धरातल पर कहीं दिखता नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी नोटबंदी से जनता त्रस्त है। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री कमलेश चौधरी ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है । देश में हर जगह महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी नाकाम साबित हुई है। इनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा को सबक सिखाएंगी। इस अवसर पर ऋषि कुमार शर्मा, नीतू, गीता, सावित्री शर्मा, नेहा चौधरी, कृष्ण प्रभा, राधा, विनय कुमार दीक्षित, सुखबीर यादव, मदन लाल शर्मा, विष्णु यादव, ज्ञान प्रकाश, गुड्डी चौधरी, गौरी चौधरी, नीरज, गीता, राजवती, रीना ठाकुर, शशि आदि मौजूद रहे.

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More