BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एससी एसटी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया गठन

मथुरा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहाकि भाजपा सरकार में दलित वर्ग पर बेसुमार हमले हुए हैं। दलित वर्ग भाजपा के शासन में दहशत में जी रहा है। आम आदमी पार्टी समाज के सभी वर्गों के साथ सम्मान, बराबरी और न्याय की पक्षधर है, यही हमारी पार्टी की रीति, नीति और सिद्धांत हैं। दिल्ली में दलित वर्ग पूरी मुस्तैदी के साथ आम आदमी पार्टी के साथ खडा है।

उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी के साथ दलित वर्ग का जुटाव साफ देखा जा सकता है। पार्टी का समानता और न्याय का सिद्धांत व्यापक और धरातल पर है। यह बातें जिलाध्यक्ष ने आकाश गार्डन में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में एससी एसटी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर कहीं।


प्रांतीय सचिव डा. राजकपूर एवं जिला महासचिव सुरेश सैनी इस अवसर पर विशेषरूप से मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में डिबेट बाल्मिकी, रिंकेश बाल्मिकी को जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चौहान को मीडिया प्रभारी, हिमांशु को शहर अध्यक्ष, गोलू सिंह आकाश एवं अभिषेक को सचिव, गगन बाल्मिकी एवं हीरा को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर सुरेश मीणा, फूलेन्द्र चौहान तथा नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More