देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। ब्रजवासियों तथा पर्यटकों के आराध्य देव श्रीबांकेबिहारी के मंदिर में अब हाईकोर्ट के आदेशानुसार सुबह और शाम दोनों सेवाओं में फूलबंगले सजाए जाएंगे, जिससे राजभोग के गोस्वामियों में खुशी की लहर है।
बुधवार की शाम इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंदिर सेवायत बाल कृष्ण गोस्वामी, रजत गोस्वामी और उनके अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर में फूलबंगला सेवा का क्रम शाम की तरह सुबह भी करने को लेकर सहमति प्रदान करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा द्वारा 23 दिसंबर 2002 को एक सकारात्मक व अहम निर्णय दिया था। जिस पर शयनभोग सेवाधिकारी गौरव गोस्वामी ने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन मथुरा व अन्य को प्रतिवादी बनाते हुए इस निर्णय के विरुद्ध एक अपील हाईकोर्ट में दाखिल की, जिसमें परंपरा के टूटने का हवाला देकर मथुरा न्यायालय का आदेश खारिज करते हुए चली आ रही व्यवस्था को ही कायम रखने की प्रार्थना की। लगभग 16 वर्षों बाद आए निर्णय का स्वागत करते हुए राजभोग सेवाधिकारी बालकृष्ण गोस्वामी, रजत गोस्वामी, रसिक शेखर गोस्वामी और ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस निर्णय से ठाकुर जी की सेवा का जहां वैभव विस्तार होगा वहीं श्रद्धालुओं को दर्शनों में सहजता के साथ ही फूलबंगला सजवाने को श्रद्धालुओं को लंबी-लंबी तारीखों से भी निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की प्रमाणित प्रति मंदिर प्रबंधन को उपलब्ध करा दी गई है। आज से हरियाली अमावस्या तक फूलबंगले सजेंगे।













Related Items
पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर बनाई भगवान जगन्नाथ की अद्भुत रेत मूर्ति
जोड़ों के दर्द से थायराइड तक, कचनार के अद्भुत फायदे!
उत्तराखंड की फूलों की घाटी: हर 15 दिन में बदलती है रंगत, जून से अक्टूबर तक खुलता है स्वर्ग जैसा दृश्य