देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(केके पाठक)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के लामबंद होने की शुरूआत वृन्दावन से हो गयी । राष्ट्रीय विप्र स्वाभिमान महासंघ के तत्वाधान में विप्र अधिकारों और सम्मान के लिये आगामी 5 सितम्बर को वृन्दावन में होने जा रहे विप्र महाकुम्भ की पहली बैठक में इस एक्ट के विरोध में जोरदार स्वर उठे । संत समाज, कथा प्रवक्ताओं के साथ विभिन्न वक्ताओं ने भाजपा द्वारा लाये गये एससीएसटी विधेयक को सवर्ण विरोधी ठहराया । छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा धाम में आहुत बैठक में तीन सैकड़ा से ज्यादा विप्र बंधुओं ने विप्र महाकुम्भ को सफल बनाने के लिये विचार मंथन किया । महाकुंभ में 1 लाख विप्रों को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है ।
बैठक में 5 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें केन्द्र सरकार से एसएसीएसटी एक्ट सम्बंधी विधेयक को वापस लेने की मॉंग की गयी । वहीं जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत हुई । वक्ताओं ने कहा कि अगर भाजपा ब्राह्मण हितों का ध्यान नहीं रखती तो सवर्णो को स्वयं अपनी पार्टी बनाकर चुनाव लड़ना होगा ।
भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा देश के विकास के लिये विप्रों ने कॉग्रेस, बसपा, सपा और भाजपा के साथ कभी जातिगत भेदभाव नहीं किया । दलित भी समाज का अंग हैं लेकिन राजनैतिक स्वार्थ के लिये एक्ट के माध्यम से समाज को बाँटने का कार्य किया जा रहा है । बिना जाँच के गिरफ्तारी गलत है।
तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने सरकार मस्जिद, चर्च को छोड़कर केवल मंदिरों का अधिग्रहण करने में रूचि दिखाती है। श्राईनबोर्ड में ब्राह्मण और तीर्थ पुरोहितों का समावेश होना चाहिये। पूर्व बसपा विधायक राजकुमार रावत ने कहा कि समाज हित में सभी विप्रो के साथ दिल्ली, लखनऊ तक आवाज उठायी जायेगी। बिहारी लाल वषिष्ठ ने कहा कि ब्रजक्षेत्र में 4 लाख ब्राह्मण हैं जिन्हें संगठित करने की आवष्यकता है। उदयन शर्मा ने कहा कि मथुरा में शहीद हुये विप्र समाज के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी को आज भी न्याय नहीं मिल सका है। स्थानीय मंत्री उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। बैठक संचालन आचार्य बद्रीष महाराज ने किया। अतुलकृष्ण गोस्वामी, सत्यभान शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, हुकुमचन्द तिवारी, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, तुलसी स्वामी, संतोष शर्मा, राकेष शर्मा, राजेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाष शर्मा, इन्द्रेष मिश्रा, श्यामसुन्दर शर्मा, चन्द्रप्रकाष शर्मा, अनुपम गौतम आदि सहित बड़ी संख्या में विप्रबंधु उपस्थित रहे ।













Related Items
एससी एसटी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया गठन
आप ने किया मथुरा में एसएसी एसटी प्रकोष्ठ का गठन
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर दिया ज्ञापन