BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगा

महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगा दी तहरीर

वृन्दावन(जहीर आलम)। पति की गलत हरकतों से आजिज आकर पत्नी के आत्महत्या करने के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन आज थाना वृन्दावन में एक ऐसा मामला सामने आया जहां पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति ने यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इतना ही नही घर वापस लौटे पति पर महिला ने मारपीट का आरोप लगा पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद पीड़ित खुद ही पुलिस के पास जा पहुंचा और अपनी पीड़ा व्यक्त की। जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित ग्राम धौरैरा  निवासी जितेंद्र पुत्र स्व. देवी सिंह का विवाह सिकंदराराऊ के रामनगर के रहने वाले वीरपाल सिंह की पुत्री भारती से साथ हिंदू रीति-रिवाज के  साथ हुआ था। जितेंद्र के अनुसार पत्नी के गांव के ही किसी गैर मर्द के  साथ सम्बन्ध है। जिससे वह फोन पर बातें करती है। मना करने पर दहेज के मुकदमे मैं फंसा कर सजा कराने की धमकी भी देती है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ जब पति का पत्नी के किसी गैर मर्द से बात करने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए पति ने आत्महत्या करने को यमुना की ओर अपने कदम बढ़ा दिए। पति पानी गांव स्थित पुल पर जान देने की नियत से चला गया। मामले की जानकारी मिलने पर भाई ने मौके पर पहुंच उसे बचाया। 

 वापस गांव लौटने पत्नी व परिवार के बीच हंगामा हुआ। जिस पर महिला ने अपने पति पर ही मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस जितेंद्र को ढूंढने लगी । लेकिन जितेंद्र खुद ही पुलिस के पास जा पहुंचा। और बुलाने का कारण पूछने लगा। हताश और निराश जितेंद्र ने बताया कि वह इस तरह से अपना जीवन नहीं जी सकता। पत्नी उसे बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। आपबीती बताते हुए पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुसी खुसी रहना चाहता है। लेकिन किसी अन्य युवक से बात करना उसे गवारा नही है। उदास होकर कहा कि ऐसे जीने से तो मरजाना ही अच्छा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More