BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। 13 जुलाई को थाना शेरगढ़ के गांव विशम्भरा में हुई हत्या के मामले में फरार 15 हजार का ईनामी बदमाश को बीतीरात शेरगढ़ क्षेत्र के गांव स्थित एक मकान से उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ कर आज एसएसपी के समक्ष पेश किया है तथा उसे न्यायालय में भी पेश करते हुए जेल भिजवाया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना शेरगढ़ के विशम्भरा में 13 जुलाई को खुर्शीद नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसकी हत्या में वांछित अपराधी जो कि 15 हजार का ईनामी है, उसे बीतीरात मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने विशम्भरा स्थित एक मकान से घेराबंदी करते हुए ईनामी शाकिर उर्फ नशेड़ी पुत्र रूद्दार गिरफ्तार कर लिया।  एसपी सिटी ने बताया कि इस ईनामी बदमाश के खिलाफ दर्जनों मुकद्में अलग-अलग थानों के अलावा आगरा में भी चल रहे है। इसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी। आज इसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।   

Read More

 मथुरा(केके पाठक)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के लामबंद होने की शुरूआत वृन्दावन से हो गयी । राष्ट्रीय विप्र स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान में विप्र अधिकारों और सम्मान के लिये आगामी 5 सितम्बर को वृन्दावन में होने जा रहे विप्र महाकुम्भ की पहली बैठक में इस एक्ट के विरोध में जोरदार स्वर उठे । संत समाज, कथा प्रवक्ताओं के साथ विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा द्वारा लाये गये एससीएसटी विधेयक को सवर्ण विरोधी ठहराया । छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में आहुत बैठक में तीन सैकड़ा से ज्यादा विप्र बंधुओं ने विप्र महाकुम्भ को सफल बनाने के लिये विचार मंथन किया । महाकुंभ में 1 लाख विप्रों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है । बैठक में 5 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें केन्द्र सरकार से एसएसीएसटी एक्ट सम्बंधी विधेयक को वापस लेने की मॉंग की गयी । वहीं जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत हुई । वक्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा ब्राह्मण हितों का ध्यान नहीं रखती तो सवर्णो को स्वयं अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ना होगा ।  भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा देश के विकास के लिये विप्रों ने कॉग्रेस, बसपा, सपा और भाजपा के साथ कभी जातिगत भेदभाव नहीं किया । दलित भी समाज का अंग हैं लेकिन राजनैतिक स्वार्थ के लिये एक्ट के माध्यम से समाज को बाँटने का कार्य किया जा रहा है । बिना जाँच के गिरफ्तारी गलत है।  तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने सरकार मस्जिद, चर्च को छोड़कर केवल मंदिरों का अधिग्रहण करने में रूचि दिखाती है। श्राईनबोर्ड में ब्राह्मण और तीर्थ पुरोहितों का समावेश होना चाहिये। पूर्व बसपा विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि समाज हित में सभी विप्रो के साथ दिल्ली, लखनऊ तक आवाज उठायी जायेगी। बिहारी लाल वषिष्ठ ने कहा कि ब्रजक्षेत्र में 4 लाख ब्राह्मण हैं जिन्हें संगठित करने की आवष्यकता है। उदयन शर्मा ने कहा कि मथुरा में शहीद हुये विप्र समाज के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी को आज भी न्याय नहीं मिल सका है। स्थानीय मंत्री उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। बैठक संचालन आचार्य बद्रीष महाराज ने किया। अतुलकृष्ण गोस्वामी, सत्यभान शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, हुकुमचन्द तिवारी, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, तुलसी स्वामी, संतोष शर्मा, राकेष शर्मा, राजेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाष शर्मा, इन्द्रेष मिश्रा, श्यामसुन्दर शर्मा, चन्द्रप्रकाष शर्मा, अनुपम गौतम आदि सहित बड़ी संख्या में विप्रबंधु उपस्थित रहे । 

Read More

कैम्प कार्यालय पर जमकर हुई आतिशबाजी   मथुरा(अनिल कुमार)। जनपद से लगातार तीन बार सांसद रहे चौधरी तेजवीर सिंह को भाजपा नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश कोअपरेटिव बैंक के सभापति चुनने पर सौंख कस्बे के क्षेत्रीय भाजपाईयों में खुशी की लहर है।  शनिवार को कस्बा के कैम्प कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कोपरेटिव के सभापति चौधरी तेजवीर सिंह के बनने पर कार्यकार्ताओं ने मिठाई वितरित की गई। और आतिशबाजी चलाई गई। इस मौके पर चौधरी सुधीरबाबू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसमें की कार्यकार्ताओं को सम्मान मिलता है। और उन्होनें किसान, गरीब, मजदूरों की पार्टी बताया। लखनउ स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी भरतसिंह ने नवनिर्वाचित सभापति चौ.तेजवीर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर बधाई दी। इस मौके पर सहकारी संघ के पूर्व चेयरमैन जगदीश कुन्तल, वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह, सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष गिरीश चौधरी, साकेत गर्ग, भूपेन्द्र चौधरी, योगेश लम्बरदार, जीतेन्द्र सक्सेना, कन्हैयालाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। वृंदावन क्षेत्र में शनिवार को हजारीमल सोमानी इंटर कालेज में आईटीआई सेकेंड सेमिस्टर का परीक्षा केन्द्र आयोजित आर्ट का पेपर लीक होने पर पेपर कैन्सिल होने की मांग परीक्षार्थियों ने जिला प्रशासन की है। बताते है कि आज केन्द्र व्यवस्थापक ने पांच विद्यार्थियों को चैकिंग के दौरान पकड़ लिया और जिनके पास से फोटोस्टेट पेपर भी बरामद हुआ। केन्द्र व्यवस्थापक ने पुलिस को बुलाकर पांचों विद्यार्थियों के पेपर निरस्त करने की संस्तुति भेजी, इस पर परीक्षा केन्द्र के बाहर छात्रों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हंगामा काटा।  शनिवार हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कालेज प्रधानाचार्य व परीक्षा व्यवस्थापक राकेश माहेश्वरी ने बताया कि परीक्षार्थियों से चैकिंग के दौरान पेपर की फोटो कॉपी मिली है, जिसके चलते पेपर लीक होने के कारण परीक्षा शुरू होने के बाद आए परीक्षार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठाया गया है। इस संबंध में प्रधानाचार्य राकेश माहेश्वरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की चैकिंग की तो शाहजहां, हेमंत कुमार, अरूण शर्मा, लाजपतराय,त्र और धर्मवीर यादव जो कि आईटीआई सेकेंड सेमिस्टर का आर्ट का पेपर दे रहे थे। उनसे चैकिंग के दौरान पेपर की फोटोस्टेट काफी मिली है। जिसकी जानकारी उन्होंने कालेज प्रबंधन व पुलिस को दे दी है। परीक्षार्थियों ने जिला प्रशासन से पेपर लीक होने की बात कहते हुए पेपर कैन्सिल कराने की मांग की है।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की गोविन्द नगर पुलिस ने बीतीरात गोकुल रेस्टोरेंट के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, इनके तीन साथी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। पकड़े गए अभियुक्तों ने सात अगस्त को गोयल फैक्ट्री मेटल्स शिवाजी नगर में हुई चोरी की घटना को कबूला है। इनके कब्जे से 59 एल्यूमिनियम प्लेट्स व दो तमंचे व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने आज जेल भेजा है।  गौरतलब हो कि थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत श्रीजी गार्डन गोवर्धन रोड निवासी गिरधारी लाल अग्रवाल पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल की शिवाजी नगर स्थित गोयल फैक्ट्री मेटल्स से 7 अगस्त की रात फैक्ट्री की दीवार काटकर 50-60 एल्यूमिनियम प्लेट्स चुराकर चोर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना गोविन्द नगर में तहरीर दी थी। एसएसपी एवं एसपी सिटी एवं सीओ सिटी ने इस मामले में टीम गठित करते हुए मुखबिर की सूचना पर बीतीरात गोकुल रेस्टोरेंट के पास से फईम पुत्र हनीफ , सोहिब पुत्र निजाम निवासीगण निवासी बद्रीनगर नई बस्ती डीगगेट को गिरफ्तार किया है। इस चोरी में शामिल फिरोज पुत्र जहीर, इमरान पुत्र अज्ञात, रईस पुत्र नौला अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में गोविन्द नगर पुलिस जुटी हुई है। थाना गोविन्द नगर प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से 59 एल्यूमिनियम प्लेट्स एवं दो तमंचे कारतूस भी बरामद हुए हैं। बाजार में एल्यूमिनियम प्लेट्स की कीमत लगभग तीन लाख रूपए हैं। 

Read More

किसानों की सच्ची हितैषी रालोद के सिवा कोई दूसरी पार्टी नहीं : योगेश पचहरा    मथुरा(सतपाल सिंह)। कस्बा राया में आज रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों का पक्ष लेते हुए जमकर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसानों की विरोधी है, सिर्फ जुमले के अलावा लोगों को इस सरकार ने कुछ नहीं दिया। आज इन चार सालों में किसान अपने को ठगा सा मेहसूस कर रहा है। इससे पूर्व रालोद के कार्यकर्ता योगेश पचहरा ने रालोद उपाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत करते हुए कहा कि भाई-बहिनों किसानों की सच्ची हितैषी रालोद के सिवा कोई दूसरी नहीं है इसलिए आने वाले 2019 के चुनावों में रालोद के उपाध्यक्ष को पुनः सांसद बनाकर किसानों का विकास कराना है।  शुक्रवार को श्रीचौधरी राया के कूम्हा में पोल खोल व धाबा बोल पार्टी के अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे जहां उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को बिजली जब इतनी महंगी मिलेगी तो किसान भूखा मर जाएगा। इसका रालोद पुरजोर विरोध करते हुए बढ़े बिजली के बिलों को लेकर 13 अगस्त को प्रदेश के सभी बिजली घरों का घेराब कर किसानों के हाथों को मजबूत करते हुए आंदोलन व घिराब करेगा। आज किसानों की कोई समस्या का समाधान केन्द्र से लेकर प्रदेश सरकार नहीं करा पा रही है। यदि किसान किसी अधिकारी के पास जाते हैं वहां से भी कोई जबाव नहीं मिलता है। यह सरकार सिर्फ अधिकारियों के इशारे पर चल रही है। एसपी एसटी एक्ट पर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए तो उसमें संशोधन अध्यादेश लाकर सिर्फ वोटों की राजनीति पर उतार आई है। इससे एसपी एसटी को ई लाभ मिलने वाला नहीं है। सभा में रालोद जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह के साथ योगेश पचहरा, डा. अशोक अग्रवाल, राजपाल भरंगर, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रालोद के उपाध्यक्ष श्रीचौधरी का स्वागत किया। जनसभा को सुनने के लिए मथुरा ही नहीं बल्कि छाता, मांट, बलदेव, फरह आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोकदल के कार्यकर्ता एवं किसान पहुंचे। 

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। प्रदेश सरकार की ‘‘एक जनपद एक उत्पाद‘‘ योजना का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया जिसका सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को दिखाया गया। जनपद के प्रभारी मंत्री/पंचायतीराज मंत्री चैधरी भूपेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओडीओपी वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत जनपद में जो उत्पाद हैं उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए सुलभ बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुटीर उद्योगों से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलता है, इसमें हम सभी का प्रयास होगा कि भविष्य में बेहतर बाजार गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हो। जनपद के मुख्य उत्पाद सेनेटरी फिटिंग्स का जो सरकार द्वारा चयन किया गया है उसके तहत जनपद में आज 60-70 छोटी-बड़ी इकाइयां उपयोग के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर 100 करोड़ ऋण वितरण सरकार की प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता में ओडीओपी के माध्यम से प्रदेश भर के लोगों को अधिक रोजगार, अच्छा बाजार प्राथमिकता पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि हमारे उत्पाद गुणवत्ता के आधार पर उत्पादन करें, जिससे अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध हो सके।  प्रभारी मंत्री ने कहा कि गरीब, सरकार की प्राथमिकताओं में है, समाज के अन्तिम पंक्ति में बैठे लोगों के लिए हम सभी को मिलकर आम आदमी के स्तर को ऊपर उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ लोगों को साधन उपलब्ध कराते हुए सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सभी बेघरों को आवास देना है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना भी सरकार की स्पष्ट मंशा है। मंत्री जी ने उद्योग विभाग द्वारा एक जनपद-एक उत्पाद के तहत लाभान्वित किये गये 53 लाभार्थियों, सिंडीकेट बैंक द्वारा मुद्रा लोन के 23, आईटीआई द्वारा कौशल विकास मिशन के 24 प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस तथा स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा द्वारा 30 लाभार्थियों तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 लाभार्थियों सहित कुल 160 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में 4.33 करोड़ रू0 की धनराशि के स्वीकृति पत्र/प्रमाणा पत्र प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए जनपद की टीम को बधाई भी दी। प्रभारी मंत्री जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में बल्देव विधायक पूरनप्रकाश, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, सीडीओ रामनेवास, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिकरवार, मथुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पन्नालाल गौतम, पीओ डूडा, समाज कल्याण अधिकारी, आईटीआई वृन्दावन के प्रधानाचार्य, एलडीएम, जिला उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद के थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा बीतीरात मुठभेड़ के दौरान तीन नफर अभियुक्तों को फर्जी नम्बर प्लेट लगी इनोवा सहित अरूणाचल प्रदेश मार्का की 30 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए है।                                             श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के निर्देशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के दिशा निर्देशन मे श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता चन्द्रधर गौड, कोसी प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने अपने मयराह विनोद कुमार, उ0नि0 विपिन कुमार बीतीरात थाना कोसीकलां के द्वारा चैकिंग के दौरान एनएच-2 हताना कट अभियुक्त सोनू बाबरिया पुत्र रामप्रसाद निवासी नत्थी कालोनी कस्बा व थाना कोसकीलाँ, मोहन श्याम पुत्र भिक्की निवासी मौ0 तांगड़ा कस्बा व थाना कोसीकलाँ, सुन्दर सिंह पुत्र खूबीराम निवासी ग्राम लोहनी वनचारी थाना होडल जिला पलवल को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी इनोवा कार फर्जी नम्बर प्लेट लगी की तलाशी ली तो उसमें 30 पेटी अरूणांचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब मिली। उनके पास से एक तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस भी मिले है। पुलिस ने इन्हें आज जेल भेजा है।  थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मुकद्में चल रहे है, पुलिस को इनकी तलाश थी।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। ब्रजवासियों तथा पर्यटकों के आराध्य देव श्रीबांकेबिहारी के मंदिर में अब हाईकोर्ट के आदेशानुसार सुबह और शाम दोनों सेवाओं में फूलबंगले सजाए जाएंगे, जिससे राजभोग के गोस्वामियों में खुशी की लहर है।  बुधवार की शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंदिर सेवायत बाल कृष्ण गोस्वामी, रजत गोस्वामी और उनके अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर में फूलबंगला सेवा का क्रम शाम की तरह सुबह भी करने को लेकर सहमति प्रदान करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा द्वारा 23 दिसंबर 2002 को एक सकारात्मक व अहम निर्णय दिया था। जिस पर शयनभोग सेवाधिकारी गौरव गोस्वामी ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा व अन्य को प्रतिवादी बनाते हुए इस निर्णय के विरुद्ध एक अपील हाईकोर्ट में दाखिल की, जिसमें परंपरा के टूटने का हवाला देकर मथुरा न्यायालय का आदेश खारिज करते हुए चली आ रही व्यवस्था को ही कायम रखने की प्रार्थना की। लगभग 16 वर्षों बाद आए निर्णय का स्वागत करते हुए राजभोग सेवाधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी, रजत गोस्वामी, रसिक शेखर गोस्वामी और ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस निर्णय से ठाकुर जी की सेवा का जहां वैभव विस्तार होगा वहीं श्रद्धालुओं को दर्शनों में सहजता के साथ ही फूलबंगला सजवाने को श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी तारीखों से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की प्रमाणित प्रति मंदिर प्रबंधन को उपलब्ध करा दी गई है। आज से हरियाली अमावस्या तक फूलबंगले सजेंगे।   

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। थाना गोवर्धन क्षेत्र के अडीग रोड नहर के समीप चलते कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर का संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिर गया। कैंटर ड्राइवर ने चलते कैंटर से छलांग लगाते हुए अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीओ गोवर्धन मौके पर पहुंच गए।  गुरूवार सुबह मथुरा से गोवर्धन की ओर जा रहे कैंटर सं. एचआर 38 के 3170 जैसे ही अड़ींग नहर के समीप पहुंचा ही था तो अचानक कैंटरन में से आग की लपटें निकलने लगी। आगर को देख ड्राइवर और क्लीनर ट्रक से भाग खड़े हुए जिससे कैंटर सड़क किनारे झाड़ियों के गड्ढे में जाकर पलट गया। कैंटर चालक नेत्रपाल आग लगते ही बाहर कूद अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन जगदीश कालीरमन एडीएम नागेन्द्र सिंह थाना प्रभारी विनोद कुमार मयपुलिसबल के साथ पहुंच गए। इस घटना से मथुरा-गोवर्धन मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। कैंटर से कूदा चालक नेत्रपाल ने बताया कि चलते कैंटर से एकाएक आग की लपटें उठने लगी थी, आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)।  थाना राया क्षेत्र के माँट रोड मारुति एजेंसी के समीप समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना राया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  आपको बता दें मथुरा के थाना राया क्षेत्र माँट रोड पर बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार में टक्कर मार दी 21 वर्षीय मोनू पुत्र पाली निवासी खरवा की टक्कर लगने से मौत हो गई राहगीरों ने सड़क दुर्घटना की सूचना थाना राया पुलिस को दी थाना राया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर मृतक के परिवार को दी मौत की सूचना सुनकर परिवार में कोहराम मच गया मृतक के परिवारीजनों ने बताया राया से अपने गांव खरवा जा रहा था रास्ते में मारूति सुजुकी एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। पति की गलत हरकतों से आजिज आकर पत्नी के आत्महत्या करने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन आज थाना वृन्दावन में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इतना ही नही घर वापस लौटे पति पर महिला ने मारपीट का आरोप लगा पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पीड़ित खुद ही पुलिस के पास जा पहुंचा और अपनी पीड़ा व्यक्त की। जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित ग्राम धौरैरा  निवासी जितेंद्र पुत्र स्व. देवी सिंह का विवाह सिकंदराराऊ के रामनगर के रहने वाले वीरपाल सिंह की पुत्री भारती से साथ हिंदू रीति-रिवाज के  साथ हुआ था। जितेंद्र के अनुसार पत्नी के गांव के ही किसी गैर मर्द के  साथ सम्बन्ध है। जिससे वह फोन पर बातें करती है। मना करने पर दहेज के मुकदमे मैं फंसा कर सजा कराने की धमकी भी देती है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पति का पत्नी के किसी गैर मर्द से बात करने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए पति ने आत्महत्या करने को यमुना की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। पति पानी गांव स्थित पुल पर जान देने की नियत से चला गया। मामले की जानकारी मिलने पर भाई ने मौके पर पहुंच उसे बचाया।   वापस गांव लौटने पत्नी व परिवार के बीच हंगामा हुआ। जिस पर महिला ने अपने पति पर ही मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस जितेंद्र को ढूंढने लगी । लेकिन जितेंद्र खुद ही पुलिस के पास जा पहुंचा। और बुलाने का कारण पूछने लगा। हताश और निराश जितेंद्र ने बताया कि वह इस तरह से अपना जीवन नहीं जी सकता। पत्नी उसे बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। आपबीती बताते हुए पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुसी खुसी रहना चाहता है। लेकिन किसी अन्य युवक से बात करना उसे गवारा नही है। उदास होकर कहा कि ऐसे जीने से तो मरजाना ही अच्छा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More