देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। जिले की गोविन्द नगर पुलिस ने बीतीरात गोकुल रेस्टोरेंट के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, इनके तीन साथी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। पकड़े गए अभियुक्तों ने सात अगस्त को गोयल फैक्ट्री मेटल्स शिवाजी नगर में हुई चोरी की घटना को कबूला है। इनके कब्जे से 59 एल्यूमिनियम प्लेट्स व दो तमंचे व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने आज जेल भेजा है। गौरतलब हो कि थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत श्रीजी गार्डन गोवर्धन रोड निवासी गिरधारी लाल अग्रवाल पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल की शिवाजी नगर स्थित गोयल फैक्ट्री मेटल्स से 7 अगस्त की रात फैक्ट्री की दीवार काटकर 50-60 एल्यूमिनियम प्लेट्स चुराकर चोर ले गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाना गोविन्द नगर में तहरीर दी थी। एसएसपी एवं एसपी सिटी एवं सीओ सिटी ने इस मामले में टीम गठित करते हुए मुखबिर की सूचना पर बीतीरात गोकुल रेस्टोरेंट के पास से फईम पुत्र हनीफ , सोहिब पुत्र निजाम निवासीगण निवासी बद्रीनगर नई बस्ती डीगगेट को गिरफ्तार किया है। इस चोरी में शामिल फिरोज पुत्र जहीर, इमरान पुत्र अज्ञात, रईस पुत्र नौला अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में गोविन्द नगर पुलिस जुटी हुई है। थाना गोविन्द नगर प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से 59 एल्यूमिनियम प्लेट्स एवं दो तमंचे कारतूस भी बरामद हुए हैं। बाजार में एल्यूमिनियम प्लेट्स की कीमत लगभग तीन लाख रूपए हैं।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन