BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

  वृन्दावन(जहीर आलम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अगस्त को तीर्थ नगरी वृंदावन आ रहे हैं। शनिवार को सीएम के आगमन से पूर्व  प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी अक्षय पात्र में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र एवं बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।  इस बीच प्रमुख सचिव ने अक्षय पात्र स्थित कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1 घंटे रुककर अधिकारियों के संग मंत्रणा की। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों संघ विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात प्रमुख सचिव का काफिला अक्षय पात्र से  नगला रामताल के समीप बने नवनिर्मित महिला आश्रय सदन कृष्णा कुटीर पहुंचा। सीएम योगी तीर्थ नगरी वृंदावन में करोड़ों रुपए की विकास कार्य की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी नगला रामताल के समीप नव निर्मित महिला आश्रय सदन का उद्घाटन भी कर सकते हैं. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सीएम योगी के वृंदावन कार्यक्रम की पहले ही पुष्टि कर चुके है। ऊर्जा मंत्री के अनुसार सीएम विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृज से प्रेम किसी से छिपा नही है । यहाँ के मठ मंदिरों के प्रति उनकी गहरी आस्था है। माना जा रहा है इस बार सीएम योगी ब्रजवासियों को खास तोहफा दे सकते हैं। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बसंत कुमार अग्रवाल, एसपी सिटी श्रवण कुमार, सीओ सदर सिंह,  रामपाल सिंह भाटी, सहित अन्य कर्मचारी व अक्षय पात्र के लोग मौजूद रहे

Read More

सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठन और शैक्षिक संस्थानों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धाजंलि दी गई।  सर्वप्रथम बाबा कढे़रा सिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर संस्था के चेयरमैन सुरेश सिंह ने पुष्प अर्पित किये। इसके दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंिल दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशक हरीचंद, व्यवस्थापक प्रहलादसिंह, प्रशासक शगुन सिंह, प्रधानाचार्य केजी मिश्रा, शिक्षा के विभागाध्यक्ष एसवी सिंह, रामबाबू, सुरेन्द्र सिंह, कोऑर्डिनेटर व खेल विभागाध्यक्ष बिपिन सिंह, पवन राघव, के. मुद्गल, ललित सोलंकी, सुमन, डॉ अशोक, सुग्रीव सिंह, रघुनाथ सिंह, चंद्रेश यादव, जी.पी.शर्मा, ओमप्रकाश, आदि उपस्थित रहे। स्थानीय भाजपा कैम्प कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धाजंिल दी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य चैधरी सुधीर बाबू, जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जगदीश कुन्तल, युवा नेता हेमराज सिंह, सहकारी संघ के चेयरमैन संजय सिंह, पूर्व सभासद विजयसिंह, पूर्व प्रधान भरतसिंह, साकेत गर्ग, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह आदि उपस्थित थे। सरस्वती विद्या मन्दिर में विद्यालय कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश कर श्रद्धाजंिल दी। नगर पंचायत चेयरमैन भरतसिंह, कमेटी के अध्यक्ष डोरीलाल शर्मा, प्रबंधक रमेश चंद गुप्ता, साकेत गर्ग, महेश गुप्ता, सुरेश, पुरूषोत्तम, श्यामसुन्दर अग्रवाल, कृष्ण कुमार, सागर गर्ग आदि उपस्थित थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डा.योगेश गोस्वामी, डा.दीनदयाल शर्मा, उमाशंकर दीक्षित, दीनदयाल पराशर, राधारमन शर्मा, देवेश दीक्षित, विजयशंकर शर्मा, मेघश्याम शर्मा, गोपाल प्रसाद आदि मौजूद थे। बृजधाम विद्या मन्दिर पाली डूंगरा में पूर्व प्रधामंत्री के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन जगवीर सिंह, प्रबंध निदेशक अतुल चैधरी, प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, श्वेता कुन्तल, भगतसिंह, नरेन्द्र कुन्तल, भूपेन्द्रपाल, हरीचंद यादव, महेन्द्र सिंह, रेखा शर्मा आदि उपस्थित थे। सर्व ब्राह्मण समाज इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के सभी गणमान्य लोगों ने भारत रत्न को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, देवीप्रसाद शर्मा, घनश्याम शर्मा, गोविन्दराम शर्मा, योगेश शर्मा, महावीर शर्मा, चतुर्भज शर्मा, जवाहरलाल शर्मा, मथुरेश शुक्ला, कैलाशी शर्मा आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। पीडब्ल्यूडी प्रकरण की सुनवाई में अब सपाईयों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। शनिवार को सपा कार्यकर्ता और पीलब्ल्यूडी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिखित बयान दर्ज किये जाएंगे। सपा आलाकमान तक स्थानीय सपाईयों की शिकायत पहुंचने के बाद एमएलसी संजय लाठर ने इस मामले में व्यक्तिगत रूप से डीएम मथुरा को मामले में सपा कार्यकर्ताओं का पक्ष सुने जाने के लिए खिला था। इसके बाद डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र को जांच सौँप दी है। गुरुवार को इस मामले में दोनों पक्षों को सुना जाना था लेकिन पीडब्ल्यूडी एक्सईएन  प्रांतीय खण्ड सुदर्शनकांत वर्मा के लखनऊ चले जाने के कारण अब इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा।  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लोकार्पित की गर्इं शिलापट्टिकाआें पर काला पेंट किये जाने से भड़के सपाईयों और पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी मामले में 11 नामजीद और करीब 25 अज्ञात सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  वहीं यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष व संजय लाठर के प्रतिनिधि उपेंद्र उर्फ सौरभ चौधरी ने भी एडीएम से मुलाकात कर पीडब्लूडी के काले कारनामों की फेहरिस्त से भरा शिकायती पत्र  सौंप कर जांच में सम्मिलित करने का अनुरोध किया। इस पर अनुरोध को स्वीकार कर एडीएम ने 18 तारीख को उन्हें भी अपने बयान देने के लिए बुलाया है।  

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। मुम्बई की मशहूर इवेन्ट कम्पनी एनिग्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मथुरा में पहली बार एक इंटरनेशलन फैशन शो कन्टेस्ट का उद्घाटन होटल शीतल रीजेंसी में 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है। इस फैशन शो का नाम एनिग्मा फैशन वोग होगा। एनिग्मा इवेन्ट मैनेजमेंट कम्पनी के निदेशक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस फैशन शो में कोई भी प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। शो में  सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।  पहला आॅडिशन शीतल रीजेंसी में 23 अगस्त को होगा। कंपनी ने दुबई, मुम्बई, दिल्ली जैसे शहरों में आयोजन किये हैं। इस बार कान्हा की नगरी को ओपनिंग के लिए चुना गया है। आॅडीशन में युवा प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढने के लिए मंच दिया जाएगा। इस दौरान मुम्बई के जानेमाने माडल्स और कलाकार मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रदेश निदेशक चंचल चौहान, उत्तर प्रदेश कास्टिंग डायरेक्टर गौरव शर्मा,  असिस्टेंट डायरेक्टर आयुश चतुर्वेदी और एनिग्मा मैनेजमेंट डायरेक्टर दीपक चुतर्वेदी,  इस प्रोगाम में सुषमा साहू अग्रवाल प्रदेश महामंत्री भाजपा, जिला पंचायत सदस्य सीमा शर्मा, पूजा चौधरी मौजूद रहेंगी। मॉडल्स में कु.खुशबू चौधरी, सुनीता चौधरी, कु.शिल्पी शर्मा और कु.नीतू स्मिता हमारी ज्यूरी पैनल में पुणे से चित्रा जौहरी, ड्रेस डिजाइनर साहिब आॅलम, अनिता चतुर्वेदी और बालजी चतुर्वेदी वात्सल्य गे्राम से साथ्र रहेंगे। इस इवेंट्स  जो प्रतिभागी चयनित होंगे उन्हें शार्ट मूवी, पंजाबी एल्बम, सीरियल मौगजीन में काम करने का मौका मिलेगा।     

Read More

मथुरा(सुनील शर्मा)। प्रदेश सरकर के एक अध्यादेश से विद्युत विभाग के लाखों संविदाकर्मी एक झटके में बेरोजगार हो गये हैं।  विद्युत विभाग में संविदा पर काम कर रहे प्रदेश भर के लाखों कर्मचारियों के सामने रोजीरोट का संकट खड़ा हो गया है। अध्योदश जारी कर प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बार का रास्ता दिखा दिया गया है। मथुरा जनपद में ऐसे 600 संविदाकर्मी बेरोजगार हो गये हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है जो पिछले 20 साल से विभाग को सेवा दे रहे थे।  विद्युत मजदूर संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले प्रदेश व्यापारी हड़ताल के तहत मथुरा में कैंट स्थित कार्यालय पर संविदाकर्मी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। संविदा कर्मचारी सरकार पर अध्यादेश को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मथुरा में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। दो दिन में ही जनपद की विद्युत व्यवस्था चरमराने लगी है। 600 संविदाकर्मियों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने के बाद विभागीय अधिकारियों को सुविद्युत व्यवस्था सुचारू रखने में दिक्कत आ रही है।  प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि इन लोगों के बाहर होने से रिक्त हुए पदों पर 40 प्रतिशत भर्ती सैन्य कल्याण बोर्ड से और 60 प्रतिशत आइटीआई पास आउट अभ्यर्थियों से की जाएगी। संविदाकर्मियों को हालांकि उम्मीद है कि सरकार पर दबाव बनाया जाये तो इस अध्यादेश को वापस कराया जा सकता है। इससे पहले प्रदेश के लाभ वाले क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपने के सरकार के फैसले का भी विभाग की ओर से जोरदार विरोध किया गया था जिसके बाद सरकार ने अपने कदम वापस खींच लिये थे। इसे देखते हुए आगामी दिनों में संविदाकर्मियों के आंदोलन के लम्बा खिंचने और उग्र होने की सभी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।    

Read More

  मथुरा(सतपाल सिंह)। मथुरा की एक फर्म ने नोयडा की फर्म पर लाखों रुपये की धाखाधड़ी का आरोप लगाया है, इस मामले में थाना हाइवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही नहीं कर रही है। शिकायत लेकर पीड़िता विनीता दीक्षित पत्नी आलोक दीक्षित निवासी 83 कुसुम वाटिका फेस-1 गोविंद नगर  एसएसपी बबलू कुमार से मिलीं और कार्यवाही की मांग की।  आलोक दीक्षित ने पुलिस कप्तान को बताया कि उनकी पत्नी विनीता दीक्षित की बीडी कम्यूनिकेशन नाम से एक फर्म है। उनकी फर्म कारोबार के संबंध में कुछ दिन पूर्व सनर्जी पर्सनल केयर के मालिक सनीपम घोष से जुड़ी थी। आलोक दीक्षित ने शिकायती पत्र में पुलिस कप्तान को बताया कि सनीपम घोष से उनकी फर्म के साथ धोखाधड़ी की है। इस संबंध में थाना हाइवे में 16 नवम्बर 2017 को 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। धमकी दी और पुन: लगभग नौ लाख रुपये हड़पने की मंशा से चेक लगा दिये हालांकि आलोक दीक्षित ने ये चेक बैंक से पहले ही रद्द करा दिये थे। ओालक दीक्षित ने बताया कि सनीपम घोष नोयडा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड में भी इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है। जब सनीपम घोष को यह पता चला कि उसकी धोखाधड़ी पकड़ी गई है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। व्यापारिक शर्तों के तहत दो चैक सनीपम घोष की कंपनी को दिये गये थे। इसके बाद सनीपम घोष से उसके ऊपर दबाव बनाना शुरू कर दिया कि वह अपना केस वापस ले अथवा वह उसे फंसा देगा। जब उसने केस वापस लेने से मना कर दिया तो उसकी पत्नी को जेल भेजने की धमकी दी गर्इं और बैंक में चैक लगा दिये। जबकि वह पहले ही बैंक में इन चैक को कैंसिल कर चुके थे इस लिए भुगतान नहीं हो सका, सनीपम घोष तभी से तरह तरह के षणयंत्र रच कर उन्हें और उनकी पत्नी को परेशान कर रहा है जबकि पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।   

Read More

मथुरा(केके पाठक)। अखिल भारतीय गोगाजी भक्त मण्डल के तत्वाधान में जहारवीर बाबा की शोभायात्रा हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जगह-जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात को जागरण का आयोजन कर भोग प्रसाद का विरतण किया गया। जहारवीर बाबा की शोभायात्रा मथुरा रोड कैमारावन में स्थित मंदिर से बैण्डबाजों के साथ प्रारम्भ हुयी। जो मथुरा रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, मांट रोड होती हुयी मंदिर परिसर पर पहुंची। जगह-जगह भक्तजनों ने शोभायात्रा के दर्शन कर आरती उतारी और भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जहारवीर बाबा की शोभायात्रा के साथ भक्तजन अपने-अपने माथे पर चंदन लगा कर गले में दुपटटा डाल कर गोगाजी महाराज की जय-जयकार करते चल रहे थे। जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, प्रताप भगत, चुन्नीलाल, प्रहलाद मैम्बर, सत्यप्रकाश, चून्नू अग्रवाल रामसहाय आदि प्रमुख लोग साथ रहे। वहीं रात को गोगाजी महाराज का जागरण किया गया और भोग प्रसाद का वितरण किया। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। एसडीएम मांट ने क्षेत्र में निरीक्षण कर नगर पंचातय की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हो हटवाने के लिए दिशा निर्देश दिए और मांट रोड पर गली के विवादित मामलें का समाधान कराया। एसडीएम मांट राजेन्द्र पैंसिया ने राया में नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा के साथ निरीक्षण कर नगर पंचायत की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमणों को हटवाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर जहां भी कब्जे की शिकायतें मिल रही हैं। वहंा पर उनकों हटवा कर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। वहीं मांट रोड पर ईदगाह के सामने एक गली में विवादित समस्या का हल कराया। यहां पर पानी भर जाने एवं अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी, जिसकी शिकायत के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और खरंजा को उखड़वा कर दुबारा उठवा कर लगवाया जिससे वहां की समस्या का समाधान हो सका।   

Read More

  मथुरा(केके पाठक)। बस स्टैंड प्रांगण में परिवहन निगम की पुरानी इमारत में चल रहे सीओ कार्यालय की हालत जीर्ण-शीर्ण बनी हुई है। सीओ सर्किंल बनने के बाद भी इमारत का निर्माण नहीं हुआ है। पुरानी इमारत के लिए मरम्मत कार्य का ठेका विभागीय नियमानुसार फिरोजाबाद के पंजीकृत ठेकेदार को दिया गया लेकिन वह भी मरम्मत के नाम पर लीपा-पोती करके चला गया। बरसात के मौसम के चलते इमारत के अंदर पानी रिस रहा है, जबकि बाहर की ओर दीवारों पर सीमेंट भी नहीं किया गया है। कार्यालय के सामने ही गहरे गड्ढे व गदंगी पड़ी हुई है। सीओ कार्यालय की हालत खराब होने से वहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। ड्यूटीकर्मी धीरज ने बताया कि इमारत की मरम्मत के नाम पर ठेकेदार ने लापरवाही बरती है। कई बार फोन से अवगत कराया लेकिन सही नहीं कराया गया है।   

Read More

मथुरा(केके पाठक)।  रोटरी मथुरा वैस्ट ने 72 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अलवर पुल के निकट स्थित रोटरी ब्लड बैंक में विजय भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुए राष्ट्रव्यापी वृहद रक्तदान शिविर में भाग लेकर 19 यूनिट रक्तदान कर सराहनीय योगदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी ललित अरोड़ा ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में कहा कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान अन्यों के लिए उनका जीवनदान बनता है। अत: इससे बड़ा दान नहीं हो सकता। मुख्य अतिथि ललित अरोड़ा का राजेश मेहता व महेश कालरा ने स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। रक्त दानदाताओं में अरविन्द विग, आशीष साहू, संजय नन्दा, तेजप्रकाश अवस्थी, जगमोहन शर्मा, रामप्रकाश, सतीश लवानिया, अनिल गुप्ता, उमेश जडवानी, महेश कालरा, राजेश मेहता, पंकज गुप्ता, सुनील सुनेजा, सुशील गोयल, रमेश जुनेजा, जुगलकिशोर अग्रवाल, विजय भार्गव आदि सम्मिलित थे। रक्तदान शिविर के सफल संचालन में डॉ. मोहित गुप्ता, ब्लड बैंक संयोजक पंकज गुप्ता, प्रभारी शांतनु गुप्ता, कम्पाउण्डर्स भगवानदास मीणा व मोन्टी नागर का विशेष सहयोग रहा। अन्त में संजय अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More

  मथुरा(अनिल कुमार)। जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह को मना रहा था, वही आठ माह को मासूम सिद्धार्थ अपने उस पिता की मुखाग्नि दे रहा था। जो देश सीमा की रखवाली करते हुए शहीद हो गया। यहां हर ओर एक ही आवाज गंज रही थी जाब तक सूरज चांद रहेगा पुष्पेन्द्र तेरा नाम रहेगा। देश भर में स्वतंत्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ का जश्न मन रहा था। इन्ही बीच मथुरा जनपद का एक गांव खुटिया अपने उस जांबाज की शहादत पर फक्र कर रहा था। जो देश की सीमा की रखवाली करते हुए कुर्बान हो गया था। दो दिन के इंतजार के बाद मंगलवार की देर शाम जैसे कश्मीर में एलओसी पर शहीद हुए पुष्पेन्द्र सिंह का शव गांव में पहुंचा, मौजूद जनसमुदाय के मुख से पुष्पेन्द्र के अमर रहने के नारे गूंजने लगे। शही पुष्पेन्द्र का पार्थिव शरीर शाम करीब 8 बजे सेना के वाहन से गांव पहंुचा। पार्थिव शरीर को सबसे पहले घर ले जाया गया। यहां परिवार की महिलाओं ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शव सौंख-गोवर्धन मार्ग स्थित स्मारक स्थल पर लाया गया। यहां सभी ने शहीद के अंतिम दर्शन किये। केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने  भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किए। शहीद की पत्नी सुधा भी स्मारक स्थल पर पहुंची। यहां उन्होनें फिर पति के अंतिम दर्शन किए। शहीद का शव लेकर आए सेना के जवानों ने शस्त्र नीचे कर सलामी दी। शहीद के पार्थिव शरीर को चिंता पर रखते ही एक बार  फिर वातावरण गगन भेदी नारों से गूंज उठा। शहीद के आठ माह के पुत्र सिद्धार्थ ने अपने ताउ बनवारी की गोद में रहते हुए पिता की चिंता की परिक्रमा की। इसके बाद अबोध बालक ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को जिससे भी देखा उसकी अंाखे नम हो गई।      तिरंगे में लिपट कर आउं तो रोना मत कुछ दिन पहले पत्नी से कहा था   पुष्पेद्र को अपनी शहादत का अहसास पहले ही हो गया था। दो माह पहले छुट्टियां के बीच में ही उसे बुला लिया गया तो  उसने यह बात अपनी पत्नी सुधा से कही थी इन्हें याद करते हुए सुधा रोते हुए बिखला पडती है।  पति की शहदत की खबर जैसे ही सोमवार को उनकी पत्नी सुधा को मिली तो हरप्रभ हो गई। सुधा पे बिलखते हुए बताया  कि उनके पति को शहादत का अहसास पहले से हो गया था। वह मई माह में छुट्टी लेकर घर आये थे। यूनिट से अचानक बुलावा आया औरर वहा अधूरी छुट्टी काटकर 26 मई को रवाना हो गाये। जाने से पहले उन्होनें बताया कि सीमा पर कुछ गडबड़ है। फौज को मेरी जरूरत है। उन्होंने पत्नी से कहा कि मै जब तिरंगे में लिपट कर घर आउं तो तुम आंसू नही बहाना। मेरा सौभाग्य होगा कि मै देश के काम आ सका। सुधा की इन बातों को सुनकर हर किसी के रौंगटे खडे़ हो रहे थे।       शहीद परिवार को नौकरी, खेती की दरकार दिए 25 लाख केबिनेट मंत्री, डीएम और नेताओं के समक्ष रखी है मांगें   कश्मीर में एलओसी पर शहीद हुए पुष्पेन्द्र सिंह के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इसमें 20 लाख रूपये शहीदी की पत्नी सुधा को सौंपा गया जबकि 5 लाख रूपये का चेक माता-पिता को दिया गया। परिवार ने सरकार से नौकरी औरर खेती की भी दरकार की है। शहीद के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। पिता तेजसिंह राज मिस्त्री का काम करते है। बड़ा भाई बनवारी रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। बडे भाई ने प्रदेश के  केबिनेट मंत्री चैधारी लक्ष्मीनारायण ने सामने परिवार की इस स्थिति से बंया करते हुए शहीद की विधवा को नौकरी दिए जाने की मांग रखी। इस पर केबिनेट मंत्री ने आश्वस्त करते हुए जल्द मांग पूरी करने की बात कही। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से भूमिहीन होने की पर खेती लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी।     श्रद्धाजंलि देने वालों का लगा रहा तांता   शहीद पुष्पेन्द्र को नमन करने पहंुचने वालों का तांता लगा रहा। शहीद को नमन करने के लिए क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, बाबा कढे़रा सिंह स्कूल के चैयरमैन सुरेश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल, पूर्व जिला पंचायत हरीचंद, भाजपा नेता हेमराज कुन्तल, सुरेश भगत, राजकुमार चैधरी, जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जगदीश कुन्तल, पूर्व सभासद विजय सिंह, बलजीतसिंह, सहकारी संघ के चैयरमैन संजय चैधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष भरतसिंह, साकेत गर्ग, प्रहलाद सिंह, ग्राम प्रधान पति तेजवीर सिंह आदि पहुंचे।       शहीद पुष्पेन्द्र का शव देख फू पड़ा गुबार, गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे      एलओसी पर शहीद हुए सैनिक पुष्पेन्द्र सिंह का शव मंगलवार की देर शाम सौंख के गांव खुटिया पहुंचा तो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। पाकिस्तान के खिलाफ युवाओं में आक्रोश साफ दिखा। पाकिस्तान से लोहा लेने के लिय युवा सीने को पीट-पीटकर गद्दार पाकिस्तान कहते जोश में लवरेज दिखे। हर आंखे से टपकते आंसू शहीद को नमन करते दिख रहे थे। मथुरा जनपद का लाल पुष्पेन्द्र सिंह अमर रहे। हाथों में देश का तिरंगा लिए युवाओं को जोश देखते ही बन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा था। मानो कि यह युवा पाकिस्तान की नापाक हरकतों से लोहा लेने के लिए संकल्प लेते दिखे। गांव में शहीद के शव पहंुचते ही युवा और बुजुर्गो की आंखें नम हो गई।       मुस्लिम किसान ने मुफ्त में दी शहीद को 50 वर्ग गज जमीन   150 वर्ग गज जमीन पर बनेगा पुष्पेन्द्र का शहीद स्मारक      शहीद पुष्पेन्द्र का स्मारक 150 वर्ग गज जमीन पर बनेगा। इसके लिए जमीन की खरीद की गई। इसमें नजीम खान ने स्मारक के लिए 150 वर्गगज जमीन में से 50 वर्ग गज जमीन मुफ्त देने की बात की। बाकी के लिए 3.50 लाख रूपये का सौदा हुआ। परिवार स्थिति ज्यादा कमजोर होने के कारण यह राशि भी जुटाना संभव नही था। ऐसे में 2.50 लाख रूपये पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि प्रीतमसिंह द्वारा तथा शहीद के परिवार के पदम सिंह ने 1 लाख रूपये दे का भरोसा दिया। इसके बाद शहीद का अंतिम संस्कार हुआ।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood

विविधा

शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More